{"_id":"590067294f1c1b876dc0dffa","slug":"nfti-plane-crashes-in-madhya-pradesh-balaghat-kills-2-trainee-pilots","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में हाइटेंशन तार से टकराया प्लेन, दो ट्रेनी पायलटों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
MP में हाइटेंशन तार से टकराया प्लेन, दो ट्रेनी पायलटों की मौत
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
Updated Wed, 26 Apr 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
विमान हादसा
- फोटो : India Live Today
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आज सुबह ट्रेनी प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 2 ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई जिसमें एक महिला पायलट भी शामिल है। ये प्लेन एविएशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महाराष्ट्र नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 30 सालों से दलदल में दफन था ये प्लेन, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई..
विज्ञापन
सुबह 10 बजे प्लेन हाइटेंशन तार से टकरा गई। इस प्लेन ने सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। सूत्रों के मुताबिक बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर लावणी ग्राम पंचायत के पास प्लेन हाइटेंशन तार से टकरा गई जिससे पायलटों ने प्लेन पर से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दावा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत अंग्रेजों के टॉर्चर से हुई
डायरक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(डीजीसीए) ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है। बालाघाट ने आईजी जी जनार्दन ने कहा कि हमने अपनी टीम को मौके पर भेज दिया है।