Updates: जस्टिस संजय मिश्र GST न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष बने; ICMR ने स्टेम सेल की राष्ट्रीय समिति भंग की
आईसीएमआर ने स्टेम सेल की राष्ट्रीय समिति को भंग किया
देश में स्टेम सेल चिकित्सा की निगरानी करने वाली राष्ट्रीय समिति को भंग कर दिया। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने स्टेम सेल अनुसंधान और थेरेपी के लिए राष्ट्रीय शीर्ष समिति को भंग करने का आदेश जारी किया है। साथ ही इस समिति की जिम्मेदारियों को एथिक्स समिति को स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। यह एथिक्स समिति केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अधीन कार्य करती है।
ईडी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में 35 करोड़ से अधिक बरामद
झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये जब्त किए गए हैं। प्रदेश की गठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक संजीव लाल के आवास से बरामद नकदी से भरे स्टील के ट्रंक कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीरेंद्र राम मामले में प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। अब तक बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ईडी के मुताबिक 35.23 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
बंगाल में अचानक बदला मौसम, गर्मी से राहत; आंधी-तूफान के कारण छह लोगों की मौत#WATCH | Jharkhand: Steel trunks filled with recovered cash taken away from the residence of household help of Sanjiv Lal - PS to Jharkhand Rural Development minister Alamgir Alam in Ranchi where a large amount of cash has been recovered so far.
The Enforcement Directorate is… pic.twitter.com/1MMfr2Io0G — ANI (@ANI) May 6, 2024
भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों में लोग बेहाल हैं। मौसम बदलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कुछ हिस्सों में बारिश की फुहारों के बाद आम जनता को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी कोलकाता की बारिश के अलावा दक्षिण बंगाल में सोमवार को आंधी-तूफान के कारण छह लोगों की मौत की खबर भी सामने आई। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नादिया, पुरुलिया और पूर्व बर्धमान जिले सहित दक्षिण बंगाल के कई जिले प्रभावित हुए। अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहित जोड़े सहित छह लोगों की मौत हो गई। पूर्वी रेलवे के सियालदह डिवीजन की सियालदह-कैनिंग लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहीं। रात आठ बजे से सवा नौ बजे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं।
मेघालय में बारिश और तूफान; 900 से अधिक लोग प्रभावित#WATCH | West Bengal: Rain lashes parts of Kolkata city. pic.twitter.com/qmpI78jilj
— ANI (@ANI) May 6, 2024
बंगाल के अलावा पूर्वोत्तर में भी बारिश का बड़ा असर दिखा है। मेघालय में बारिश और तूफान के कारण 480 से अधिक घर क्षतिग्रस्त होने की खबर है। राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री किरमेन शायला ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में 483 घर, दो स्कूल और एक चर्च क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, 949 लोग प्रभावित हुए हैं। शायला ने बताया कि राज्य के 12 में से सात जिले इस आपदा से प्रभावित हुए हैं, जिनमें पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स को सबसे ज्यादा आपदा की मार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा, 'प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए सभी उपायुक्त और विकास खंड अधिकारियों की तरफ से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
केरल की मशहूर अभिनेत्री का निधन
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (मॉलीवुड) की अभिनेत्री कनकलता का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक पार्किंसंस और डिमेंशिया से लंबे समय तक जूझने के बाद कनकलता ने तिरुवनंतपुरम में अंतिम सांस ली। 350 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं 63 वर्षीय अभिनेत्री कनकलता की उल्लेखनीय फिल्मों में 'पुक्कलम' शामिल है। इंडस्ट्री की एक और मशहूर हस्ती पृथ्वीराज सुकुमारन ने इंस्टाग्राम पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कन्याकुमारी घूमने गए एमबीबीएस के पांच छात्र समुद्र में डूबे
आरटीआई कार्यकर्ता अमित हत्याकांड मामले में भाजपा के पूर्व सांसद दीनू सहित सात बरी
महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में बड़ी साजिश नाकाम, नौ आईईडी किए गए नष्ट
केरल में एनआईटी के छात्र ने इमारत से कूदकर की खुदकुशी
केरल में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के एक छात्र ने सोमवार सुबह एनआईटी परिसर के अंदर ही एक इमारत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुन्नमंगलम पुलिस ने कहा, आत्महत्या करने वाला छात्र योगेश्वर नाथ था, जो प्रदेश से बाहर का निवासी था। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। विस्तृत जांच के बाद ही अन्य जानकारियां मिल सकेंगी।
तमिलनाडु : दो रॉटविलर कुत्तों ने मासूम को नोचा, हालात गंभीर
तमिलनाडु की राजधानी के एक पार्क में दो पालतू रॉटविलर कुत्तों ने एक मासूम बच्ची (5) पर हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में कुत्तों के मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है, लेकिन वह बहुत दर्द से गुजर रही है। उसकी खोपड़ी 11 इंच तक फट गई थी। उसके पैरों और अन्य जगहों पर कुत्तों ने काटा है। ग्रेटर चेन्नई निगम के आयुक्त डॉ. जे राधाकृष्णन ने घोषणा की कि अब निगम उसके इलाज का खर्च वहन करेगा।
मणिपुर में ओलावृष्टि, 14 हजार से अधिक घरों को नुकसान
#WATCH | Imphal: Manipur CM N. Biren Singh says, "An amount of Rs 6.9 crore has been sanctioned from the State Disaster Relief Fund (SDRF)...A total of more than 14,000 houses have been damaged in the hailstorm (which hit the state). The Imphal West district is worst affected… pic.twitter.com/M3FLKonSvY
— ANI (@ANI) May 6, 2024