Updates: टैक्स बचाने को 'फर्जी रसीद' पर शिकंजा, IT भेजेगा नोटिस; असम में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़
#WATCH | Paschim Medinipur, West Bengal: On TMC general secretary Abhishek Banerjee's statement, BJP leader Suvendu Adhikari says, "... It is not new that the 'Bhua-Bhatija' is attacking the NIA. They have been attacking the ED and CBI for the last three years... They are… pic.twitter.com/MaOcYBpZit
— ANI (@ANI) April 7, 2024विज्ञापन
खुशबू तमिलनाडु में भाजपा का प्रचार करने नहीं जा सकेंगी
राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भाजपा से जुड़ा एक अन्य घटनाक्रम भी सामने आया है। तमिलनाडु में बेहद लोकप्रिय खुशबू सुंदर भाजपा का प्रचार नहीं कर सकेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते भाजपा नेता खुशबू सुंदर इस बार तमिलनाडु में पार्टी के लिए प्रचार अभियान में शामिल होने में असमर्थता जताई है। अभिनेत्री व नेत्री खुशबू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस संबंध में पत्र लिखा है कि टेलबोन फ्रैक्चर के कारण चिकित्सकों ने उन्हें शारीरिक गतिविधियां न्यूनतम करने को कहा है।
नागपुर सड़क हादसे में चार जख्मी, बेकाबू कंटेनर की चपेट में आए 11 वाहन और 12 लोग
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: 12 including 9 cars, an ambulance and two two-wheeler vehicles were hit by a speeding container in the Mankapur area of Nagpur. Four people were injured in this accident: Nagpur Police pic.twitter.com/xknme3EpCs
— ANI (@ANI) April 7, 2024
रवांडा नरसंहार के 30 साल पूरे; कुतुब मीनार को खास रंग से रोशन
बंगाल की महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन को दिए अपनी बचत के हजारों रुपये
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: 11 women of Kandi town's Ranagram village handed over a total of Rs 11,000 to Congress' Behrampore Lok Sabha candidate Adhir Ranjan Chowdhury to help him in the Lok Sabha elections. The women collected the money from their household expenses,… pic.twitter.com/5QRnjldaUG
— ANI (@ANI) April 7, 2024
पंधेर समेत चार किसान नेता तमिलनाडु में गिरफ्तार
अन्नाद्रमुक उम्मीदवार ने कांग्रेस को अवसरवादी पार्टी बताया
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: AIADMK candidate from South Chennai constituency J. Jayavardhan says, "Congress is an opportunistic party. It tries to cheat people in all possible ways. If it says anything in the election manifesto, it is never implemented. Especially in Tamil… pic.twitter.com/W86YRpCJve
— ANI (@ANI) April 7, 2024
बिहार के भागलपुर में लगी आग; कर्नाटक में नकदी और गहने जब्त
बिहार के भागलपुर में भीषण आग लगने की खबर है। रविवार रात आग लगने की घटना भागलपुर नगर निगम परिसर की है। स्थानीय प्रशासन आग लगने के बाद हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है। इस घटना के बारे में किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।#WATCH | Bhagalpur, Bihar: A fire broke out at the Bhagalpur Municipal Corporation premises. (07.04) pic.twitter.com/7ZPDfTyMWq
— ANI (@ANI) April 7, 2024
कर्नाटक में 5.6 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, दो करोड़ के आभूषण जब्त
कर्नाटक के बल्लारी में रविवार को एक मकान से 5.60 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ ही दो करोड़ रुपये के सोने और चांदी के आभूषण जब्त किए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रुसेपेट पुलिस थाना क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान के मालिक के घर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मणिपुर : 24 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों से डालेंगे वोट
तमिलनाडु में तीन लोगों से जब्त किए चार करोड़ रुपये
सत्तारूढ़ द्रमुक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष मामला उठाया और नागेंद्रन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, नागेंद्रन ने दावा किया कि जब्त पैसे से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
ओडिशा में खंभे से टकराकर पुल से नीचे गिरी स्कूटी, तीन की मौत
असम में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़
असम में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सोमवार को असम के कामरूप जिले के रंगिया में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 10,000 याबा टैबलेट जब्त किए गए। विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, स्पेशल टास्क फोर्स ने एक ऑपरेशन चलाया और रंगिया में एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान 10,000 याबा टैबलेट बरामद की गईं और तीन लोगों को पकड़ा गया है। बता दें कि याबा टैबलेट भारत में अवैध हैं।
असम में महिला ने धारदार हथियार से अपने तीन बच्चों को मार डाला
असम के करीमगंज में एक महिला ने कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी एवं अपनी नाबालिग बहन को घायल कर दिया । इसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला और उसकी बहन की स्थिति नाजुक है और दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रामकृष्ण नगर में आरोपी महिला ने अपने घर में कथित रूप से धारदार हथियार से वार कर दो, छह और आठ साल के तीन बच्चों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने सात साल की बहन पर हमला किया और अपनी भी जान देने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ने उसके घर में शोर सुना तो मौके पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला के बच्चों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
कर्नाटक : केंद्रीय मंत्री के सामने लिंगायत संत लड़ेंगे चुनाव
कर्नाटक: 30.92 करोड़ के जाली नोट के साथ पांच गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री की कार से टकराकर भाजपा कार्यकर्ता की मौत
सन परिवार के सीईओ मेथुकु रविंदर की 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
असम में सीएए के तहत सिर्फ एक आवेदन : सीएम हिमंत
टैक्स बचाने के लिए दे रहे हैं फर्जी रसीद, विभाग जांच कर भेजेगा नोटिस
सूत्रों के मुताबिक, विभाग हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) के मामलों को फिर से खोलने के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि किरायेदार द्वारा भुगतान किए गए किराए और प्राप्तकर्ता द्वारा प्राप्त किराए का सत्यापन किया गया था। हालांकि, इस तरह के मामलों की संख्या काफी कम है। आयकर विभाग ने कहा, यह सत्यापन बड़ी संख्या में मामलों को दोबारा खोले बिना इसका पता लगाया है।