फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: बंगाल में एक और युवक को पीटकर मार डाला; मिजोरम में भूस्खलन से ढही इमारत, बच्ची समेत तीन की मौत

Tue, 02 Jul 2024 06:11 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Jul 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
News Updates North East West South India Politics Crime National News In Hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। राज्य में एक सप्ताह में ऐसी चौथी घटना है। इससे पहले 28, 29 और 30 जून को कोलकाता, सॉल्ट लेक और झारग्राम में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने बताया, मृतक की पहचान हुगली जिले के तारकेश्वर इलाके के नैता मालपहाड़पुर ग्राम पंचायत निवासी बिस्वजीत मन्ना के रूप में हुई है। इस अपराध के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को जब मन्ना अपने घर पर सो रहा था तो आरोपियों ने उसे बुलाया। मन्ना ने आरोपियों से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह चुकाने में नाकाम रहा था।

विज्ञापन

 

मिजोरम में बारिश के कारण भूस्खलन से इमारत दबी, तीन लोगों के मरने की आशंका
मिजोरम में भूस्खलन के कारण टिन की छत वाली कंक्रीट की एक इमारत आंशिक रूप से ढह गई। भूस्खलन होने से चार वर्षीय एक बच्ची सहित कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हुई यह घटना तड़के उस समय हुई जब लोग सो रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य बच निकलने में कामयाब रहे जबकि एक दंपती और उनकी चार वर्षीय बेटी लापता हैं और माना जा रहा है कि वे मलबे में दब गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा आइजोल के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित जुआंगतुई इलाके में तीन इमारतें और बावंगकान इलाके में एक इमारत मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन में बह गई। उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने घर खाली कर दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने खराब मौसम के चलते मंगलवार को सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। मिजोरम में सोमवार से हो रही भारी बारिश से कई हिस्से प्रभावित हुए हैं, जिससे राज्यभर में काफी नुकसान हुआ है। रविवार को राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने भारी बारिश और तूफान की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया था।

IAS अमित किशोर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निजी सचिव नियुक्त
यूपी कैडर के आईएएस अमित किशोर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।  उप कुल सचिव पूजा जैन ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। 

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने रेवंत रेड्डी को लिखा पत्र, विभाजन के मुद्दों के समाधान के लिए बैठक का प्रस्ताव रखा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को पत्र लिखा है। तेलंगाना से विभाजन के बाद अनसुलझे मुद्दों के समाधान के लिए 6 जुलाई को बैठक का प्रस्ताव दिया है। यह बैठक रेड्डी के हैदराबाद के घर पर रखने के लिए कहा है। पत्र में नायडू ने कहा आंध्र प्रदेश के विभाजन को 10 साल हो गए हैं। पुनर्गठन अधिनियम से उत्पन्न मुद्दों पर कई चर्चाएं हुई हैं, जो कि हमारे राज्यों के कल्याण और उन्नति के लिए काफी मायने रखते हैं।

Maharashtra: लोनावला झरना त्रासदी के बाद पुणे प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए, कहा- असुरक्षित जगह बंद हों
पुणे के लोनावाला में झरना त्रासदी के बाद पुणे प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर सुहास दिवासे ने अधिकारियों को संभावित खतरा वाली जगहों की पहचान को चिन्हित करके वहां बोर्ड लगाने के लिए कहा है। साथ ही जिन जगहों पर सुरक्षा नहीं मुहैया करवाई जा सकती है, वहां उन जगहों को पर्यटकों के लिए बंद करने को कहा है। 

एक अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर सुहास दिवासे ने संभावित खतरों की पहचान करने और पश्चिमी घाट में स्थित मावल, मुलशी, खेड़, जुन्नार, भोर, वेल्हा और अंबेगांव जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के लिए एक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। भुशी बांध के पास झरने में एक महिला और चार बच्चों के बह गए थे।
 

Pune Bar Drug Video Case: 10 आरोपियों की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ाई गई
पुणे बार ड्रग वीडियो मामले में अदालत ने गिरफ्तार 10 लोगों की पुलिस हिरासत सोमवार को 3 जुलाई तक बढ़ा दी। संतोष कामठे, विट्ठल कामठे, योगेन्द्र गिरासे, रवि माहेश्वरी, अक्षय कामठे, दिनेश मानकर, रोहन गायकवाड़, मानस मल्लिक, जो लिक्विड लीजर लाउंज (एल3) से जुड़े हैं इसके अलावा नितिन थोम्ब्रे और करण मिश्रा, जो कथित तौर पर वायरल वीडियो में देखे गए थे। सभी को अदालत में पेश किया गया था जहां पुलिस ने हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

आंध्र प्रदेश : डिप्टी सीएम पवन कल्याण नहीं लेंगे वेतन
राज्य की नाजुक वित्तीय स्थिति के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण अपना वेतन और अपने कार्यालय के लिए नए फर्नीचर समेत किसी भी विशेष भत्ते को स्वीकार नहीं करेंगे। उपमुख्यमंत्री कल्याण ने सोमवार को यह घोषणा की। कल्याण ने दावा किया कि उनकी जिम्मेदारी वाला पंचायत राज विभाग धन के संकट से जूझ रहा है। इस कारण उन्हें अपने विशेषाधिकारों से इन्कार करना पड़ा।

पेंशन वितरण कार्यक्रम में एक बैठक में कल्याण ने कहा, उनके कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने हाल ही में उनसे दफ्तर के नवीनीकरण और फर्नीचर की खरीद के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने अपने अधिकारियों से कहा है कि वे कोई नया फर्नीचर न खरीदें, जरूरत पड़ने पर मैं इसे अपने खर्च पर लाऊंगा। सचिवालय के अधिकारी मेरे तीन दिनों के लिए सदन में उपस्थित होने के लिए उनके 35,000 रुपये के वेतन से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेने आए थे। लेकिन मैंने वेतन लेने से भी मना कर दिया।

मणिपुर में एन बीरेन सिंह सरकार एक कागजी शेर: एमपीसीसी अध्यक्ष
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने आरोप लगाया कि एन बीरेन सिंह सरकार एक कागजी शेर है और राज्य में अघोषित राष्ट्रपति शासन है। कीशम ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि एन बीरेन सिंह सरकार राज्य के इतिहास की सबसे कमजोर सरकार है।

उन्होंने कहा, 'जब पिछले महीने मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था, तो राज्य सरकार इसे नियंत्रित करने में सक्षम नहीं थी। हम अघोषित राष्ट्रपति शासन की व्यवस्था देख रहे हैं। यह 99.9 प्रतिशत सही है। केवल एक चीज है कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 355 लागू करने की औपचारिक घोषणा नहीं की है।'

उन्होंने कहा कि एन बीरेन सिंह सरकार कागजी शेर है। सरकार मणिपुर के राजनीतिक इतिहास की सबसे कमजोर सरकार है। व्यवस्था और प्रशासन पूरी तरह से पंगु हो गया है। न केवल कानून व्यवस्था बल्कि अन्य विभाग भी पूरी तरह विफल हैं। इससे पहले हमने दो-तीन महीने इंतजार किया ताकि सरकार मौजूदा स्थिति से निपटने और नियंत्रण में लेने की स्थिति में हो। अब चौदह महीने हो गए हैं और हम सोच रहे हैं कि हमें कितने महीने इंतजार करना होगा।

उन्होंने सोमवार को संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

मां ने पहले दो बच्चों को फिनाइल की कोशिश की, फिर खुद आत्महत्या का किया प्रयास

एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों को फिनाइल पीने के मजबूर कर उनकी हत्या की कोशिश की। इसके बाद खुद भी फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 26 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। आत्महत्या से पहले उसने अपने दो बेटों को फिनाइल पीने के लिए मजबूर किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मां और उसके तीन और पांच वर्षीय बेटों  की हालत गंभीर है। फिलहाल तीनों अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बच्चों के पिता ने पोरवोरिम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उनकी पत्नी ने 1 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे अपने बेटों को फिनाइल पिलाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया और फिर खुद ने भी फिनाइल पी लिया, जिससे तीनों बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मां का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो नाबालिग बेटों का गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed