फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NGT directed Volkswagen to deposit Rs 100 crore for using cheat devise

‘चीट डिवाइस’ लगाने पर एनजीटी ने फॉक्सवैगन पर लगाया 100 करोड़ का जुर्माना

Fri, 16 Nov 2018 06:49 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
NGT directed Volkswagen to deposit Rs 100 crore for using cheat devise
NGT

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन को 100 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि जमा करने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण यह राशि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जमा करने के लिए कहा है। फॉक्सवैगन पर अपनी डीजल गाड़ियों में उत्सर्जन परीक्षणों के दौरान कथित तौर पर ‘चीट डिवाइस’ लगाने का आरोप है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी एनजीटी के अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली बैंच ने को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया। इस कमेटी का सदस्य वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बनाया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने कमेटी को आदेश दिया है कि वह एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। साथ ही, इस मामले में याचिकाकर्ता को अपने विवादों के साथ सात दिनों के भीतर कमेटी के सामने अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता सतविंदर सिंह सोंधी ने अपनी याचिका में फॉक्सवैगन पर प्रदूषण उत्सर्जन मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और कंपनी की गाड़ियां पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके जवाब में वाहन निर्माता कंपनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 2015 में कंपनी ने स्वैच्छिक रूप से 3.23 लाख कारें वापस लेने प्रस्ताव दिया था। उस समय खबरें आई थीं कि कंपनी की ई189 डीजल इंजन में एक ऐसी डिवाइस लगी होती है, जो उत्सर्जन परीक्षण के दौरान को प्रदूषण स्तर को कम करके दिखाता है। लेकिन परीक्षण में यह बात सामने आई थी कि वाहनों में अतिरिक्त नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन के स्तर का कारण बन रहा है।


साथ ही कंपनी ने भी माना था कि उसने इस डिवाइस के साथ पूरी दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा गांड़ियां बेची हैं और अकेले अमेरिका में उस पर 18 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगा था।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed