{"_id":"683e1783d3fef650860e9006","slug":"news-updates-3rd-june-north-east-west-south-india-elections-2025-politics-crime-national-news-in-hindi-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: ओडिशा में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; पोक्सो के आरोपी को स्कूल कार्यक्रम में बुलाने पर विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: ओडिशा में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; पोक्सो के आरोपी को स्कूल कार्यक्रम में बुलाने पर विवाद
Tue, 03 Jun 2025 02:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:59 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
वियतनाम से एक माह बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत वापस ले आए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि वियतनाम में एक महीने तक चलने वाली प्रदर्शनी के बाद अवशेष को भारत लाया गया। मूल रूप से 21 मई को समाप्त हुई प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उत्साह और श्रद्धा को देखते हुए दो जून तक बढ़ा दी गई थी। वियतनाम सरकार के विशेष अनुरोध पर 2 जून तक बढ़ाई गई प्रदर्शनी के बारे में संस्कृति मंत्रालय ने कहा, इस विस्तारित दौरे के दौरान पवित्र अवशेषों को नौ शहरों में रखा गया। इस अवधि में 15 मिलियन से अधिक भक्तों ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लिया।
मां कामाख्या पर टिप्पणी मामले में असम के मुख्यमंत्री CM हिमंत ने अपनाया सख्त रुख
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल- कामाख्या मंदिर पर टिप्पणी करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने देवी कामाख्या सहित कई हिंदू देवी-देवताओं का कथित अपमान करने के इस मामले में कहा, पश्चिम बंगाल के एक शख्स के खिलाफ असम पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। सरकार ने पश्चिम बंगाल की सरकार से कहा है कि वे आरोपी को असम को सौंप दें। सीएम हिमंत ने कहा, 'अब नजरें बंगाल सरकार पर हैं। आने वाले समय में ये साफ हो जाएगा कि बंगाल सरकार असम के अनुरोध पर कैसी प्रतिक्रिया देती है और सहयोग करती है या नहीं।' सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर भी इस मामले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि असम की अदालत में कानूनी कार्रवाई के लिए वे बंगाल सरकार से सहयोग मांगेंगे। पूरा मामला कोलकाता के वजाहत खान कादरी रशीदी से जुड़ा है। उन्होंने कथित तौर पर कई सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। उन पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। कादरी 22 वर्षीय युवती शर्मिष्ठा पनोली पर इस्लाम का अपमान करने और सांप्रदायिक टिप्पणी का आरोप लगाकर मामला दर्ज करा चुके हैं। पनोली की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

#WATCH | On alleged comments made by an individual against Maa Kamakhya, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "A case has been registered against him. So, our Police will go to West Bengal and will request Government of West Bengal to hand him over Assam..." pic.twitter.com/9CooF8dVDC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2025
बंगलूरू में विराट के पब और रेस्तरां के खिलाफ केस दर्ज
क्रिकेटर विराट कोहली के सह-स्वामित्व वाले पब और रेस्तरां चेन वन-8 कम्यून के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ बंगलूरू पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप है। मामला बार में धूम्रपान के लिए कोई विशिष्ट क्षेत्र निर्धारित ना करने से जुड़ा है। एक अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर 29 मई को पुलिस की एक टीम ने कस्तूरबा रोड स्थित बार एवं रेस्तरां का निरीक्षण था। इस दौरान पाया गया कि पब के अंदर धूम्रपान के लिए कोई विशिष्ट क्षेत्र नहीं था।

तमिलनाडु : यौन उत्पीड़न में बिरयानी विक्रेता को 30 साल की सजा
चेन्नई की महिला अदालत ने अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में बिरयानी विक्रेता ज्ञानशेखरन को 30 साल की सजा सुनाई। उस पर 90 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। 28 मई को महिला कोर्ट की जज एम राजलक्ष्मी ने ज्ञानशेखरन पर लगाए सभी 11 मामलों में दोषी करार दिया था। यौन उत्पीड़न का यह मामला पिछले साल दिसंबर का है। ज्ञानशेखरन ने यूनिवर्सिटी कैंपस में एक सुनसान जगह पर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था और उसके पुरुष साथी पर हमला किया था। लोक अभियोजक मैरी जयंती ने कहा, जहां तक ज्ञानशेखरन मामले का सवाल है, कोर्ट ने सजा का एलान कर दिया है।

पीएम केयर्स फंड के दरवाजे खोलें प्रधानमंत्री मोदी, पूर्वोत्तर में बाढ़ पर बोले कांग्रेस प्रमुख खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति को लेकर सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा, उम्मीद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने पीएम केयर्स फंड के दरवाजे खोलेंगे। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने राज्य को धोखा दिया है। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश से जूझ रहा है। असम, अरुणाचल, मणिपुर, सिक्किम और मेघालय बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां कई लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा।

भड़काऊ भाषण पर संघ के नेता के खिलाफ कर्नाटक में केस
कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के प्रभाकर भट ने 12 मई को एक हिंदूवादी कार्यकर्ता शुहास शेट्टी की याद में आयोजित शोकसभा के दौरान यह भाषण दिया था। शेट्टी की एक मई को मंगलूरू में हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम यहां बंटवाल ग्रामीण पुलिस थाने के तहत कवलपाडुर गांव के मडवा पैलेस कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। भट ने यहां कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया, जिससे सार्वजनिक सौहार्द बिगड़ सकता था और समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ सकती थी।

गोवा दिवस पर कांग्रेस के पोस्टर से खरगे गायब, भाजपा बोली दलित अध्यक्ष का अपमान किया
गोवा राज्य दिवस के मौके पर बनाए गए बैनर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर न होने को लेकर पार्टी की राज्य इकाई आलोचाओं का सामना कर रही है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ने अपने दलित अध्यक्ष का अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस ने 30 मई को गोवा राज्य दिवस के अवसर पर पणजी में एक बैठक आयोजित की थी। इससे पहले उसने नवेलिम (दक्षिण गोवा) में होने वाली एक जनसभा को रद्द कर दिया था, जिसमें खरगे को शामिल होना था। कार्यक्रम के दौरान एक बैनर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पाटकर और विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ की तस्वीरें थीं, लेकिन खरगे की तस्वीर गायब थी।

स्कूल कार्यक्रम में पोक्सो केस के आरोपी के शामिल होने की जांच
केरल के शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल कार्यक्रम में पोक्सो मामले के आरोपी के शामिल होने की जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोक्सो केस में आरोपी एक चर्चित व्लॉगर है और उसने स्कूल कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी मेहमान के तौर पर शिरकत की। जैसे ही यह खबर सामने आई तो राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। केरल में सोमवार को दो महीने की छुट्टियों के बाद स्कूल फिर से खुले। इस दौरान कई स्कूलों में विशेष प्रवेशनोत्तम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
असम कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए गौरव गोगोई
लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को गौरव गोगोई ने अपना पद संभाल लिया। अब गौरव गोगोई अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। गौरव गोगोई भूपेन कुमार बोरा की जगह लेंगे, जो बीते तीन वर्षों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पदग्रहण के बाद गौरव गोगोई ने कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि वे समानता और समावेश की विचारधारा से प्रेरित हैं और इसी दिशा में काम करेंगे।
ओडिशा में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत
मंगलवार को ओडिशा के नबरंगपुर जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में से अधिकतर सफाई कर्मचारी थे। यह घटना नबरंगपुर टाउन पुलिस स्टेशन के तहत नंदाहांडी ब्लॉक के पडलगुडा गांव में हुई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि पहले दो व्यक्ति सेप्टिक टैंक में उतरे। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो एक और व्यक्ति सेप्टिक टैंक में उतरा। जब उसने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो फिर चौथा व्यक्ति टैंक में घुसा और वह भी बाहर नहीं आया। बाद में चारों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया और नबरंगपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में, दो अन्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान आमिर खुरा, त्रिलोचन भत्रा, लालू राणा और एम संटू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। नबरंगपुर टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पर्यावरण दिवस पर विशाल परियोजना का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरावली पर्वतमाला में बंजर भूमि को उपयोग लायक बनाने के लिए एक विशाल परियोजना की आधिकारिक रूप से शुरुआत करेंगे। पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मोदी दक्षिण दिल्ली के रिज क्षेत्र में पौधे लगाएंगे, जो गुजरात से राष्ट्रीय राजधानी तक 700 किलोमीटर तक फैली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। परियोजना की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। सूत्रों ने बताया कि परियोजना के तहत अरावली पर्वत श्रृंखला में आने वाले 29 जिलों में करीब एक हजार नर्सरी विकसित की जाएंगी।
सरकार के अनुसार, यह पहल भारत के जलवायु लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण होगी, जिसके तहत 2.5 से 3 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के समतुल्य अतिरिक्त कार्बन सोखने की क्षमता का निर्माण करना तथा 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना शामिल है।

पीएम मोदी 21 जून को आंध्र प्रदेश में मनाएंगे योग दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश में होंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, योग दिवस 2025 के प्रति उत्साह देखकर खुशी हो रही है। #योगांध्र2025 योग को लोकप्रिय बनाने के लिए आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से एक सराहनीय प्रयास है। मैं 21 जून को आंध्र प्रदेश में योग दिवस मनाने के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने कहा, मैं आप सभी से योग दिवस मनाने और योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का आह्वान करता हूं। पीएम मोदी आंध्र प्रदेश में योग दिवस की तैयारियों की शुरुआत पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

ओडिशा: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी 70 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल कैद की सजा
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की एक स्थानीय अदालत ने 70 वर्षीय एक व्यक्ति को नौ साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का दोषी करार देते हुए मंगलवार को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
केंद्रपाड़ा की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश प्रज्ञान परमिता राउल ने दोषी बी. कृष्ण साहू पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया और जुर्माने की राशि नहीं चुकाने पर सजा एक साल और बढ़ाने का आदेश जारी किया। अभियोजन पक्ष के वकील मनोज कुमार साहू ने बताया कि अदालत ने ओडिशा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (ओएसएलएसए) को पीड़िता को छह लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। पीड़ित लड़की पट्टामुंडई थानाक्षेत्र के एक गांव के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। अपराधी ने लड़की को यौन उत्पीड़न के बारे में अपने माता-पिता को न बताने की कथित तौर पर धमकी दी थी।

मुंबई हवाई अड्डे पर 52 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार
कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक 52 करोड़ रुपये की 5.194 किलो कोकीन के साथ एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक विदेशी यात्री को विशेष सूचना के आधार पर रोका। उसकी तलाशी के दौरान, ऑर्थो कमर बेल्ट और काफ गार्ड में छिपाकर रखे गए 5,194 ग्राम (5.194 किलोग्राम) कोकीन के चार पैकेट मिले। पूछताछ के बाद, कस्टम्स ने विदेशी नागरिक को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

मणिपुर में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में मंगलवार को चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चिन कुकी मिजो आर्मी (आईएमबीवीवी) से जुड़े उग्रवादियों को असम राइफल्स ने केरीथ और रेंगकाई से दोपहर करीब 2.30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोग हथियारों की तस्करी और स्थानीय लोगों से जबरन वसूली में शामिल थे। सभी पर चुराचंदपुर पुलिस स्टेशन में बीएनएस, आर्म्स एक्ट और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपातकाल की 50वीं बरसी पर संसद में चर्चा नहीं करना चाहता विपक्ष: अर्जुन राम मेघवाल
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर संसद का विशेष सत्र आयोजित करने के बारे में लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे उस अवधि पर चर्चा नहीं करना चाहते जब संविधान को तोड़ा-मरोड़ा गया था।
मेघवाल ने कहा कि यह संसद सत्र का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि आपातकाल लागू होने की 50वीं बरसी पर लोगों को यह जानना चाहिए कि संविधान को किसने तोड़ा और इसके साथ तोड़-मरोड़ की।मंत्री ने कहा कि यह लोगों को बताना होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को पलटने के लिए किस तरह संशोधन लाया गया और सत्ता में बने रहने के लिए किस तरह संविधान को तोड़ा-मरोड़ा गया।
उन्होंने कहा, यह संसद सत्र का विषय नहीं है। जब अवसर आएगा (25 जून को) तो लोगों को पता चल जाएगा। लेख लिखे जाएंगे, लोग बोलेंगे... वे चाहते हैं कि कोई भी आपातकाल के खिलाफ न बोले, यह (संसद) सत्र का सवाल नहीं है।