{"_id":"5ac90fd74f1c1bb5618b62d5","slug":"next-week-storm-and-rain-will-come-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते उत्तर भारत में आएगी आंधी-बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगले हफ्ते उत्तर भारत में आएगी आंधी-बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
एजेंसी, नई दिल्ली।
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
आंधी और बारिश
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले हफ्ते आंधी-बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी। मौसम एजेंसी एक्युवेदर ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह संभावना व्यक्त की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में एनसीआर में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। वहीं हफ्ते के अंत में तापमान 35-37 के बीच रहने की संभावना है। थोड़ी गिरावट के बावजूद तापमान सामान्य 33 डिग्री सेल्सियस से काफी ज्यादा है, लेकिन अगले हफ्ते बारिश और आंधी कुछ समय के लिए तापमान ठंडा कर देगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डेव हुके के मुताबिक एनसीआर समेत उत्तर भारत में अप्रैल का महीना सूखा ही गुजरता है। मुश्किल से 6 से 7 मिमी तक बारिश होती है। हालांकि इस बार आंधी का एक सिस्टम बन रहा है, जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी और आंधी भी आएगी। सिर्फ उत्तर भारत नहीं बल्कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के चलते पूर्वी और दक्षिण भारत में भी आंधी के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन
प्राकृतिक एसी है आंधी
आंधी को प्राकृतिक एयरकंडीशन कहा जाता है क्योंकि यह ठंडी हवा को जमीन की सतह पर खींच लाती है। इससे तापमान नाटकीय रूप से गिर जाता है। हालांकि यह ठंडक तात्कालिक होती है। वहीं आधी के विविध स्वभाव के कारण यह दावे से नहीं कहा जा सकता है कि पूरे उत्तर भारत में तापमान गिरेगा। हो सकता है कि एनसीआर का एक हिस्सा ठंडा हो जाए और दूसरे हिस्सों में खास फर्क न पड़े।
विज्ञापन