फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates east west north south north east india national incidents news in hindi

Updates: नगालैंड में सार्वजनिक आपातकाल का निलंबन; मुंबई हवाई अड्डे पर अस्थाई रूप से रोका गया रनवे का संचालन

Mon, 08 Jul 2024 07:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) ने पूर्वी नगालैंड के छह जिलों में घोषित अपने सार्वजनिक आपातकाल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। उधर मुंबई में खराब मौसम की वजह से हवाई अड्डे पर थोड़ी देर के लिए रनवे का संचालन रोका गया। 

विज्ञापन
News Updates east west north south north east india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) ने पूर्वी नगालैंड के छह जिलों में घोषित अपने सार्वजनिक आपातकाल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। यह निर्णय तीन जुलाई को तुएनसांग में ईएनपीओ के केंद्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान लिया गया। बता दें कि ईएनपीओ आठ जनजातियों का एक समूह है, जिसमें चांग, खियानियुंगन, कोन्याक, फोम, संगतम, तिखिर, यिमखिउंग और सुमी शामिल हैं। ईएनपीओ ने मोन, तुएनसांग, लोंगलेंग, किफिरे, शमतोर और नोक्लाक जिले में सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की थी। फ्रंटियर नागालैंड क्षेत्र की अपनी मांग पर दबाव डालने के लिए लोकसभा और शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में भी हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन

 

मुंबई हवाई अड्डे पर अस्थाई रूप से रोका गया रनवे का संचालन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) में खराब मौसम के कारण रनवे का का संचालन को कुछ देर के लिए रोका गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर 02:22 बजे से 03:40 बजे तक हवाई अड्डे पर अस्थायी रूप से संचालन रोका गया। इस दौरान हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों की मदद के लिए कर्मचारियों को तैनात किया। इस दौरान यात्रियों के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई: भारी बारिश के बीच ट्रेनों को निर्बाध संचालन

मुंबई में भारी बारिश हो रही है और इस बीच रेलवे की सतर्कता की वजह से ट्रेनों का निर्बाध संचालन हो रहा है। पश्चिमी रेलवे का कहना है कि मुंबई में रात 2.30 बजे से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से कुछ जगह पटरियां जलमग्न हो गई हैं। इन इलाकों में पानी की निकासी के लिए उच्च क्षमता वाले पंप स्थापित किए गए हैं। इस उपायों की वजह से ट्रेनों के संचालन में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। इसके अलावा लंबी दूरी तय करने वाली कोई भी ट्रेन ना तो रद्द हुई और ना ही उनके समय को पुनर्धारित किया गया।  

विज्ञापन

गुजरात: सूरत में हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन, छह छात्र चोटिल

गुजरात के सूरत जिले के मुलाड गांव में एक तेज रफ्तार स्कूल वैन पलट गई। इस हादसें में छह छात्रों को हल्की चोटें आईं हैं। इस बारे में राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने कहा कि आज सुबह यह हादसा हुआ। वैन में कुल नौ बच्चे सवार थे। इस हादसे में छह बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। पंशेरिया ने कहा, ‘मैं अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि अगर आप निजी वाहनों को किराए पर लेते हैं, तो सबसे पहले वाहन के मालिक, ड्राइवर और अभिभावकों के बीच एक बैठक होनी चाहिए। बच्चों के साथ भी इस बारे में चर्चा होनी चाहिए। अगर कोई बच्चा अपने माता-पिता से वाहन की तेज रफ्तार के बारे में बात करता है तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे चालकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होनी चाहिए।’ 

 

तमिलनाडु: अदालत में पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की याचिका खारिज

तमिलनाडु के एक सत्र न्यायालय ने पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की एक याचिका को खारिज कर दिया। बालाजी ने याचिका में अनुरोध किया था कि उनके खिलाफ धन शोधन के मामले में जुटाए गए बैंक दस्तावेजों को उपलब्ध कराया जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने इन दस्तावेजों को अपने पास रखा है। इस मामले में अदालत ने बालाजी की हिरासत को 10 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में 14 जून, 2023 को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed