फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 26th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: चेन्नई में चेन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में ढेर; आंध्र के पूर्व मंत्री और YSRCP नेता अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Mar 2025 01:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 26 Mar 2025 01:38 PM IST
विज्ञापन
News Updates 26th March North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

चेन्नई पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामलों में नाजद संदिग्ध जाफर को बुधवार तड़के तारामणि के पास मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी से चोरी के गहने बरामद करने की कोशिश की जा रही थी, तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की।

विज्ञापन


इस बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआरसीपी नेता कोडाली नानी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हलांकि, वाईएसआरसीपी की ओर से बताया गया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। इस वजह से उन्हें अस्पताल भी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल घाटी के दो जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को इंफाल और बिष्णुपुर जिलों में जबरन वसूली में शामिल दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग गुट) से जुड़े थे। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के थांगटेक तेरामाखोंग से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया, जो इंफाल पश्चिम जिले में जबरन वसूली में शामिल थे। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के कोंगबा से सोरेपा के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया, जिसने सरकारी अधिकारियों से पैसे मांगने या धमकी देने की कोशिश की थी। पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के चिंगखेई चिंग इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी बरामद किया। इसमें एक 9 एमएम पिस्तौल, एक स्वचालित बंदूक, तीन हथगोले, 144 जिंदा गोलियां और एक रेडियो वायरलेस सेट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री ने उड़ान के बीच आपात द्वार खोलने की कोशिश की, मामला दर्ज
पुलिस ने दम्मम से हैदराबाद पहुंची एक फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान आपातकालीन निकास द्वार को खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निजी एयरलाइन के केबिन क्रू की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 58 वर्षीय ये यात्री एक निजी संगठन का कर्मचारी है। उसने कथित तौर पर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर फ्लाइट उतरने से ठीक पहले दरवाजा खोलने की कोशिश की और चालक दल के साथ बहस की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PF क्लर्क को 1.3 लाख रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा; मध्य प्रदेश का मामला
सीबीआई ने मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के सब एरिया कार्यालय, एसईसीएल, नौरोजाबाद के पीएफ क्लर्क को 1.3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह राशि शिकायतकर्ता के पिता के लंबित प्रोविडेंट फंड (पीएफ) को जारी करने के लिए मांगी गई 5 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त थी। सीबीआई ने सोमवार को मामले में दो आरोपियों कोल माइंस प्रोविडेंट फंड के क्षेत्रीय आयुक्त, जबलपुर और पीएफ क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता कुदरी कोल खदान में कार्यरत थे और 14 मई, 2021 को उनका निधन हो गया था। शिकायतकर्ता अपने पिता के पीएफ को जारी कराने के लिए कई बार नौरोजाबाद कार्यालय गया, जहां पीएफ क्लर्क ने बताया कि उनके पिता का पीएफ 50-60 लाख रुपये है। क्लर्क ने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जिसमें 2.5 लाख रुपये क्षेत्रीय आयुक्त के लिए थे। शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदार ने जबलपुर में आयुक्त से मुलाकात की, जिसके बाद क्लर्क ने काम कराने के लिए रिश्वत की मांग दोहराई और पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये देने को कहा। सीबीआई ने जाल बिछाया और क्लर्क को 1.3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आयुक्त के निर्देश पर उनके कार्यालय के सुरक्षा गार्ड ने भी 1.3 लाख रुपये स्वीकार किए।

बचपन में टीबी का दंश झेला, अब इसे खत्म करने का प्रयास : रामकुमार
बचपन में टीबी की चपेट में आने पर मैंने इस बीमारी के दंश को झेला है। इसलिए आज मैं अपने राज्य में मृत्यु दर कम करने का प्रयास कर रहा हूं। यह कहना है मेघालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक रामकुमार एस का। विश्व टीबी दिवस पर दिल्ली में केंद्र सरकार से सम्मानित होने के बाद रामकुमार ने कहा कि हम टीबी के कारण होने वाली मृत्यु दर या रुग्णता को पूरी तरह से कम करने की योजना बना रहे हैं। हमने पहले ही एक विभेदित टीबी देखभाल कार्यक्रम शुरू किया है जिसमें हमने लोगों को बहुत उच्च जोखिम, मध्यम जोखिम और कम जोखिम के रूप में वर्गीकृत किया है।

कोटा में नीट की तैयारी कर रहा छात्र फंदे से लटका मिला
राजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार को 17 वर्षीय नीट छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में लोहे की छड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस साल यहां आत्महत्या की नौवीं घटना है। जवाहर नगर एसएचओ रामलक्ष्मण ने बताया कि बिहार के नालंदा जिले का हर्षराज शंकर यहां एक कोचिंग संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छात्रावास के केयरटेकर ने मंगलवार को छात्र के खुद को कमरे में बंद करने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव लोहे की छड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छह देशों ने लगाया अपने नागरिकों की पूर्वोत्तर भारत यात्रा पर प्रतिबंध
अमेरिका और ब्रिटेन समेत छह देशों ने अपने नागरिकों की पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें असम भी शामिल है। असम के पर्यटन मंत्री रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को सदन को सूचित किया कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को दिखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिन देशों ने प्रतिबंध जारी किए हैं उनमें स्विटरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा भी शामिल हैं।

अंशुमान बने हंगरी में भारत के नए राजदूत, जल्द संभालेंगे कार्यभार
विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात अंशुमान गौर को भारत का हंगरी में अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। 2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गौर जल्द ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, गौर विदेश सेवा में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। संयुक्त सचिव के तौर पर उन्होंने विदेश मंत्रालय में कई संवेदनशील मोर्चों पर काम किया है।

स्टालिन सरकार को कार्ति चिदंबरम की सलाह-इंदौर से सीखें कचरा प्रबंधन
कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने एमके स्टालिन सरकार से कचरा प्रबंधन और शहरी स्वच्छता में भाजपा शासित इंदौर से प्रेरणा लेने को कहा है। चिदंबरम ने सुझाव दिया कि तमिलनाडु के अधिकारियों को यूरोप के बजाय इंदौर का दौरा करना चाहिए। कार्ति की यह टिप्पणी नम्मा चेन्नई की उस पोस्ट के जवाब में आई जिसमें विश्व बैंक के समर्थन से मई में बार्सिलोना जैसे यूरोपीय शहरों में चेन्नई के अधिकारियों की यात्रा की जानकारी दी गई थी। चेन्नई नगर निगम के नागरिक प्रबंधन की तीखी आलोचना करते हुए, चिदंबरम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, क्या चेन्नई नगर निगम पिछले अध्ययन दौरों में से किसी एक से सीख और कार्यान्वयन का नाम बता सकता है? खराब कचरा प्रबंधन, गली के कुत्ते और मवेशी, टूटे हुए फुटपाथ और गड्ढेदार सड़कें चेन्नई की पहचान हैं। सीखने के लिए आप इंदौर जाएं। कार्ति ने सवाल उठाया कि क्या पिछले अंतरराष्ट्रीय दौरों से चेन्नई के नागरिक बुनियादी ढांचे में कोई ठोस सुधार हुआ है।

सुसाइड करने वाले मेडिकल इंटर्न का डाटा नहीं  
स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने राज्यसभा में बताया कि उसके पास देशभर के सरकारी अस्पतालों में सुसाइड करने वाले मेडिकल इंटर्न का डाटा नहीं है। ऐसा डाटा केंद्र अपने पास नहीं रखता है।

भारत सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश
भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में कहा, सरकार ने अगले पांच वर्षों में मौजूदा 239 एमएमटी से 300 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जब से मोदी सरकार ने 2014 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) शुरू किया था, तब से देश में दुग्ध उत्पादन में 63.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सरकार को अगले तीन वर्षों में इसमें 15 प्रतिशत की और वृद्धि होने की उम्मीद है।

पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा अब नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य
पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को मंगलवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी गाबा ने 2019 से अगस्त 2024 तक पांच साल देश के शीर्ष नौकरशाह के रूप में कार्य किया। यह नियुक्ति अगले आदेश तक नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों पर लागू शर्तों के साथ होगी। गाबा ने अपने कार्यकाल में केंद्रीय गृह सचिव, शहरी विकास मंत्रालय में सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

अगले महीने आ सकते हैं अमेरिकी एनएसए वाल्ट्ज
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज अगले महीने भारत आएंगे और उच्च प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों और निर्यात नियंत्रण के क्षेत्रों में सहयोग की पहल का अनावरण करेंगे। मंगलवार को सूत्रों ने बताया कि भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों के समर्थक माने जाने वाले वाल्ट्ज 21 से 23 अप्रैल के बीच भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष तारीखों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। अमेरिकी एनएसए वाल्ट्ज की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा के कुछ सप्ताह बाद होने जा रही है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अगले कुछ महीनों में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत पर विचार कर रहे हैं। उनकी पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी हैं। बताया जा रहा है कि वेंस अपने परिवार के साथ शिमला, हैदराबाद, जयपुर और दिल्ली का दौरा करेंगे।

बंगाल के मुर्शिदाबाद में बम जैसी वस्तु के फटने से 3 लोग घायल हो गए
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को एक घर में बम जैसी वस्तु के फटने से दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना बहारा गांव में उस समय हुई जब बच्चे मैदान में खेलते समय एक गोल आकार की वस्तु उठाकर अपने घर ले आए। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बच्चों और उनकी मां ने वस्तु की जांच करने की कोशिश की, वह तेज आवाज के साथ फट गई, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

तेलंगाना में भद्राचलम में छह मंजिला इमारत ढही
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत ढह गई। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार बुधवार को हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है और इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। भद्राद्री कोठागुडेम जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इमारत के ढहने के दौरान दो लोगों के फंसे हो सकते हैं।

 

अपने निष्कासन पर बोले बसनगौड़ा पाटिल, कहा- सच्ची बात कहने पर पार्टी ने किया निष्कासित
कर्नाटक के विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने ट्विटर पर अपने निष्कासन को लेकर तीखा बयान दिया है। पाटिल ने कहा कि उन्हें वंशवाद, भ्रष्टाचार, पार्टी के अंदर सुधार की जरूरत, और उत्तर कर्नाटक के विकास के मुद्दों को उठाने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने उन्हें "सच्ची बात कहने" के लिए सजा दी है। साथ ही पाटिल ने आरोप लगाया कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों ने अपने व्यक्तिगत एजेंडे को पूरा करने के लिए इस निष्कासन का फैसला लिया है। उन्होंने अपने निष्कासन को भ्रष्टाचार, पारिवारिक राजनीति और हिंदुत्व के खिलाफ उनकी लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश बताया, लेकिन यह भी कहा कि इससे उनका मनोबल नहीं टूटेगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं, परिवार, मीडिया और अन्य सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस समय में उनका साथ दिया। पाटिल ने यह भी वादा किया कि वह अपने लोगों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता और जोश के साथ आगे भी जारी रखेंगे।

ओडिशा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव 
ओडिशा में पुरी से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। इससे एक कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि पथराव की घटना राउरकेला स्टेशन से करीब पांच किमी दूर कलुंगा गांव के पास हुई। इससे कोच संख्या तीन की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके कारण ट्रेन को कलुंगा में कुछ देर रुकना पड़ा।

सशस्त्र बलों के बीच एकजुटता और तालमेल होना आवश्यकत : सेना प्रमुख
सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए सशस्त्र बलों के बीच एकजुटता और तालमेल का होना बहुत आवश्यक है। वह रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी, वेलिंगटन) में 80वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के छात्र अधिकारियों और स्थायी कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। सीओएएस ने भविष्य के सैन्य लीडरों को तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए डीएसएससी की सराहना की। उन्होंने सैन्य तैयारियों और निर्णय लेने की क्षमताओं को बढ़ाने में पेशेवर सैन्य शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। सीओएएस ने कहा, आधुनिक युद्ध में नेतृत्व, अनुकूलनशीलता और तकनीकी एकीकरण का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से उभरते सुरक्षा खतरों के प्रति अपने दृष्टिकोण में सक्रिय रहने और सैन्य योजना और संचालन में नवाचार को अपनाने का आग्रह किया।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला, 2 सुरक्षाकर्मी मारे गए
पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान के दरबान इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसके अलावा, खैबर पख्तूनख्वा के हांगू जिले में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने एक अभियान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर शनाओरी इलाके में छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed