फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi

Updates: भुवनेश्वर का तापमान 43 डिग्री से ऊपर; प्रचंड गर्मी के बीच गृह मंत्री शाह और CM पटनायक की जनसभाएं

Tue, 23 Apr 2024 07:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 Apr 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
News Updates east west north south northeast india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को ओडिशा में 17 स्थानों पर दिन के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। इसी के साथ भुवनेश्वर राज्य का सबसे गर्म शहर बन गया।भुवनेश्वर का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि पारालाखेमुंडी शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारीपदा का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, क्योंझर और ढेंकनाल में कुछ स्थानों पर मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 23 अप्रैल को सोनपुर, बौध, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, क्योंझर, बारगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में वज्रपात और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 24 अप्रैल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे
पहले चरण का मतदान होने के बाद आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान तेज हो रहे हैं। सत्तारूढ़ बीजद के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 24 अप्रैल से प्रचार शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पटनायक गंजम में अपने गृह क्षेत्र हिन्जिली से चुनावी शंखनाद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रचार के पहले दिन, पटनायक हिंजिली विधानसभा क्षेत्र में एक  रैली को संबोधित करेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री रायगडा में एक सार्वजनिक रैली करेंगे। पटनायक के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र के सोनपुर में भाजपा की पहली चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन


मुंबई में करोड़ों का सोना और हीरा बरामद, चार गिरफ्तार
मुंबई में 19-21 अप्रैल, 2024 के दौरान सीमा शुल्क विभाग ने 13 मामलों में 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.815 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे जब्त किए। इनकी कुल कीमत 6.46 करोड़ रुपये थी। हीरे नूडल्स के पैकेट में छुपाए हुए पाए गए, जबकि चार यात्रियों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर : 11 केंद्रों पर पुनर्मतदान में 81.6 प्रतिशत टर्नआउट
आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर सोमवार को पुनर्मतदान के दौरान 81.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी या हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई। हालांकि, कांग्रेस से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कांग्रेस एजेंट को मोइरंगकम्पु साजेब में मतदान केंद्र खाली करने की धमकी दी थी। 

फिल्म निर्देशक जोसी के घर चोरी आरोपी की पत्नी पंचायत अध्यक्ष
मलयालम फिल्म निर्देशक जोसी के आवास पर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी बिहार में एक जिला पंचायत अध्यक्ष का पति है। केरल पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस आरोपी मोहम्मद इरफान (37) को कोच्चि लेकर आई, जिसे कर्नाटक पुलिस की मदद से उडुपी जिले से पकड़ा गया था। इरफान बिहार का रहने वाला है। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त श्यामसुंदर ने बताया कि आरोपी को  मुख्य रूप से सीसीटीवी फुटेज और उस कार के आधार पर पकड़ा गया, जिसका इस्तेमाल उसने अपराध स्थल से भागने के लिए किया था। 

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर इस्राइली राजदूत ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर दिल्ली के मोतीबाग इलाके में एक सरकारी स्कूल में भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्होंने कहा, "हम यहां आकर खुश हैं। हमने स्कूल में 600 पेड़ लगाए। एक अनोखी तकनीक है, जिससे पेड़ को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।"

महाराष्ट्र में बिजली का झटका लगने से एक बच्चे की मौत

महाराष्ट्र में गोरेगांव के गोकुलधाम इलाके में बिजली का झटका लगने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, बच्चा महाराजा रीट्रीट सोसाइटी के पार्क में खेल रहा था। इस दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

महाराष्ट्र में झगड़े के बाद पति ने की पत्नी की हत्या

महाराष्ट्र के पालघर में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में एक 44 वर्षीय ईंट भट्टे के मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शुक्रवार की दरमियानी रात की है। घरेलू मुद्दों पर पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। पत्नी को अपने पति पर विवाहेत्तर संबंध होने की आशंका थी, जबकि पति को अपनी पत्नी के शराब पीने पर आपत्ति थी। 

झगड़े के बाद पति ने पत्थर मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे पांच दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। 

मुकदमे में देरी जमानत का आधार नहीं : हाईकोर्ट
महाराष्ट्र के ही एक अन्य मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि गंभीर अपराधों के लिए मुकदमे में देरी जमानत देने का आधार नहीं हो सकता है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 2020 में 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया। जस्टिस माधव जामदार की एकल पीठ ने सत्र अदालत को मामले की सुनवाई नौ महीने में पूरी करने का निर्देश दिया। आरोपी सोमनाथ गायकवाड़ की वकील ने दलील दी थी कि अक्तूबर 2020 में गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है और केस में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ आरोप भी तय नहीं किए हैं। पुणे की हडपसर पुलिस ने अक्तूबर 2020 में गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में चिथिराई कार उत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने श्री थायुमानवर मंदिर के रथ खींचे। यह रथ शहर की सड़कों से होकर गुजरा। इसी के साथ मट्टुवरकुझालम्मी के देवता का भी रथ खींचा गया।  

चिथिराई के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मीनाक्षी अम्मन मंदिर में एकत्रित हुए। यह उत्सव 12 अप्रैल से शुरू हुआ था। सुबह 6.05 बजे भगवान सुंदरेश्वर को और 6.45 बजे देवी मीनाक्षी अम्मन को रथ में ले जाया गया। इस दौरान भक्तों ने मीनाक्षी सुंदर महादेव, सोम सुंदर महादेव, हर हर शंकर महादेव, संबो शंकर-महादेव, कदंबवन सुंदर - महादेव और आल्लाला सुंदर महादेव का जाप करते हुए रथ खींचा।

भीषण गर्मी के बीच ओडिशा में सियासी गतिविधियां

ओडिशा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से रमेश चंद्र सेठी को टिकट दिया है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा की 11 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी महासचिव अभय साहू ने बताया कि ट्रेड यूनियन नेता गुरुनाथ प्रधान को गंजम जिले के छत्रपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जहां से सीपीआई उम्मीदवार 1951 के बाद आठ चुनावों में जीत हासिल कर चुके हैं।

एअर इंडिया के बोइंग 747 विमान ने भरी आखिरी उड़ान
एअर इंडिया ने पांच दशक की सेवाओं के बाद आसमान की रानी के नाम से मशहूर बोइंग 747 विमान को अलविदा कह दिया। वाणिज्यिक, वीवीआईपी और निकासी उड़ानों के संचालन के लिए इस्तेमाल होने वाले डबल डेकर बोइंग 747 ने सोमवार को आखिरी बार मुंबई से अमेरिका के लिए उड़ान भरी। उसे विंग वेव के जरिये विदाई दी गई। इसके साथ ही एअर इंडिया का एक युग समाप्त हो गया।

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पकड़े पांच उग्रवादी
मणिपुर के कामजोंग जिले में असम राइफल्स ने सोमवार को तीन प्रतिबंधित संगठनों के पांच उग्रवादियों को पकड़कर उनके पास से 1.86 लाख रुपये बरामद किए। असम राइफल्स के एक बयान में कहा गया है कि ये उग्रवादी कांगलेई यावोल कनबा लूप, पीआरईपीएके और एनएससीएन (आईएम) के हैं। सभी को राज्य की पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed