फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 7th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Update: रिपुन बोरा कांग्रेस में लौटे, हाल ही में टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Sun, 08 Sep 2024 03:10 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
News Updates 7th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
सरकार ने चिकित्सा उपकरण उद्योगों के लिए एक समान विपणन संहिता लागू कर दी है, जिसका उद्देश्य उत्पादों को बेचने के लिए अपनाए जाने वाले अनैतिक तरीकों पर रोक लगाना है। फार्मास्युटिकल्स विभाग (डीओपी) की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में चिकित्सा उपकरण एसोसिएशन से हेल्थकेयर पेशेवरों के लिए विदेश में कार्यशालाओं के आयोजन, उन्हें होटल में ठहराने या अनुदान की पेशकश करने पर रोक लगाने को कहा है। अधिसूचना में कहा गया है, सभी संघों को चिकित्सा उपकरणों में विपणन प्रथाओं (ईसीएमपीएमडी) के लिए एक नैतिकता समिति का गठन करना होगा और इसे शिकायतों की विस्तृत प्रक्रिया के साथ अपनी वेबसाइटों पर अपलोड करना होगा जिसे फार्मास्यूटिकल्स विभाग के यूसीपीएमपी पोर्टल से जोड़ा जाएगा। डीओपी ने चिकित्सा उपकरण कंपनियों से मूल्यांकन के लिए नमूनों के वितरण व सम्मेलनों, कार्यशालाओं, सेमिनारों आदि पर किए गए खर्चों से संबंधित ब्योरा भी देने को कहा है। अधिसूचना में कहा गया है कि इस संहिता के तहत किसी चिकित्सा उपकरण को विनियामक प्राधिकरण की तरफ से उत्पाद अनुमोदन प्राप्त होने से पहले प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


दार्जिलिंग: छात्रा से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा
पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की एक अदालत ने छात्रा से दुष्कर्म के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत का यह फैसला एक वर्ष और 14 दिन में आया है। दार्जिलिंग के माटीगाड़ा में स्कूल छात्रा के दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह फैसला 1 वर्ष 14 दिन में सुनाई। शनिवार को अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिता माथुर ने यह सजा सुनाई। 21 अगस्त, 2023 को दार्जिलिंग के माटीगाड़ा के जंगल में स्थित एक खाली मकान में मोहम्मद अब्बास ने 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। वह छात्रा को बहला-फुसलाकर वहां ले गया था। दुष्कर्म के दौरान छात्रा की मौत हो गई तो अब्बास ने पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया था। इस घटना ने पूरे राज्य में हंगामा मचा था। बृहस्पतिवार को अदालत ने अब्बास को दोषी ठहराया था। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष के वकील ने विभिन्न घटनाओं का हवाला देकर अपराधी की फांसी की सजा की मांग की। बचाव पक्ष के वकील ने आरोपी की वृद्धा मां है और परिवार की स्थिति को देखते हुए रहम की अपील की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्टों में लंबित 62 हजार मामले 30 वर्ष से अधिक पुराने
विभिन्न हाईकोर्ट में लगभग 62 हजार मामले लंबित हैं, जो 30 वर्ष से अधिक पुराने हैं। इनमें तीन मामले ऐसे हैं जो 1952 से लंबित हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हाईकोर्ट में 1954 से चार मामले और 1955 से नौ मामले लंबित हैं। 1952 से लंबित तीन मामलों में से दो कलकत्ता हाईकोर्ट में और एक मद्रास हाईकोर्ट में है। देश के सभी हाईकोर्ट में 58.59 लाख मामले लंबित हैं, जिनमें से 42.64 लाख मामले सिविल प्रकृति के और 15.94 लाख मामले आपराधिक प्रकृति के हैं। राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के अनुसार, हाईकोर्ट में करीब 2.45 लाख मामले ऐसे हैं जो 20 से 30 साल पुराने हैं। जिला अदालतों, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट समेत विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज जज ने सीबीआई से पूछा-ये आरोपी हैं या गवाह; कोयला तस्करी मामले में भेजे गए ई-मेल को देख जताई हैरानी
पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी मामले की सुनवाई कर रही आसनसोल की विशेष सीबीआई कोर्ट ने आरोपी को तलब करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए जांच एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सीबीआई से पूछा, मुख्य आरोपी अनुप माझी उर्फ लाला आरोपी है या गवाह? न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती की अदालत में शनिवार को 50 आरोपी मौजूद थे। कोर्ट में आरोप तय होने थे, लेकिन जटिलताओं के कारण यह नहीं हो पाया। जज ने अनुप माझी से पूछा कि सीबीआई ने उसे निजाम पैलेस में पूछताछ के लिए कैसे बुलाया, फोन करके या नोटिस भेजकर? इस पर माझी के वकील ने बताया कि उसे ई-मेल के जरिये बुलाया गया था। न्यायाधीश ने वह ई-मेल दिखाने को कहा। माझी ने अपने मोबाइल पर ई-मेल दिखाया तो न्यायाधीश हैरान रह गए। न्यायाधीश ने सीबीआई के वकील राकेश कुमार से कहा, चार्जशीट पेश करने के बाद क्या किसी को इस तरह से तलब किया जा सकता है? न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने पूछा एक आरोपी को सामान्य तरीके से क्यों बुलाया जा रहा है? उसे यह भी नहीं बताया गया कि वह आरोपी है या गवाह। उसे क्यों बुलाया गया, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया।

एआई को अपनाने में भारत आगे, सस्ती होगी लागत, क्षेत्रीय भाषाओं को तेजी से ला रहीं कंपनियां
जिस तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ रहा है, ऐसे में आने वाले समय में इसकी लागत में भारी कमी आ सकती है। दुनिया के प्रमुख देशों में भारत इस समय तेजी से एआई को अपना रहा है। जोहो कॉर्प के एआई रिसर्च के निदेशक रामप्रकाश राममूर्ति ने कहा, जब शुरू में एआई आया था, उस समय इसकी लागत बहुत ज्यादा हुआ करती थी। जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ा, लागत घटने लगी। आगे इसमें और कमी आएगी। राममूर्ति ने कहा, ग्राहकों को एआई में सबसे ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं की समस्या आ रही है। हम आने वाले समय में और ज्यादा भारतीय भाषाओं को इसमें जोड़ेंगे। अभी 25 भाषाओं में इसका उपयोग कर रहे हैं। राममूर्ति ने कहा, हमारा मैनेज इंजन 60 से अधिक एंटरप्राइज आईटी प्रबंधन सेवा देता है। अब आईटी सेवाओं के साथ हम एआई भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मैनेज इंजन के लिए भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। अब इसके दूसरे स्थान पर आने की उम्मीद है। पांच वर्षों में मैनेज इंजन के क्लाउड सेवाओं की वृद्धि दर सालाना 70 फीसदी रही है। भारत में कंपनी के 7,500 ग्राहक हैं।

मलयालम अभिनेता विनायकन पर अशिष्ट व्यवहार का केस दर्ज
हैदराबाद के आरजीआई हवाई अड्डा पर शनिवार को गेट स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने पर मलयालम फिल्म अभिनेता विनायकन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कहा कि विनायकन नशे की हालत में थे, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वह हैदराबाद के रास्ते कोच्चि से गोवा के लिए उड़ान भर रहे थे। उन्होंने शनिवार शाम को एक एयरलाइन के गेट स्टाफ के साथ बहस की और अशिष्टता से बात की। 

लाइट बॉय की मौत कन्नड़ फिल्म निर्माता योगराज भट पर केस
कन्नड़ फिल्म निर्माता योगराज भट और तीन अन्य के खिलाफ बंगलूरू पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, चारों के खिलाफ यह मामला कन्नड़ फिल्म मनदा कदलु की शूटिंग के दौरान एक क्रू सदस्य की सीढ़ी से गिरकर हुई मौत को लेकर दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतक लाइट बॉय मोहन कुमार (24) के भाई की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में नाम वाले लोगों को नोटिस दिया है और जांच चल रही है। हादसा 3 सितंबर को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले दसनापुरा में अदकामरनहल्ली के पास हुआ था।

चाड को 2,300 किलो चिकित्सा सहायता भेजी
भारत ने एक बार फिर विश्व बंधुत्व की भावना के तहत भीषण आग से प्रभावित चाड को 2,300 किलो चिकित्सा सहायता भेजी है। इस खेप में एंटीबायोटिक व अन्य दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि जून में इस मध्य अफ्रीकी देश के सैन्य डिपो में आग से 9 की मौत हो गई थी, जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए थे। 

झारखंड भूमि घोटाले में आरोपी को जमानत के खिलाफ अर्जी खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड भूमि घोटाले में आरोपी को जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज कर दी। याचिका में रांची में सेना की 4.55 एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी दिलीप घोष की जमानत को चुनौती दी गई थी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

अरुण गोयल क्रोएशिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त
भारत सरकार ने क्रोएशिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में अरुण गोयल की नियुक्ति की घोषणा की है। पंजाब कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गोयल ने इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विवि के चर्चिल कॉलेज से स्नातकोत्तर किया है। गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त (ईसी) के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इस वर्ष मार्च में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। 

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रिपुन बोरा ने हाल ही में राज्य तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने रविवार को फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। असम के प्रभारी एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह ने चराइदेव में रिपुन बोरा का पार्टी में शामिल किया। बोरा ने कहा, 'असम के लोग भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुके हैं। हम सभी कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन के भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता को लोगों के सामने उजागर करेंगे।'

रिपुन बोरा के साथ असम टीएमसी के कई शीर्ष पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हुए। जितेंद्र सिंह के अलावा, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया और अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद बोरा ने अप्रैल 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने एक सितंबर को तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और दावा किया था कि पूर्वोत्तर राज्य के लोग इसे पश्चिम बंगाल की एक 'क्षेत्रीय पार्टी' मानते हैं और इसे अपना मानने को तैयार नहीं हैं।

घुटियारी शरीफ रेलवे स्टेशन पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के घुटियारी शरीफ रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सबसे पहले सुबह 10:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक दुकान में आग लगी और फिर यह तेजी से प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य दुकानों तक फैल गई। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, क्योंकि रेलवे पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए सियालदह-दक्षिण खंड में ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed