Updates: त्रिपुरा में पकड़े गए बांग्लादेश से आए दो रोहिंग्या; मंगलुरु में हाइड्रो वीड गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो विधायकों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पुलिस ने बताया कि मीनाखान से टीएमसी विधायक उषा रानी मंडल को बृहस्पतिवार रात काली पूजा पंडाल से लौटते समय हरोआ इलाके में कथित तौर पर 100 से 150 लोगों ने घेर लिया। इसमें उन्हें मामूली चोटें आईं। मंडल ने पुलिस को बताया कि मुझे जबरन वाहन से बाहर निकाला गया और हमला किया गया। इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं। उन्होंने दावा किया कि यह हमला पार्टी के ही एक नेता ने कराया, जिसे लोकसभा चुनाव से पहले अवैध गतिविधियों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
दूसरी ओर मुंबई के अंधेरी ईस्ट MIDC इलाके में एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा असम से भी ऐसी ही खबर आ रही है। यहां जोरहाट में तीन दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक श्वेतांग मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारण का पता किया जाएगा। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग को फैलने से रोकने तथा आस-पास की दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास अग्निशमन कर्मी कर रहे हैं। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
बंगाल में पटाखों से लगी आग में तीन बच्चों की मौत
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम पटाखे फोड़ते समय लगी आग में तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना उलुबेरिया में उस समय हुई, जब कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे और चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते एक घर में आग लग गई और तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, आग में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह एक दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।
रेल मंत्री वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन का दौरा कर जांची व्यवस्था
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने त्योहारी सीजन में भीड़ के दौरान यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में खड़े कुछ यात्रियों से रेल मंत्री ने बात की। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि उचित भीड़ प्रबंधन के कारण उन्हें फ्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कोई कठनाई नहीं हुई। इसके बाद, रेल मंत्री ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल अधिकारियों द्वारा भीड़ प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। रेलवे स्टेशन का दौरा करने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने सुगम यात्रा अनुभव के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा की गई पहल की सराहना की। उन्होंने स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए यात्रियों की भी सराहना की। रेल मंत्री के अनुसार, भारतीय रेलवे ने पिछले साल दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान 4500 विशेष ट्रेनें संचालित की थीं। इस साल विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 7435 कर दी गई है। उन्होंने कहा, '31 अक्टूबर तक 51 लाख लोगों ने अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इन विशेष ट्रेनों से यात्रा की।'
दिवाली पर आदिवासी लोगों ने की भागवान आदियोगी की पारंपरिक पूजा
दिवाली के दिन ईशा योग केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय आदिवासी गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। आदिवासी लोगों ने भगवान आदियोगी की पारंपरिक पूजा की। वह आदियोगी की भक्ति में डूबे नजर आए। इस मौके पर नृत्य और संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्सव मनाया गया। इस विशेष अवसर पर, 75000 से अधिक आगंतुकों और भक्तों ने भी आदियोगी की कृपा और उपस्थिति का आनंद लिया।
#WATCH | On the auspicious day of Deepavali, Isha Yoga Center hosted residents of local Tribal villages who made a sacred traditional offering to Adiyogi in an ambience of devotion, music, dance, and celebration
— ANI (@ANI) November 1, 2024
On this special occasion, over 75,000 visitors and devotees also… pic.twitter.com/iQGctlmlZA
आईआईएम कलकत्ता में 100% प्लेसमेंट, 475 छात्रों को मिले 564 ऑफर
आईआईएम कलकत्ता ने अपने प्रमुख एमबीए कार्यक्रम के 61वें बैच के लिए 100 प्रतिशत ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट हासिल किया है। यहां 475 छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों की 175 कंपनियों में 564 ऑफर हासिल किए हैं। संस्थान की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि प्लेसमेंट सप्ताह 25 अक्तूबर को पूरा हो गया। औसत मासिक स्टाइपेंड 1.89 लाख रुपये रहा। यह आईआईएम कलकत्ता में नया रिकॉर्ड है। घरेलू कंपनियों में सबसे ज्यादा स्टाइपेंड 3.67 लाख रुपये प्रति माह था, जबकि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में यह 6.75 लाख रुपये प्रति माह रहा। प्रोफेसर रितु मेहता ने कहा, ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप ऑफर के नतीजे प्रतिस्पर्धी माहौल में हमारे छात्रों की भविष्य की तैयारी को प्रदर्शित करते हैं।
नमो ड्रोन दीदी के परिचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी
सरकार ने केंद्रीय योजना नमो ड्रोन दीदी के संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसान कल्याण मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराने के मकसद से 1,261 करोड रुपये की इस केंद्रीय योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इसमें 2025-26 की अवधि के दौरान 14,500 चयनित महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराना है।
भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय नाविक को बचाया
A well-coordinated rescue operation undertaken jointly by MRCC (MBI)/CGRHQ(W) & IN, led to the successful Medical evacuation of a 52 yrs old Indian Seafarers. The patient suffered an acute CVR/Stroke, whilst onboard MT BABYLON when the Liberian flag VLCC was operating about 350… pic.twitter.com/ssJcUU89uv
— ANI (@ANI) November 2, 2024
मंगलुरु पुलिस ने शनिवार को बताया कि 30 लाख रुपये की कीमत की हाइड्रो वीड गांजा जब्त की गई है और कथित तौर पर विदेश से शहर में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने गुरुवार को 300 ग्राम उच्च मूल्य की हाइड्रो वीड गांजा और 2.5 किलोग्राम नियमित गांजा के साथ-साथ अन्य संपत्ति जब्त की।
हाइड्रो वीड गांजा के अवैध परिवहन और बिक्री के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर, सीसीबी पुलिस ने मंगलुरु के कुद्रोली इलाके में एक अभियान शुरू किया। पुलिस ने मोहम्मद हफीज से 30 लाख रुपये की कीमत की गांजा, 75,000 रुपये की कीमत की नियमित गांजा, एक मोबाइल फोन और एक डिजिटल तराजू बरामद किया। उन्होंने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य 30,85,500 रुपये है। मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हाइड्रो वीड गांजा थाईलैंड से मंगाया गया था। इस ड्रग वितरण नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
त्रिपुरा के गोमती जिले में बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने के आरोप में दो रोहिंग्या पकड़े गए हैं, शनिवार को बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से आए रोहिंग्या को शुक्रवार को गोमती जिले के कोरबुक इलाके में पकड़ा गया।
बीएसएफ के अधिकारी ने कहा, सूचना मिलने पर बीएसएफ के जवानों ने कोरबुक बस स्टैंड पर दोनों को पकड़ा। वे बांग्लादेश लौटने की योजना बना रहे थे। उनसे भारत में प्रवेश करने के पीछे के मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों रोहिंग्या कॉक्स बाजार में एक शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं और उनके पास से भारतीय मुद्रा, मोबाइल फोन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के कार्ड जब्त किए गए हैं।
इस बीच, त्रिपुरा में बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को सीमा पार तस्करी के विभिन्न प्रयासों को विफल कर दिया और 4.76 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की। बीएसएफ ने कहा कि उसने सीमा पार अपराध और घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि कारबुक उप-मंडल बांग्लादेश के खगराचारी और रंगमती जिलों के साथ 49 किलोमीटर की सीमा साझा करता है और सीमा पार अस्थिरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है।
झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन 'इंडिया' के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रांची में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी रवि कुमार से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा पर भड़काऊ भाषणों का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इंडिया एलायंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची में झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ उनके कथित भड़काऊ और विभाजनकारी भाषणों के लिए कार्रवाई की मांग की।
झारखंड के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इससे किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उपेंद्र श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर खूंटी में पांच किलोमीटर की गहराई में था। श्रीवास्तव ने बताया कि जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के कांद्रा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
कासरगोड जिले के नीलेश्वरम के पास अंजुट्टनबलम वीरेरकावु मंदिर में आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों में से एक व्यक्ति संदीप की शनिवार को मौत हो गई। मंदिर में 28 अक्तूबर को आसपास रखे पटाखों में विस्फोट के कारण आग लग गई थी। हादसे में 154 लोग घायल हुए थे।
कासरगोड जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, हादसे में संदीप 40 प्रतिशत तक जल गया था। पड़ोसी कन्नूर जिले के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। कासरगोड जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि 154 घायलों में से 100 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 68 वार्डों में और 31 आईसीयू में थे। घटना में घायल हुए पांच लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं। घटना के संबंध में मंगलवार को मंदिर समिति के दो अधिकारियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही अतिरिक्त डिविजनल मजिस्ट्रेट को घटना की अलग से जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
कर्नाटक पुलिस ने एक ई-कॉमर्स दिग्गज के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार राज कुमार मीणा (23) और सुभाष गुर्जर (27) तमिलनाडु, केरल, असम, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी और बिहार सहित 10 राज्यों तक फैले ठगी रैकेट का हिस्सा हैं।
मंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने राजस्थान निवासी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया। इस सबंध में मंगलुरु के उरवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस घोटाले में कथित तौर पर झूठी पहचान के आधार पर 11.45 लाख रुपये के ऑर्डर दिए गए। दो महंगे कैमरे और अन्य सामान मंगाने के लिए अमित नाम का इस्तेमाल किया और मंगलुरु स्थित केएसआरटीसी बस स्टैंड के पास एक पता दिया गया।