फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates: Mizoram 7 people died of dengue Police have registered an FIR in the Raj Bhavan molestation case

Updates: कोलकाता पुलिस ने राजभवन छेड़छाड़ मामले में एफआईआर दर्ज की; मिजोरम में दो साल में डेंगू से सात की मौत

Sat, 18 May 2024 10:25 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Sat, 18 May 2024 10:25 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस ने राजभवन छेड़छाड़ मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। तीनों एसएस राजपूत, कुसमु छेत्री और संतलाल राजभवन के कर्मचारी थे।मिजोरम में डेंगू से पिछले दो सालों में सात लोगों की मौत हुई है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारियों ने बताया।

विज्ञापन
News Updates: Mizoram 7 people died of dengue Police have registered an FIR in the Raj Bhavan molestation case
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने राजभवन छेड़छाड़ मामले में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। तीनों एसएस राजपूत, कुसमु छेत्री और संतलाल राजभवन के कर्मचारी थे। इन पर आईपीसी की धारा 341 और धारा 166 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


राजभवन में कार्यरत संविदा कर्मचारी जो कि शिकायतकर्ता भी है, उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे स्टाफ सदस्यों ने हिरासत में लिया था। उस पर चुप रहने के लिए दबाव डाला गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का बयान धारा 166 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा चुकी है। 
विज्ञापन



मिजोरम में डेंगू से दो साल में सात की मौत

मिजोरम में डेंगू से पिछले दो सालों में सात लोगों की मौत हुई है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अधिकारियों ने बताया।

उनकी रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम में डेंगू का पहला मामला 2013 में दर्ज किया गया था। वहीं 2022 में डेंगू से पहली मौत भी दर्ज की गई। इसके बाद इसी साल 5 और मौतें हुईं। वहीं 2023 में डेंगू से दो लोगों की जान गई। अधिकारियों का कहना है कि सभी सात पीड़ित आइजोल जिले के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2013 से अब तक 5,100 से अधिक डेंगू के मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि इनमें से 132 लोग 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक ठीक हो गए। उन्होंने बताया कि डेंगू के सबसे अधिक मरीज 2023 में दर्ज किए गए। 12,949 नमूनों की जांच में से 2,060 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं 2022 में परीक्षण किए गए 5,252 नमूनों में से कुल 1,868 डेंगू के मामले मिले।
 

आंध्र प्रदेश: कार और लॉरी की टक्कर, चार की मौत, दो घायल

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक कार और लॉरी के बीच टक्कर हो गई। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हैं।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गुंती मंडल मे बाचुपल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक कार ने अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार एक लॉरी से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्कल इंस्पेक्टर वेंकट रामिरेड्डी ने बताया कि मृतक और घायल व्यक्ति एक ही परिवार के हैं। 

मणिपुर: इंफाल में एक व्यक्ति को गोली मारी, मामले की जांच जारी

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

इंफाल के पाटसोई पुलिस थाना क्षेत्र के पास सुबह एक व्यक्ति को गोली मारी गई। वह व्यक्ति का नाम लैशराम कुमारजीत है। वह पेशे से डिजाइनर है। गोली उसके पैर में लगी। उसे इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। गोलीबारी की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।

सिक्किम में नदी में गिरी पर्यटको से भरी टैक्सी, ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत

सिक्किम में सिंगतम के पास सुबह एक पर्यटकों से भरी टैक्सी नदी में गिर गई। जिस्से दो लोगों की मौत हो गई। टैक्सी में कोलकाता के पांच लोग सवार थे।

शनिवार को सुबह कोलकाता का एक परिवार सिलीगुड़ी से गंगटोक टैक्सी से जा रहा था। तभी टैक्सी संगखोला में रानी नदी में जा गिरा। हादसे में टैक्सी ड्राइवर और परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हुई है। अन्य सवारी घायल हुई हैं, उन्हें पास के जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उनको गंगटोक के सेंट्रल रेफरल अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है मामले की जांच जारी है। टैक्सी में तापस पॉल (33), कृष्णा पॉल (36), मीरा पॉल (60) और एक चार साल की लड़की सवार थे। 

तकनीकी खराबी के कारण बेंगलुरु जाने वाले विमान की तमिलनाडु में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

137 यात्रियों को लेकर निकली एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के कारण तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में उतारा गया। सूत्रों की मानें तो तिरुवनंतपुरम बेंगलुरु सेवा में मौसम खराब होने के कारण तिरुचिलापल्ली में आपातकालीन सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया है। तकनीकी दल खराबी को ठीक करने में लगा है।
 

असम में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, दो घायल
असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके चंद्रपुर इलाके में हुई। दरअसल, चार दिहाड़ी मजदूर रेलवे पटरियों पर चल रहे थे, इसी दौरान ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें पीछे से आ रही ट्रेन का पता ही नहीं चल सका था। घायल व्यक्तियों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। 
 

भाजपा बूथ अध्यक्ष के निधन मामले में एनआईए टीम पहुंच मेदिनीपुर
भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां के हत्या की जांच के लिए एनआईए टीम आज पूर्व मेदिनीपुर के मोयना पहुंची। मई 2023 में भुइयां का अपहरण कर लिया गया था और उनकी हत्या हो गई थी। परिजनों ने एफआईआर के बाद एनआईए जांच की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

दो लोगों के खिलाफ एनआईए ने दायर किया आरोपपत्र
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसने और बांग्लादेश के नागरिकों को जबरन श्रम में धकेलने के आरोप में मुहम्मद सहजलाल हलदर और मुहम्मद इदरीस उर्फ इरदीश खान के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। दोनों को कड़ी मेहनत के बाद फरवरी में कर्नाटक आंतरिक सुरक्षा प्रभाग की मदद से गिरफ्तार किया गया। 
 

लोकायुक्त अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वह सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन के निपटान के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था। कालाबुर्गी जिले के आलंद में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमंत राठौड़ के कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने जाल बिछाया था, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।

 

महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी रिजर्व में वन विभाग की कार्रवाई
वन विभाग ने शनिवार को एक उप-वयस्क बाघ को बेहोश कर बचा लिया। कुछ माह पहले ही इसने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के गांवों में तीन लोगों की जान ले ली थी। वन विभाग ने ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) के क्षेत्र निदेशक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर की देखरेख में एक बचाव अभियान शुरू किया और खडसंगी वन रेंज के कंपार्टमेंट 59 से बाघ को बचाया गया। उसे गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

संदेशखाली की भाजपा कार्यकर्ता पियाली दास जेल से रिहा
संदेशखाली की एक भाजपा कार्यकर्ता पियाली दास को सुधार गृह से शनिवार को रिहा कर दिया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक आपराधिक मामले में जमानत देने और निजी मुचलके पर तत्काल रिहाई का आदेश देने का आदेश दिया था। दास पर महिलाओं से कोरे कागज में हस्ताक्षर कराने का आरोप है। रिहाई के बाद भाजपा समर्थकों ने माला और गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं सच्चाई और साजिश के साथ लड़ती रहूंगी। अदालत ने साबित कर दिया कि मेरी गिरफ्तारी अवैध है। 

त्रिपुरा में रेलवे स्टेशन पर चार बांग्लादेशी और एक भारतीय दलाल गिरफ्तार
बांग्लादेश के चार नागरिकों और एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे अगरतला स्टेशन से चेन्नई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने वाले थे। पूछताछ के दौरान वे भारत में यात्रा करने के लिए कोई वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर कार्रवाई की गई। 

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान

  1. जहांगीर आलम (21)
  2. रियाद हुसैन (22)
  3. ओनान हुसैन (19)
  4. इमाम हुसैन (23)
  5. रफीकुल इस्लाम (भारतीय दलाल)

 

लातूर में झड़प में एक की मौत, चार घायल
महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक गांव में भूमि विवाद के कारण किसानों के बीच हुई झड़प हो गई। झड़प में 45 साल के विलास वेंकट मोरे की मौत हो गईय़। वहीं, चार घायल हो गए। घटना गुरुवार रात जिले के शिंदाला गांव में हुई। किसानों ने एक-दूसरे पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला किया। घटना में चार लोग घायल हो गए। लातूर के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

श्री वरदराज पेरुमल पेरुन्देवी थायर मंदिर पहुंचे पुडुचेरी के उपराज्यपाल
पुडुचेरी के उपराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज श्री वरदराज पेरुमल पेरुन्देवी थायर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अहमदाबाद में मदरसे का सर्वे करने गए स्कूल प्रिंसिपल पर हमला, दो गिरफ्तार
अहमदाबाद में एक मदरसे का सर्वेक्षण करने गए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल संदीप पटेल की शनिवार को लोगों के एक समूह ने पिटाई कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच से सात लोगों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, दंगा करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने, डकैती और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। श्रुति हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल संदीप पटेल एक सरकारी आदेश के तहत शहर के दरियापुर इलाके में स्थित मदरसे में छात्रों की संख्या और उसके बुनियादी ढांचे के बारे में विवरण इकट्ठा करने गए थे। परिसर को बंद पाकर वह बाहर से इसकी तस्वीरें लेने लगे। तभी, लोगों का एक समूह उसके पास आया और जानना चाहा कि वह क्या कर रहा है। समूह को यह समझाने के बावजूद कि वह एक स्कूल प्रिंसिपल है और सरकारी आदेश के अनुसार तस्वीरें ले रहे हैं, उन्होंने उनकी पिटाई कर दी और उनका मोबाइल फोन व दस्तावेज छीन लिए। पटेल ने अपनी शिकायत में कहा कि समूह ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और वह किसी तरह मौके से भाग निकले।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed