फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 7th July North East West South India Politics Crime National News In Hindi

News Updates: आंध्र प्रदेश में फैक्टरी में हादसा, 15 लोग घायल; असम में बाढ़ की वजह से आठ और लोगों की मौत

Sun, 07 Jul 2024 07:31 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Jul 2024 07:31 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश में रविवार को एक सीमेंट फैक्टरी में हुए एक हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। उधर असम में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से आठ और लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें देश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
News Updates 7th July North East West South India Politics Crime National News In Hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

आंध्र प्रदेश में रविवार को एक सीमेंट फैक्टरी में हुए एक हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। नंदीगाम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी रवि किरण ने बताया कि एनटीआर जिले के जग्गैयापेटा मंडल में स्थित बुदावाड़ा अल्ट्रा टेक सीमेंट फैक्टरी में जब कर्मचारी दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे । इसी दौरान सीमेंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कोई बेहद गर्म सामग्री तीसरी मंजिल से उन पर आ गिरी। किरण ने बताया,’‘कोई विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन बड़ी मात्रा में सामग्री तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिर गई। इस गर्म सामग्री की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए।’ एसीपी के अनुसार, यह हादसा करीब 11.30 बजे हुआ। घायलों में स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। इस बीच, कुछ मजदूरों ने सीमेंट फैक्टरी के कार्यालय में घुसकर कुछ खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घायल श्रमिकों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

 

 

असम में बाढ़ की वजह से आठ और लोगों की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस वजह से रविवार को आठ और लोगों की जान चली गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि धुबरी में दो, नलबाड़ी में दो,  कछार में एक, गोलपारा में एक, धेमाजी में एक और शिवसागर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही असम में इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बाढ़ में फंसे 65 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के ठाणे में जलमग्न एक होटल से 49 लोगों को सुरक्षित निकाला। इसके अलावा पालघर में 16 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया। एनडीआरएफ के एक दल ने शाहपुर क्षेत्र में नावों पर सवार होकर होटल से सभी लोगों को सुरक्षित निकाला। आपको बता दें कि यहां भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने कहा कि चालिसपाड़ा गांव के लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान तानसा बांध में पानी का स्तर बढ़ गया और इलाके में बाढ़ आ गई। इस वजह से सभी लोग वहां फंस गए। एनडीआरएफ ने रात को 12.30 बजे अपना अभियान चलाया। इसके बाद 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 16 लोगों में आठ महिलाएं भी शामिल थीं। 

विज्ञापन

असम: नाबालिग छात्र ने कोचिंग में चाकू घोंप कर शिक्षक को मार डाला, शिक्षक की डांट से था नाराज
असम के शिवसागर जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के टीचर की उसके नाबालिग छात्र ने कक्षा के अंदर चाकू घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है, उसे शिवसागर शहर के स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीचर ने छात्र को किसी बात पर डांट लगाई थी, जिससे छात्र नाराज हो गया था। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है। शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि घटना दिन के आखिरी पीरियड में हुई, उस समय अन्य शिक्षक जा चुके थे। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस को अन्य छात्रों से पूछताछ में पता चला है कि टीचर ने किसी विषय को लेकर आरोपी छात्र को डांट लगाई थी।  

Telangana: दुष्कर्म पीड़िता के 26 हफ्ते के भ्रूण को 48 घंटे में गिराने का निर्देश
 तेलंगाना हाईकोर्ट ने 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह के भ्रूण का गर्भपात कराने की अनुमति दी है। अदालत ने सरकारी गांधी अस्पताल के अधीक्षक को पीड़िता का गर्भपात 48 घंटे में कराने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। न्यायमूर्ति बी विजयसेन रेड्डी ने आदेश दिया कि बच्ची के गर्भपात की प्रक्रिया अस्पताल की वरिष्ठतम स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जाए व डीएनए एवं अन्य जांच के लिए भ्रूण के ऊतक व रक्त के नमूने जमा किए जाएं। इससे पहले चिकित्सकों ने 24 सप्ताह की समयसीमा पार होने के चलते गर्भपात ले इनकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed