Updates: केरल में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार शाम को हुई। जिसके बाद नाबालिग के परिवार की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के परिवार ने शिकायत में दावा किया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
विदेश मंत्री जयशंकर ने डेनमार्क के राजदूत से की मुलाकात
Received Ambassador @svane_freddy of Denmark for a farewell call today.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 29, 2024
Appreciate his contributions in strengthening 🇮🇳 🇩🇰 partnership. He really made a difference to the relationship. Wish him the best for all future endeavors. pic.twitter.com/B7n0z2878G
पीजी सीटों में धोखाधड़ी पर मेडिकल कॉलेजों की 5 करोड़ की संपत्ति अटैच
मुस्लिमों को मतदान का अधिकार न हो बयान देने वाले संत पर केस
आरएसएस नेता हत्याकांड...पीएफआई के सात सदस्यों की जमानत अर्जी रद्द
अगले साल भारत आएंगे पाॅप स्टार ईडी शीरन, छह शहरों में काॅन्सर्ट
बंगाल में डीआरडीओ के गोपनीय दस्तावेज, रेडियोएक्टिव सामग्री के साथ एक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के गोपनीय दस्तावेज और भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव सामग्री कैलिफोर्नियम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बाजार में एक ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत करीब 17 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फ्रांसिस एक्का के रूप में हुई है। वह नक्सलबाड़ी पंचायत समिति की टीएमसी नेता अमृता एक्का का पति है। सेना के त्रिशक्ति कोर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दार्जिलिंग पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक्का को नक्सलबाड़ी ब्लॉक के बेलगाछी गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्का के घर से डीआरडीओ के कई गोपनीय दस्तावेज और रेडियोएक्टिव कैलिफोर्नियम बरामद किया गया है। वह यह नहीं बता सका कि उसने घर में भारी मात्रा में कैलिफोर्नियम क्यों रखा था। उसके खिलाफ गोपनीय दस्तावेज और रेडियोएक्टिव सामग्री की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है और उसके विदेशी संगठनों से जुड़े होने की संभावना है। पुलिस ने उसके घर को सील कर दिया है, जहां से रेडियोएक्टिव सामग्री मिली थी।
बांग्लादेशी मरीजों का इलाज करने से इन्कार, हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के विरोध में फैसला
उत्तर कोलकाता के मणिकटला इलाके में एक अस्पताल प्रबंधन ने पड़ोसी देश- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के विरोध का हैरान करने वाला तरीका खोज निकाला है। अस्पताल ने कहा है कि वह बांग्लादेश से आने वाले मरीजों का इलाज नहीं करेगा। जेएन रे अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों ने भारतीय ध्वज का अपमान किया। इसी कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है। अस्पताल प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर अनिश्चित काल तक किसी भी बांग्लादेशी मरीज को इलाज के लिए भर्ती नहीं करने का एलान किया है।
कोलकाता से थाईलैंड के बीच इंडिगो की सीधी विमान सेवा
विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 27 दिसंबर से कोलकाता और थाईलैंड के फुकेत द्वीप के बीच सीधी उड़ानें संचालित करने का एलान किया है। इससे भारत से थाईलैंड आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा के मुताबिक इंडिगो वर्तमान में बैंकॉक के लिए मौजूदा 11 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। इसके अलावा अब फुकेत के लिए एक दैनिक उड़ान सेवा शुरू होने वाली है। 27 दिसंबर को नई शुरुआत के बाद इंडिगो अब भारत और थाईलैंड के बीच 93 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। फुकेत जाने के लिए बृहस्पतिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में विमान सेवाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि थाईलैंड का सबसे बड़ा द्वीप फुकेत अपने शांत समुद्र तटों और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है।
दो सालों में उड़ानों में शराब से जुड़ी घटनाओं में आई कमी : एअर इंडिया
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि पिछले दो सालों में उड़ानों में शराब से जुड़ी घटनाओं में कमी आई है, क्योंकि अधिकारियों को ऐसी घटनाओं की सूचना देने की संख्या में वृद्धि हुई है।
मीडिया से बातचीत में विल्सन ने कहा, यात्रियों को जागरूक करने की आवश्यकता है और उन्हें यह बताना होगी कि विमान में किस तरह का व्यवहार स्वीकार्य है। चालक दल को भी उनके दायित्व और उनके कार्यों के बारे में उचित जानकारी देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, केबिन क्रू के लिए रिपोर्ट करने के लिए एक सुरक्षित माहौल है और जब कोई मामला रिपोर्ट किया जाता है तो अधिकारियों की ओर से गंभीरता से कार्रवाई की जाती है।
वहीं, मुंबई में पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि कथित तौर पर उसने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए चेकिंग से बचने के लिए अपनी महंगी कार को बैरिकेड्स से टकरा दिया था और अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी।
पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार को अंधेरी (पश्चिम) में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुई । इस घटना के लिए वर्ली निवासी आरोपी सभ्यसाची देवप्रिय निशंक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में गाड़ी चला रहे आरोपी ने चेकिंग से बचने की कोशिश में गोखले ब्रिज पर बैरिकेड्स को टक्कर मार दी और तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी।
केरल में पत्नी की हत्या के आरोप में पश्चिम बंगाल का मूल निवासी गिरफ्तार
केरल में पुलिस ने मूल रूप से पश्चिम बंगाल के एक निवासी को गिरफ्तार किया है। उस पर पेरुंबवूर में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद के रहने वाले शीबा बहादूर छेत्री को अपनी 39 वर्षीय पत्नी ममानी छेत्री की हत्या के आरोप में एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने हिरासत में लिया था।
पुलिस ने कहा, दंपति यहां भाई कॉलोनी, पलक्कट्टुथाज़म में रहते थे और सुबह करीब 7.30 बजे उनके बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद, आरोपी ने उसे छुरी से काट डाला। हालांकि पीड़िता को पेरुंबवूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा संदेह है कि उसने उसकी पवित्रता पर संदेह करते हुए हत्या की है। हालांकि घटना के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की जा रही है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का निजी ईमेल कुछ देर के लिए हैक हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर की रात को ईमेल हैक होने के बाद जांच में पाया गया कि जीमेल खाते को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। गोवा पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्यमंत्री के निजी ईमेल को चार से पांच घंटे में बहाल कर लिया। हैकर्स का पतला लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की जीमेल यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया खातों से जुड़ा हुआ है।
गुजरात के सूरत के एक सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर केतन नायक ने बताया कि तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों द्वारा अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया जा रहा है, जिनकी वजह से मौत हुई। लेकिन अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक बच्चा बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। लेकिन हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद हम उसे बचा नहीं सके। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ टेबो थाना क्षेत्र के टॉमरोंग गांव में हुई। मारे गए माओवादी की पहचान पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के क्षेत्रीय कमांडर लांबू के रूप में हुई है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई ने शनिवार को पार्टी के उम्मीदवार बंटी शेल्के से स्पष्टीकरण मांगा है। शेल्के ने चुनाव में हार के बाद राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के खिलाफ बयान दिया था। शेल्के ने पटोले पर 'आरएसएस का एजेंट' होने का आरोप लगाया था, जब वह हाल में हुए चुनावों में नागपुर मध्य सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण दातके से करीब 12 हजार वोटों से हार गए थे।
ओडिशा में मीडिया कर्मियों के एक वर्ग को यहां पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को एक प्रतिबंधित संगठन से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा ले रहे हैं। अंग्रेजी और उड़िया में लिखे मेल के साथ एक ऑडियो-विजुअल क्लिप भी जोड़कर दी गई है। सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा औऱ महायुति के अन्य सहयोगी दलों से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल हैं। महायुति ने राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की। भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की।
दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विक्रम संपत की पुस्तक टीपू सुल्तान: द सागा ऑफ द मैसूर इंटररेग्नम का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इसे जीवनी कहना बहुत बड़ी भूल होगा। क्योंकि यह इससे कहीं बढ़कर है। यदि आपके पास इस पुस्तक का अमेरिकी संस्करण हो, तो मैं उपशीर्षक 'सब कुछ जो आप टीपू सुल्तान के बारे में जानना चाहते थे, लेकिन पूछने से डरते थे' रखने का सुझाव दूंगा। टीपू सुल्तान वास्तव में हमारे इतिहास में एक बहुत ही जटिल व्यक्ति है। एक ओर उनकी प्रतिष्ठा एक ऐसे प्रमुख व्यक्ति के रूप में है, जिन्होंने भारत पर ब्रिटिश औपनिवेशिक नियंत्रण लागू करने का विरोध किया और यह एक तथ्य है कि उनकी हार और मृत्यु को भारत के लिए महत्वपूर्ण मोड़ माना जा सकता है। टीपू सुल्तान आज भी कई क्षेत्रों में तीव्र प्रतिकूल भावनाओं को जन्म देते हैं। समकालीन इतिहास लेखन राष्ट्रीय स्तर पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। अब सभी समाजों में इतिहास जटिल है और आज की राजनीति अक्सर तथ्यों को चुन-चुनकर पेश करने में लगी रहती है। काफी हद तक टीपू सुल्तान के मामले में ऐसा हुआ है। अधिक जटिल वास्तविकता को छोड़कर टीपू के अंग्रेजी द्विआधार को उजागर करके पिछले कुछ वर्षों में एक विशेष कथा को आगे बढ़ाया गया है।
मणिपुर के कांगपोकपी जिले से लापता एक 54 वर्षीय मैतेई समुदाय के व्यक्ति की पत्नी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि यह व्यक्ति 25 नवंबर से लापता है। लाइश्राम ओंगबी कोइजम बेला रानी, 50, जो कमलबाबू लाइश्राम की पत्नी हैं, ने लेइमाखोंग में आर्मी कैंप के 57वीं माउंटेन डिवीजन के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन को कई मीराई पैबीस (महिला समूह) का समर्थन है। सैकड़ों प्रदर्शनकारी कैंप के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी हमें कमलबाबू जिन्दा चाहिए जैसे नारे लगा रहे थे।
महाराष्ट्र के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने की घटना के आरोपी भावेश भिंडे (विज्ञापन कंपनी के निदेशक) ने मुंबई की एक अदालत में आरोपमुक्त करने के लिये याचिका दायर की है। भिंडे ने कहा, ‘इस घटना के संबंध में मेरे खिलाफ जो मामला दायर किया गया है, उसका एकमात्र उद्देश्य लोगों के गुस्से को कम करना था।’
घाटकोपर इलाके में इस साल 13 मई को विशाल होर्डिंग गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। भिंडे ने दावा किया कि वह ‘‘निर्दोष’’ हैं और उन्हें कथित अपराध के लिये फंसाया गया है। वह इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। मुंबई के घाटकोपर इलाके में इस साल 13 मई को आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान विशाल होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिर गया था, जिससे मुंबई हवाई अड्डे के वायु यातायात नियंत्रण के पूर्व महाप्रबंधक और उनकी पत्नी सहित 17 लोगों की मौत हो गई थी। भावेश भिंडे ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.एम.पठाडे के समक्ष आरोप मुक्त करने की याचिका हाल ही में दायर की है। अदालत ने अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है और मामले की सुनवाई 7 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से चार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात एक गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अवैध प्रवासियों ने तुंगी के पास धरमपुर बीरपाड़ा में एक घर में शरण ले रखी है। उन्होंने कहा कि वे अवैध रूप से भारत में घुसे थे और उनके पास वैध पासपोर्ट नहीं थे। इनकी पहचान सुमी अख्तर, ईमोन बिस्वास, शंकर बिस्वास और रूप कुमार बिस्वास के रूप में की गई। पुलिस ने कहा कि वे पड़ोसी देश के बालाडांगा, धवाखाली और चाकुलिया इलाकों के रहने वाले हैं।