फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates: NIA raid in Mumbai, four arrested belonging to terrorist organization

Updates: मुंबई में आतंकी संगठन से जुड़े चार गिरफ्तार; सलाया बंदरगाह पर जब्त 500 KG हेरोइन मामले में चार्जशीट

Mon, 03 Jul 2023 05:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 05:31 PM IST
सार

एनआईए ने मध्य मुंबई के नागपाड़ा के एक संदिग्ध के खिलाफ आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों से पूछताछ जारी है।
 

विज्ञापन
News Updates: NIA raid in Mumbai, four arrested belonging to terrorist organization
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को मुंबई और पुणे के पांच अलग-अलग इलाकों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामलों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आतंकी संगठन से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एनआईए ने मध्य मुंबई के नागपाड़ा के एक संदिग्ध के खिलाफ आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


सलाया बंदरगाह पर जब्त 500 किलोग्राम हेरोइन मामले में चार्जशीट
गुजरात के सलाया बंदरगाह पर पाकिस्तान से तस्करी कर लाई जा रही 500 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती से संबंधित मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को अपना छठा पूरक आरोपपत्र दायर किया। एनआईए के मुताबिक, चार्जशीट में चारों आरोपियों को अहमदाबाद में एनआईए विशेष अदालत में भारतीय दंड संहिता, नारकोटिक्स-ड्रग और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। मामले में अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नौ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


18.59 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त
मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने दो जुलाई को एक भारतीय नागरिक से 1.85 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की। इसकी कीमत करीब 18.59 करोड़ रुपये आंकी गई।  मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ को बैकपैक और साथ लाए गए जूतों की परत के अंदर छुपाया गया था। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना: 14.2 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
इस बीच नैरोबी की एक 43 वर्षीय महिला यात्री को हैदराबाद हवाई अड्डे पर रोका गया। जांच के दौरान उसके पास से 14.2 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। सीमा शुल्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

बांकुड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना गंगाजलघाटी थाना क्षेत्र के तारकाबैद गांव में उस वक्त हुई, जब कुछ महिलाएं जंगल से जलावन की लकड़ी लेकर घर लौट रही थीं।


पारिवारिक विवादों के कारण पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या 
आंध्र प्रदेश के ताडीपत्रि में पारिवारिक विवाद के कारण एक पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय आनंद राव ताडिपत्रि पुलिस स्टेशन के सर्कल अफसर थे। उन्होंने रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि के बीच खुद को फांसी लगा ली। अनंतपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कांची श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने लंबे समय से परिवार में चल रहे विवादों के कारण उन्होंने खुद को फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि आनंद राव के परिवार में अक्सर विवाद हुआ करता था, ऐसा रविवार को भी हुआ। पुलिस फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed