{"_id":"571811b34f1c1bb2398b47fa","slug":"next-target-of-water-crisis-is-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल पुरुष राजेंद्र सिंह बोले, लातूर के बाद अब बागपत की बारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल पुरुष राजेंद्र सिंह बोले, लातूर के बाद अब बागपत की बारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 21 Apr 2016 05:03 AM IST
सार
- लातूर में गन्ने के कारण पैदा हुए सूखे के हालात
- 'बागपत को लोगों के लालच और गन्ने ने किया डार्क जोन'
- लातूर में छोटी सी जगह में 15 शुगर मिलें
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा लातूर (महाराष्ट्र) में गन्ने ने सूखे के हालात पैदा कर दिए। छोटे से लातूर में 15 शुगर फैक्ट्रियां हैं। बागपत में भी यह हालात दूर नहीं। बागपत के लोगों के लालच और गन्ने की खेती ने बागपत को व्हाइट जोन से डार्क जोन में ला दिया है। बागपत के लोगों को यह बात तब समझ में आएगी जब बागपत में लातूर जैसे हालात बन जाएंगे।
जल पुरुष राजेंद्र सिंह बुधवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा लातूर में गन्ना ही गन्ना बोया जा रहा है। गन्ने की फसल के लिए पानी भारी मात्रा में चाहिए। इससे वहां सूखे के हालत पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा वहां छोटी सी जगह में 15 शुगर मिलें हैं। वहां गन्ने की खेती बंद करनी पड़ेगी। नई कोई फैक्ट्री नहीं लगने दी जाए।
उन्होंने कहा बागपत के लोगों को लातूर से सबक लेना होगा। यहां गन्ना बोने से मना किया जाए तो बवाल मच जाएगा, लेकिन यह हकीकत है कि लोगों की लापरवाही, लालच और खुदगर्जी ने बागपत को व्हाइट जोन से डार्क जोन में पहुंचाया है। गन्ना ही यहां की स्थिति के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा राजस्थान में लोगों ने पानी की कीमत समझी, उनकी बात को माना और परिस्थितियों को बदल डाला, लेकिन बागपत में उन्होंने तालाबों पर कब्जा हटवाने के लिए प्रयास किया तो राजनीतिक लोगों ने भड़काना शुरू कर दिया। काफी प्रयास किया, लेकिन राज नेताओं ने बागपत में जल संरक्षण का कोई काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा चंपारण से एक मई से जल सत्याग्रह शुरू होगा। जल से संबंधित मुद्दे उठाए जाएंगे। जल के प्रयोग का समान अधिकार मिले। इसके लिए वाटर सिक्योरिटी एक्ट की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा परंपरागत जल प्रबंधन खत्म हो गया है। इसके लिए सरकार को प्रतिबद्धता दिखानी होगी।
इससे पूर्व उन्होंने बच्चों का जल संरक्षण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया और छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य एमपी जोशी, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे।
250 जिलों की हालत लातूर से भी खराब
जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने बताया सिर्फ लातूर ही नहीं देश के 250 जिलों की स्थिति इससे भी भयानक है। महोबा की हालत इससे 10 गुना खराब है। यहां तो अपने मां-बाप तक को जंगल में छोड़ रहे हैं लोग।
पांच करोड़ लीटर का वाटर टैंक बनाया
राजेंद्र सिंह ने बताया लातूर में पांच करोड़ लीटर का वाटर टैंक बनाया गया है। एक मई से उसमें जल संचयन किया जाएगा। सरकार की व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। इससे सरकार को वाटर रिजर्व करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।