फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates east west north south northeast india national incident news in hindi

Updates: अंटार्कटिका में एडेली पेंगुइन में मिला माइक्रोप्लास्टिक; मंकीपॉक्स पुराना वैरिएंट, कोई नया कोविड नहीं

Wed, 21 Aug 2024 04:58 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Aug 2024 04:58 AM IST
सार

Updates: समुद्र विज्ञान से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि अंटार्कटिका में रहने वाले एडेली पेंगुइन के आंतरिक अंगों में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए हैं। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दुनिया के कई देशों में फैला मंकीपॉक्स वायरस कोई नया कोविड नहीं है। भारत में भी मंकीपॉक्स के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
News Updates east west north south northeast india national incident news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंटार्कटिका में रहने वाले एडेली पेंगुइन के आंतरिक अंगों में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए हैं। एक अध्ययन में सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान सहित विभिन्न संगठनों के वैज्ञानिकों ने इसकी पुष्टि की। कहा कि एडेली पेंगुइन के गैस्ट्रोइन्टेस्टनल ट्रैक में माइक्रोप्लास्टिक मौजूद हैं, जो दक्षिणी महाद्वीप के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़े खतरे का संकेत है। साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में दावा किया गया कि पेंगुइन से लिए गए विभिन्न नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक्स की पहली व्यापक जांच है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि प्राकृतिक वातावरण में माइक्रोप्लास्टिक एक भयानक वैश्विक पर्यावरणीय खतरे का संकेत करते हैं और पॉलीथीन इसका सबसे बड़ा कारण है। माना जाता है कि एडेली पेंगुइन या तो अनजाने में माइक्रोप्लास्टिक फाइबर निगल लेते हैं या फिर अपने शिकार के जरिये उन्हें परोक्ष से खा जाते हैं।
विज्ञापन

News Updates east west north south northeast india national incident news in hindi
मंकीपॉक्स - फोटो : आईस्टॉक

मंकीपॉक्स पुराना वैरिएंट, कोई नया कोविड नहीं
दुनिया के कई देशों में फैला मंकीपॉक्स वायरस पुराना वैरिएंट है। यह कोई नया कोविड नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि भारत में भी मंकीपॉक्स के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी हंस क्लूज ने कहा कि मंकीपॉक्स वायरस के प्रसार को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हम मिलकर इस वायरस से निपट सकते हैं। हम इसके नियंत्रण के लिए नई प्रणाली चुनेंगे। विश्व स्तर पर एमपॉक्स को कैसे खत्म किया जाए, इस पर चर्चा होनी चाहिए।

पूर्व पीएम की समाधि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया में मोदी ने कहा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी राजीव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन

राहुल बोले- पापा... आपके सपने साकार करूंगा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को एक करुणामय व्यक्तित्व, सौहार्द और सद्भावना का प्रतीक बताया। सोशल मीडिया में राहुल ने लिखा, पापा आपकी सीख मेरी प्रेरणा है और भारत के लिए आपके सपने मेरे अपने, आपकी यादें साथ लेकर इन्हें पूरा करूंगा।

मेघालय में एक महिला समेत तीन बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में एक महिला समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही मददगार मेघालय के तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अवैध घुसपैठ की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने मुक्तापुर में अभियान चलाया और छह लोगों को पकड़ा। बीएसएफ ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उनमें से तीन ने खुद को बांग्लादेश से आए अप्रवासी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed