Updates: मणिपुर में जबरन वसूली से निपटने के लिए विशेष ईकाई का गठन, झारखंड में अपहरण गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
मणिपुर सरकार ने गृह विभाग के तहत एक समर्पित जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ का गठन किया है, मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जबरन वसूली से संबंधित गतिविधियों से निपटने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कुशल और मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र बनाना है। इस प्रकोष्ठ में राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, असम राइफल्स और सेना के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने कहा गया है कि 'रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि सरकारी अधिकारियों समेत कई व्यक्तियों को अवैध संगठनों की तरफ से कॉल, संदेश या पत्रों के माध्यम से जबरन वसूली की मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। ये गतिविधियाँ राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए एक बड़ा खतरा हैं।' सरकार ने नागरिकों से इन गैरकानूनी गतिविधियों से निपटने में सहयोग करने और धमकी या जबरन वसूली की किसी भी घटना की सूचना टोल-फ्री नंबर 1800 202 3326 के माध्यम से नए सेल को देने का आग्रह किया है। इस तरह की रिपोर्ट के बाद, सेल उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों के साथ समन्वय करेगा।
बीजद के सभी फ्रंटल संगठन भंग
बीजू जनता दल (बीजद) ने आगामी संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर अपने सभी राज्य स्तरीय फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। पूर्व सीएम और पार्टी के प्रमुख नवीन पटनायक ने पत्र जारी कर कहा है कि बीजू महिला जनता दल, बीजू युवा जनता दल, बीजू छात्र जनता दल, बीजू श्रमिक समुखिया, कानूनी सेल, अप्रवासी सेल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
#WATCH | Tamil Nadu: Fire breaks out in a paper warehouse in Tiruvottiyur, Chennai. Fire engines are present at the spot. Firefighting operation is underway
More details awaited. pic.twitter.com/a6kYytFbnZ — ANI (@ANI) January 26, 2025
DGCA ने कहा- प्रयागराज का हवाई किराया तर्कसंगत बनाएं एयरलाइंस
विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के लिए हवाई किराए को तर्कसंगत बनाने के लिए कहा है। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस प्रयागराज के लिए अधिक उड़ानें संचालित कर रही हैं। हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जनवरी में 81 अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी दी है, जिससे प्रयागराज के लिए देश भर से हवाई संपर्क बढ़कर 132 उड़ानों का हो गया है। शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में नियामक ने कहा कि मांग में संभावित वृद्धि को देखते हुए एयरलाइन से उड़ानों की संख्या बढ़ाकर क्षमता बढ़ाने तथा किराए को तर्कसंगत बनाने का आग्रह किया गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को कहा कि अगर एनपीएफएएम को खत्म करने सहित उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह देशव्यापी आंदोलन करेगा। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यह आंदोलन दिल्ली की सीमाओं पर 2020-21 के विरोध प्रदर्शनों से भी बड़ा होगा। एसकेएम ने कहा है कि उसने अपनी राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक में किसानों के संघर्ष को तेज करने का फैसला किया है। एसकेएम की छह सदस्यीय समिति एसकेएम(एनपी)-केएमएम के साथ समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगी, बशर्ते मांगों पर विशेष रूप से एनपीएफएएम पर मुद्दा आधारित एकता हो। इन मंचों के साथ समन्वय बैठक 12 फरवरी को चंडीगढ़ में होगी। बता दें कि किसान संगठन कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति ढांचे (एनपीएफएएम) को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने और ऋण माफी की मांग कर रहे हैं।
गोवा में विक्षिप्त से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार
दक्षिणी गोवा में मानसिक रूप में विक्षिप्त युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिससिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने युवती से दोस्ती की और उसे एक फ्लैट में ले गया। बाद में वहां चार अन्य आरोपी भी पहुंच गए और उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आंध्र : अवैध किडनी प्रत्यारोपण रैकेट के नौ लोग गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध रूप से किडनी का प्रत्यारोपण करने वाले रैकेट के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एक निजी अस्पताल में अवैध रूप से किडनी प्रत्यारोपण के काम में लिप्त था। गिरफ्तार लोगों में निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक सुमंत सहित दो डॉक्टर और पांच चिकित्सा सहायक हैं। दो लोगों को 23 जनवरी को ही गिरफ्तार किया गया था।
झारखंड : गबन मामले में 47.96 करोड़ रुपये जब्त
सरकारी धन के गबन के मामलों में झारखंड पुलिस एसआईटी ने विभिन्न खातों में लगभग 47.96 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। इसके अलावा 1.83 करोड़ रुपये की नकदी की बरामद की गई है और 16.70 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी एक बैंक के शाखा प्रबंधक लोलाश लाकड़ा की गिरफ्तारी के बाद की गई। एसआईटी ने सरकारी उपक्रमों से जुड़े खातों से लगभग 109 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी के मामलों की जांच के तहत ये कार्रवाई की गई।
एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, बंगलूरू लौटा
विशाखापत्तनम जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आई गई, जिसके बाद उसे बंगलूरू लौटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि विमान ने सुबह 10 बजे बंगलूरू के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद यह वापस आ गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई आपातकालीन लैंडिंग नहीं हुई। कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को लौटाना पड़ा। इस संबंध में एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
बिहार पुलिस भर्ती : पीईटी में मैच नहीं हुआ बायोमीट्रिक अटेंडेंस, 16 अभ्यर्थी गिरफ्तार
बिहार में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने वाले 16 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पीईटी के दौरान इन अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ, जिसके बाद इन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि पीईटी के दौरान गिरफ्तार किए गए इन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा नहीं दी थी, बल्कि कोई और इनकी जगह परीक्षा में बैठा था।अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पिछले साल अगस्त में आयोजित की गई थी। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 9,600 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया था, लेकिन 7,771 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। लिखित परीक्षा पास करने वाले 16 अभ्यर्थियों का पीईटी के दौरान बायोमीट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ। इसका मतलब यह है कि इन्होंने गलत माध्यम से परीक्षा पास की थी। सीएसबीसी ने कहा कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
जेल में बाल काटे जाने से यूट्यूबर की स्थिति बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
केरल के त्रिशूर की एक जेल में बाल काटने जाने पर यूट्यूबर मोहम्मद शाहीन शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि अपने रंगीन और लंबे बालों के कारण ही उसने प्रसिद्धि पाई थी। हत्या के प्रयास के एक मामले में उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। पिछले साल अप्रैल में शाहीन शाह ने कॉलेज के छात्रों को अपनी कार से कुचलने की कोशिश की थी।
आत्महत्या के लिए उकसाने पर कांग्रेस विधायक गिरफ्तार
केरल में कांग्रेस विधायक आईसी बालकृष्णन को वायनाड जिले में पार्टी पदाधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के कारण बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दो दिन की पूछताछ के बाद बालकृष्णन को गिरफ्तार किया गया। 78 साल के एनएम विजयन और उनके बेटे जितेश (38) ने आत्महत्या कर ली थी। विजयन वायनाड जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे।
बंगलूरू : क्लीनिकल ट्रायल की दवा खाने से युवक मौत
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में आरएंडडी कंपनी की दवा के क्लीनिकल ट्रायल में शामिल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित नागेश वीरान्ना (22) अपने भाई रेवना सिद्दप्पा के जलाहल्ली स्थित घर पर मृत मिला। सिद्दप्पा का आरोप है कि परीक्षण के दौरान दी गई दवाओं के दुष्प्रभावों के कारण उसके भाई की मौत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सिद्दप्पा की शिकायत पर 22 जनवरी को केस दर्ज किया गया है। सिद्दप्पा के अनुसार, ट्रायल में भाग लेने से पहले वीरन्ना को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।
देश में करीब 50 साल पहले कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी करने वाले प्रख्यात हृदय रोग सर्जन डॉ. के एम. चेरियन का निधन हो गया है। एम चेरियन का शनिवार को बंगलूरू में एक समारोह के दौरान कथित तौर पर बेहोश होकर गिरने के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर कई वर्गों ने श्रद्धांजलि और संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
'इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल कार्डियोलॉजिस्ट्स' के शासी मंडल के अध्यक्ष और 'एसोसिएशन ऑफ एमडी फिजिशियन' के अध्यक्ष डॉ. राजेश राजन ने एक्स पर कहा, 'हम अत्यंत दुःख के साथ पद्मश्री डॉ. के.एम. चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने 50 वर्ष पहले पहली सीएजीबी सर्जरी की थी।' विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने डॉ. चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Pained by the passing of Dr. KM Cherian, one of the most distinguished doctors of our country. His contribution to cardiology will always be monumental, not only saving many lives but also mentoring doctors of the future. His emphasis on technology and innovation always stood…
— PMO India (@PMOIndia) January 26, 2025
तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा की प्रतिक्रिया
#WATCH | Delhi | On US Supreme Court clearing 26/11 Mumbai attack suspect Tahawwur Rana's extradition to India, BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "... Certainly, this decision is a matter of relief for all Indians and especially the families of victims of the attack. It has been… pic.twitter.com/Xcg0GO3l9s
— ANI (@ANI) January 26, 2025
कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने रविवार को यहां एक यूनिसेक्स सैलून पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं जिले और शहर दोनों की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी और दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी राव ने राम सेना नाम के एक समूह की तरफ से किए गए हमले का जिक्र किया।
यह समूह कथित तौर पर सैलून में कथित अनैतिक गतिविधियों से परेशान था। उन्होंने कहा, 'इस तरह के हमलों की साजिश रचने वालों को पुलिस द्वारा बिना किसी डर या पक्षपात के जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।' 'हमारे राज्य में निवेश करने के बारे में पूछताछ करने वाले विदेशी निवेशकों ने मुझसे पूछा है कि क्या कानून और व्यवस्था को लेकर चिंताएं हैं और क्या उनका निवेश सुरक्षित रहेगा।'
मंगलुरु में 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गुंडू राव ने कहा, 'हमें समझ में नहीं आता कि ये छोटे समूह व्यवसायों को क्यों निशाना बनाते हैं या उनके इरादे क्या हैं।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी शिकायत वाले व्यक्ति को पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए और अपनी समस्याओं का कानूनी समाधान प्राप्त करना चाहिए।
गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रविवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने रविवार तड़के कच्छ में सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। जवानों ने आसपास के इलाके में तलाशी ली और एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। जिसकी पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले के रहने वाले खावर के रूप में हुई। गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान शुरू किया है। बीएसएफ ने इससे पहले महीने की शुरुआत में कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।
पेपर गोदाम में लगी आग
चेन्नई के तिरुवोट्टियूर में एक पेपर गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल पहुंच गईं हैं। आग बुझाने का काम जारी है।
झारखंड में रामगढ़ पुलिस ने रविवार को बताया कि अंतरराज्यीय अपहरण गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरोह ने कथित तौर पर फिरौती के लिए दो लोगों को बंधक बनाकर रामगढ़ जिले के एक घर से छुड़ाया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्यों को शनिवार को जिले के दिगवार गांव में उस घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया, जहां दोनों को रखा गया था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक नोट गिनने वाली दो मशीनें भी जब्त की गई हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को पैसे दोगुना करने का झांसा देकर फंसाते थे। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है और मांडू (कुजू) थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
तेलंगाना के हुसैन सागर झील में एक नाव में लगी आग
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: हुसैन सागर झील में एक नाव में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/wjay2JYLkU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025
हॉकी इंडिया लीग के समापन पर बोले सीएम सोरेन
#WATCH हॉकी इंडिया लीग पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आप देख रहे हैं कि रांची में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। आज हॉकी इंडिया लीग का समापन हुआ है, जो कि 12-14 दिनों तक चला। दुनिया की बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी यहां खेलने आईं और उन्होंने अपने खेल को और… pic.twitter.com/tg0CuAypYp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025