Update: बंगाल के बीरभूम में देसी बम विस्फोट में दो की मौत; मणिपुर में ITLF ने अनिश्चितकालीन बंद वापस लिया
भारतीय वायुसेना और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने दान किए गए अंग एक लीवर और दो किडनी को पुणे के कमांड अस्पताल से दिल्ली के एक सैन्य अस्पताल तक पहुंचाया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अंतर-सेवा समन्वय और निस्वार्थ सेवा के तहत भारतीय वायु सेना और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं ने कमांड अस्पताल पुणे से महत्वपूर्ण अंगों को वायुमार्ग से सेना अस्पताल (आर एंड आर) दिल्ली पहुंचाने के लिए मिशन को अंजाम दिया। यह जीवन रक्षक मिशन भारतीय वायुसेना द्वारा समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एक परिवहन विमान तैनात करके संचालित किया गया। इस ऑपरेशन से कई लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। यह सेना की कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में देसी बम धमाके में दो की मौत
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार रात हुए एक देसी बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि धमाके में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह घटना बीरभूम के लाभपुर ब्लॉक के हटिया गांव में हुई, जहां दो गुटों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर झड़प हो रही थी। इसी दौरान यह धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक लोग खुद ही देसी बम बना रहे थे और उसी दौरान बम फट गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,हटिया में कल रात की झड़प के दौरान हुए धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। हम मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
आईटीएलएफ ने चुराचांदपुर में अनिश्चितकालीन बंद वापस लिया
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने शनिवार को अपना अनिश्चितकालीन बंद वापस ले लिया। यह बंद एक बुजुर्ग कुकी महिला की मौत के विरोध में लागू किया गया था। महिला सुरक्षा बलों और अज्ञात हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में फंस गई थीं।
आईटीएलएफ ने यह बंद तब बुलाया था जब होइखोल्हिंग हाओकिप नाम की महिला की गुरुवार शाम लंगछिंगमानबी और हीचांगलोक गांवों में हुई गोलीबारी में मौत हो गई थी। यह गोलीबारी सुरक्षा बलों और हथियारबंद बदमाशों के बीच हुई थी। आईटीएलएफ ने एक बयान में कहा, होइखोल्हिंग की मौत के मामले में आदिवासी परंपरागत कानूनों के तहत आईटीएलएफ और जिला प्रशासन के बीच आपसी समझौता हो गया है।
अमित शाह के बयान पर राउत ने किया पलटवार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी को असली शिवसेना दिखा दी है वाले बयान पर शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शाह की टिप्पणी मराठी लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। मुंबई में महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (एमएसीसीआईए) के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था शिंदे ने सभी को दिखा दिया है कि असली शिवसेना कौन है।
इस पर संजय राउत ने कहा कि हर कोई जानता है कि अमित शाह शिंदे की पार्टी के मालिक हैं। वह कहते हैं कि शिंदे का संगठन ही असली शिवसेना है। यह ऐसा है जैसे यह कहना कि अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी रामदास अठावले की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से हैं और अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) अपनी स्थिति पर कायम है और इससे सत्तारूढ़ गठबंधन हताश है।
गौहाटी हाईकोर्ट ने नौकरी घोटाले में 52 अफसर बहाल करने का दिया आदेश
गौहाटी हाई कोर्ट ने शुक्रवार को असम सरकार को बड़ा आदेश देते हुए नौकरी के बदले पैसे लेने वाले घोटाले में बर्खास्त किए गए 2013 और 2014 बैच के 57 में से 52 अफसरों को दोबारा बहाल करने को कहा है। मामले में सुनवाई के दौरान जस्टिस कल्याण राय सुराना और जस्टिस मालाश्री नंदी की बेंच ने कहा कि जिन अधिकारियों ने प्रोबेशन (प्रशिक्षण) की अवधि पूरी कर ली है, उन्हें 50 दिनों के अंदर फिर से बहाल किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने राज्य सरकार को यह छूट भी दी कि वह अगले 30 दिनों तक इन अधिकारियों को कोई काम न सौंपे, और अगर जरूरी हो तो उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कर सकती है।
वेतन या बकाया नहीं मिलेगा
इसके साथ ही हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि बर्खास्तगी की अवधि में उन्हें कोई वेतन या बकाया नहीं दिया जाएगा। बता दें कि यह मामला असम लोक सेवा आयोग (APSC) द्वारा कराई गई कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन (CCE) से जुड़ा है।
बंगलूरू पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार की देर रात शहर के पश्चिमी क्षेत्र के आधा दर्जन इलाकों में संचालित बार और रेस्तरां में छापेमारी की। टीम ने 19 बार और रेस्तरां में तंबाकू उत्पादों की बिक्री-सेवन और महिला कर्मियों की नियुक्ति नियमों का उल्लंघन पाया गया। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह को नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलने के बाद गुरुवार रात को छापेमारी की गई।
11 विशेष पुलिस दल ने उप्परपेट, कॉटनपेट, कलसिपाल्या, कब्बन पार्क और अशोकनगर पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बार और रेस्तरों पर विशेष छापेमारी की। इस दौरान पाया गया कि 19 बार और रेस्तरां में महिला कर्मचारी उत्तेजक कपड़े पहनी थी। वो ग्राहकों की मेज के पास अभद्र तरीके से खड़ी थी। इसके अलावा महिला सुरक्षा गार्ड नहीं थी और रसोई क्षेत्रों में सफाई की कमी थी। पुलिस के अनुसार, सीओटीपीए (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के नियमों का उल्लंघन करने वाले ग्राहकों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया। बार और रेस्तरां के मालिकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
दूरसंचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने शुक्रवार को कहा कि दूरसंचार विभाग के संचार साथी मंच की मदद से अब तक 20 लाख से अधिक खोए या चोरी हुए फोन का पता लगाया गया है। इस मंच पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सरकार अब तक 33.5 लाख मोबाइल को ब्लॉक करने और 20.28 लाख हैंडसेट का पता लगाने में सक्षम रही।
दूरसंचार विभाग द्वारा धोखाधड़ी की रोकथाम के प्रयासों पर समीक्षा बैठक आयोजित करने के बाद पेम्मासानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, डीओटी के संचार साथी एप्लिकेशन ने धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शनों की रिपोर्टिंग और ब्लॉक करने में सक्षम बनाया और 20 लाख से अधिक खोए या चोरी हुए फोन का पता लगाने में मदद की है। हम एक सुरक्षित और नागरिक केंद्रित डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बंगलूरू में नियमों के विरुद्घ चल रहे 19 बार-रेस्तरां में छापेमारी, जुर्माना लगाया
महाराष्ट्र के जालना जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि में 34.97 करोड़ रुपये के घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए 11 और अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने बृहस्पतिवार शाम 11 सरकारी कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए, जिससे अब तक निलंबित कर्मचारियों की कुल संख्या 21 हो गई है।
चुनाव आयोग ने गुजरात के विसावदर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान का आदेश दिया है, जहां विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की है। जिला चुनाव अधिकारी अनिल राणावसिया ने शुक्रवार को कहा कि मतदान के दौरान व्यवधान के कारण पुनर्मतदान का आदेश दिया गया, न कि फर्जी मतदान या बूथ कैप्चरिंग के चलते। गुजरात के जूनागढ़ के विसावदर और मेहसाणा जिले के कादी में बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुए थे।
मद्रास हाईकोर्ट ने फिल्म निर्माता आकाश भास्करन और कारोबारी विक्रम रवींद्रन के खिलाफ तमिलनाडु राज्य विपणन निगम लि. (टासमेक) से जुड़े कथित 1,000 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी व जब्ती करने सहित सभी कार्रवाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी। खंडपीठ ने भास्करन और विक्रम की तरफ से दायर याचिकाओं पर यह अंतरिम रोक लगाई।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर की यात्रा करेंगे। इस बैठक में पाकिस्तान समेत 10 और देश हिस्सा लेंगे।
कर्नाटक हाउसिंग घोटाले पर कांग्रेस विधायक के कथित ऑडियो पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में केवल खटाखट झूठ और लूट का मॉडल दिया है। पहले उन्होंने झूठी गारंटी दी और सत्ता में आए। अब वे दोनों हाथों से लूट रहे हैं। चाहे वह MUDA घोटाला हो, वाल्मीकि घोटाला हो, शराब घोटाला हो, चावल खरीद घोटाला हो या सभी प्रकार के भूमि घोटाले हों। अब एक आवास घोटाला है, जहां सबसे गरीब लोगों के घरों को भारी रिश्वत के लिए बेचा जा रहा है। हमने कांग्रेस की सहयोगी राजद द्वारा नौकरी के लिए जमीन घोटाला भी देखा है। अब सवाल यह है कि क्या उक्त मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? क्या इस मामले में सीबीआई या स्वतंत्र न्यायिक जांच होगी? क्योंकि आरोप भाजपा या किसी कार्यकर्ता की ओर से नहीं आया है। यह एक कांग्रेस विधायक द्वारा लगाया गया है।
#WATCH | Delhi: On Congress MLA's purported audio on alleged Karnataka Housing Scandal, BJP spokesperson Shahzad Poonawalla says, "The Congress party has only given a khatakhat jhoot & loot model in Karnataka. First, they gave false guarantees, and come to power, and now they are… pic.twitter.com/5gRVVjVgcC
— ANI (@ANI) June 21, 2025
#WATCH | Gujarat | Aravalli district waterlogged after heavy rain. IMD has issued a yellow alert in the district for today and tomorrow, saying thunderstorms with lightning and light to moderate rain are very likely. pic.twitter.com/JySxf34B9B
— ANI (@ANI) June 21, 2025