फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates of 29 March: News Updates, PM E-Drive Scheme; National Science Awards 2026

News Updates: कोलकाता में नाबालिग बेटी के सामने पत्नी की हत्या; पीएम ई-ड्राइव योजना में हुआ बड़ा बदलाव

Sun, 29 Mar 2026 01:07 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 29 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
News Updates of 29 March: News Updates, PM E-Drive Scheme; National Science Awards 2026
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के कस्बा इलाके में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना दक्षिण कोलकाता के बोसपुकुर रोड पर सुबह करीब 4 बजे हुई। आरोपी की पहचान बिनोद सिंह के रूप में हुई है। उसने अपनी 42 साल की पत्नी स्वप्ना सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात उनकी नाबालिग बेटी के सामने हुई। बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना से ठीक पहले उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने अचानक चाकू निकाला और मां पर हमला कर दिया। बेटी इस पूरी घटना की चश्मदीद गवाह है।
विज्ञापन


महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को सुबह करीब 5:30 बजे कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सुबह 6:30 बजे इस घटना की जानकारी मिली। परिवार के एक सदस्य ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बिनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीएम ई-ड्राइव योजना में हुआ बड़ा बदलाव 
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली अपनी महत्त्वाकांक्षी पीएम ई-ड्राइव योजना के नियमों में बड़ा संशोधन किया है। भारी उद्योग मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई-स्कूटर) पर सब्सिडी का लाभ केवल 31 जुलाई, 2026 तक पंजीकृत वाहनों को ही मिलेगा। वहीं, ई-रिक्शा और ई-कार्ट के लिए यह समय-सीमा 31 मार्च, 2028 तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने बताया कि 10,900 करोड़ रुपये के कुल बजट वाली यह योजना पूरी तरह सीमित है। तय तिथि से पहले ही योजना का आवंटित बजट समाप्त हो जाता है तो योजना को उसी समय बंद कर दिया जाएगा और आगे कोई दावा स्वीकार नहीं होगा। बता दें, सब्सिडी के लिए ई-स्कूटर की कीमत 1.5 लाख रुपये और ई-रिक्शा की कीमत 2.5 लाख रुपये (एक्स-फैक्ट्री) से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत ई-टू-व्हीलर के लिए अधिकतम 24.79 लाख और ई-रिक्शा के लिए 39,034 वाहनों का लक्ष्य है। तीन-पहिया (एल5) श्रेणी का लक्ष्य पहले ही पूरा होने के कारण इसे 26 दिसंबर, 2025 से बंद कर दिया गया है। सरकार का यह कदम बजट प्रबंधन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लक्ष्य को संतुलित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

31 को गुजरात में 891 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च, मंगलवार को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह 891 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। 
Trending Videos

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू
केंद्र सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये पुरस्कार चार श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें विज्ञान रत्न: जीवन भर की उपलब्धियों के लिए, विज्ञान श्री: विशिष्ट योगदान के लिए, विज्ञान युवा-45 वर्ष तक के युवा वैज्ञानिकों के लिए और विज्ञान टीम: तीन या अधिक शोधकर्ताओं की टीम के लिए दिए जाते हैं। 

टीमवर्क ही अंतरिक्ष अभियानों की असली ताकत- शुभांशु
गगनयान मिशन के लिए चुने गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने शनिवार को कहा कि किसी भी अंतरिक्ष मिशन की सफलता के पीछे टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है। यहां राजकीय मॉडल हाईस्कूल में छात्रों के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के अनुभवों को साझा किया। शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण शरीर में कई बदलाव आते हैं। आईएसएस पर रहने के दौरान मेरी लंबाई 5 से 6 सेंटीमीटर बढ़ गई थी, लेकिन धरती पर लौटते ही गुरुत्वाकर्षण के कारण रीढ़ की हड्डी फिर से संकुचित हो गई। वापसी बाद शुरू में मेरे लिए बैठना और चलना तक मुश्किल था। उन्होंने अंतरिक्ष में केरल के चावल के बीजों पर किए गए प्रयोगों का भी जिक्र किया। शुक्ला ने रॉकेट लॉन्च के रोमांचक पल को याद कर बताया कि 20 साल के पायलट अनुभव के बावजूद नौ इंजनों की शक्ति ने उन्हें कुछ पलों के लिए निशब्द कर दिया था। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब अंतरिक्ष यात्रा कोई अधूरा सपना नहीं रह गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी इस यात्रा से भविष्य में देश के कई बच्चों के लिए अंतरिक्ष के द्वार खुलेंगे।

ठगी करने वाले पांच दोषियों को 14 साल की सजा  
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पांच दोषियों को 14 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर कुल 56 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जांच  सीबीआई ने बताया कि दोषियों ने यानबो एसोसिएट्स नामक फर्म बनाकर युवाओं को ब्रिटेन और साइप्रस में ऊंचे वेतन वाली नौकरियों का झांसा दिया और प्रति व्यक्ति 3 लाख रुपये तक वसूले।

ओडिशा: दुष्कर्म की शिकायत के बाद युवती ने खुद को लगाई आग
ओडिशा के गंजाम जिले में एक 20 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के अगले ही दिन शनिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, युवती ने कोटीनडा थाना क्षेत्र में अपने घर के पीछे केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। परिजनों ने उसे बचाकर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह करीब 50 प्रतिशत झुलस गई है। पुलिस ने बताया कि युवती ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी और शनिवार को उसका बयान दर्ज होना था। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह 2022 से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। 

अरुणाचल: दो लॉज से 7 महिलाओं को निकाला, दो गिरफ्तार
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने अनैतिक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लॉज से सात महिलाओं को रेस्क्यू किया है। नाहरलगुन के एसपी न्येलम नेगा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को बंदरदेवा पुलिस स्टेशन की टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में असम निवासी फिरदौस अहमद (35) और मोइना दास (34) को गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू की गई महिलाएं मुख्य रूप से असम की रहने वाली हैं और गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। पूछताछ में लॉज अधिकारियों ने स्वीकार किया कि कमरों का इस्तेमाल देह व्यापार और तस्करी के लिए किया जा रहा था।  आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर सरकार का भरोसा, घबराने की जरूरत नहीं- किशन रेड्डी
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की सप्लाई और कीमतों पर दबाव जरूर पड़ा है, लेकिन भारत में इसका कोई बड़ा असर नहीं है। किशन रेड्डी ने तेल कंपनियों और डीलर्स के साथ बैठक के बाद बताया कि कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप पर जो कमी की खबरें आई हैं, वो अस्थायी हैं और ज्यादातर अफवाहों या सोशल मीडिया के कारण लोगों के घबराकर ज्यादा खरीदने की वजह से हुई हैं। उन्होंने साफ कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में ईंधन का स्टॉक मौजूद है और रिफाइनरियां लगातार काम कर रही हैं।

सरकार और तेल कंपनियां मिलकर पूरी सप्लाई चेन पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि हर राज्य में पेट्रोल-डीजल और गैस की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे। साथ ही, विदेशों से कच्चा तेल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद भी लगातार की जा रही है, ताकि देश की जरूरतें पूरी हो सकें। कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भी कमी की है, जिससे आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े। किशन रेड्डी ने लोगों से अपील की कि वे घबराकर पेट्रोल, डीजल या गैस का स्टॉक न करें, क्योंकि इससे कृत्रिम कमी पैदा हो सकती है और जरूरतमंद लोगों को दिक्कत हो सकती है। सरकार का कहना है कि वह लंबे समय के लिए ऊर्जा सुरक्षा पर भी काम कर रही है, जैसे रिफाइनरी क्षमता बढ़ाना, एलपीजी का इस्तेमाल बढ़ाना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed