फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 1st February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: असम में तीन आरक्षित वन गैरअधिसूचित, रेलवे का सुपर एप जारी; कर्नाटक में ऑपरेशन नक्सल आत्मसमर्पण पूरा

Sat, 01 Feb 2025 01:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Feb 2025 01:38 PM IST
विज्ञापन
News Updates 1st February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
असम सरकार ने तिनसुकिया जिले के तीन आरक्षित वनों को गैर अधिसूचित करने का फैसला किया है। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि कैबिनेट ने तिनसुकिया जिले में तीन प्रस्तावित आरक्षित वनों (पीआरएफ) को गैर अधिसूचित करने का फैसला किया है। इससे 20000 से अधिक निवासियों को भूमि अधिकार का मिल सकेगा। शुक्रवार को सरमा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने पीआरएफ को राजस्व गांवों में बदलने को मंजूरी दी गई। सीएम सरमा ने बताया कि तिनसुकिया में तीन प्रस्तावित आरक्षित वन हैं। हमने उन्हें गैर अधिसूचित करने और राजस्व गांव बनाने का निर्णय लिया है। इससे वहां रहने वाले लोगों को भूमि अधिकार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इन गांवों में 20,000 से अधिक लोग रहते हैं और आरक्षित वन प्रतिबंधों के कारण उन्हें कोई भूमि अधिकार नहीं मिल रहा था। इसीलिए हमने इनको राजस्व गांव बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन


नक्सल आत्मसमर्पण पूरा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आखिरी भूमिगत नक्सली कोटेहोंडा रवि ने नेम्मार वन में आत्मसमर्पण कर दिया है। लंबे समय से फरार नक्सली थोम्बट्टू लक्ष्मी कल चिकमगलुरु/उडुपी में आत्मसमर्पण करेगी। ऑपरेशन नक्सल आत्मसमर्पण पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक को नक्सल मुक्त राज्य बनाने के लिए अथक परिश्रम करने वाले 22 पुलिस अधिकारियों की टीम के लिए मुख्यमंत्री पदक की घोषणा की है।
विज्ञापन


अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: कोर्ट ने निकिता के अंकल को दी अग्रिम जमानत
कर्नाटक की एक स्थानीय अदालत ने एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से जुड़े मामले में उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया के अंकल सुशील को अग्रिम जमानत दे दी है। सुभाष आत्महत्या मामले के चौथे आरोपी सुशील को पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। अतुल ने अपनी पत्नी निकिता (34) और उसके घर वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 9 दिसंबर, 2024 को बंगलूरू स्थित अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। 24 पन्नों के सुसाइड नोट में सुभाष ने तलाक के लिए अपनी पत्नी निकिता पर 3 करोड़ रुपये देने का दबाव डालने आरोप लगाया था। अतुल की मौत के बाद पुलिस ने निकिता, उसकी मां निशा और उसके भाई अनुराग को गिरफ्तार किया था। सुभाष और निकिता ने साल 2019 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, सुभाष और निकिता बीते तीन सालों से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

News Updates 1st February North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
वी. अनंत नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार - फोटो : ANI
भारत को वैश्विक स्थितियों का लाभ उठाना होगा: नागेश्वरन
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए अनुकूल वैश्विक स्थितियों का लाभ उठाना होगा। भारत की आर्थिक वृद्धि में मंदी के लिए वैश्विक कारकों को जिम्मेदार ठहराया। आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद नागेश्वरन ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्तमान सापेक्ष मंदी को परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए और भारत अभी भी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। एनएसओ के अनुमान को मानें तो 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। सर्वेक्षण में 2025-26 के लिए 6.3 से 6.8 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। नागेश्वरन ने कहा कि जब भी वैश्विक निर्यात वृद्धि में तेजी आती है, उन वर्षों में यह 0.5 से 1 फीसदी अतिरिक्त वृद्धि में योगदान देता है, जो इसे (भारत की आर्थिक वृद्धि को) 7.5-8 फीसदी तक ले जाएगा। कृषि क्षेत्र स्वयं अतिरिक्त जीडीपी वृद्धि में एक फीसदी का योगदान दे सकता है।

ओडिशा में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस बेहद सफल रहा : जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ओडिशा में आयोजित 18वां प्रवासी भारतीय दिवस बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय भविष्य में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी करने के लिए उत्सुक है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लिखे पत्र में जयशंकर ने हाल ही में भुवनेश्वर में आयोजित 18वें प्रवासी भारतीय दिवस को सफलत बनाने के लिए राज्य सरकार को बधाई दी। तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस यहां 8-10 जनवरी तक आयोजित किया गया। जयशंकर ने पत्र में कहा, ओडिशा सरकार ने पीबीडी के आयोजन के लिए पूरी योजना को सावधानीपूर्वक तैयार कर इसका त्रुटिहीन क्रियान्वयन किया। उन्होंने कहा, आयोजन में भाग लेने वाले भारतीय प्रवासी सदस्यों ने ओडिशा सरकार के आतिथ्य के बारे में बहुत सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 09 जनवरी 2025 को प्रवासी भारतीय दिवस 2025 का उद्घाटन किया। प्रवासी भारतीय दिवस 2025 की मुख्य अतिथि, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने सभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

डॉक्टर से दुष्कर्म में चार दोषियों को 20 साल की कैद
तमिलनाडु की महिला अदालत ने मार्च 2022 में एक डॉक्टर से दुष्कर्म मामले में चार लोगों को दोषी करार दिया। वेल्लोर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक महिला अदालत) एस मगेश्वरी बानू रेखा ने चारों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा के साथ ही प्रत्येक पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस ने दुष्कर्मियों की पहचान ऑटो चालक पार्थिबन, दिहाड़ी मजदूर मणि उर्फ मणिकंदन और उसके दोस्तों भरत और संतोष के तौर पर की थी। वहीं, मामले में पांचवे संदिग्ध नाबालिग पर किशोर न्याय बोर्ड में मुकदमा चल रहा है। महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन शिकायत की थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने पुरुष सहकर्मी के साथ 16 मार्च, 2022 को सुबह 12.30 बजे काटपाडी में ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान ऑटो में सवार गिरोह ने ऑटो के शेयरिंग होने का दावा कर दोनों को उसमें चढ़ने के लिए मना लिया। इसके बाद ये लोग पीड़िता डॉक्टर और उसके पुलिस सहकर्मी को पलार नदी के किनारे ले गए। वहां सहकर्मी को चाकू की नोक पर रखरकर डॉक्टर से दुष्कर्म किया।

भ्रष्टाचार के आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी
आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 7.45 बजे तनुकु ग्रामीण थाने के भीतर हुई। पुलिस ने बताया कि एजीएस मूर्ति ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मूर्ति को रिजर्व में रखा गया था। उसके खिलाफ जांच लंबित थी।

झारखंड सरकार की 'अबुआ आवास' योजना में अब जियो-टैग एप का इस्तेमाल
झारखंड सरकार ने कहा है कि आवास योजना- 'अबुआ आवास' के तहत मिलने वाली किस्तों का समय पर और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए जियो-टैग एप की शुरुआत की गई है। यह लाभार्थी-स्तरीय पहल है। जिसके तहत लाभुक अपने निर्माणाधीन घरों को जियो-टैग कर सकेंगे। इससे निर्माण की प्रगति के बारे में वास्तविक समय पर अपडेट मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन से पारदर्शिता बढ़ेगी और किस्त भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताओं को रोका जा सकेगा। धनराशि का वितरण केवल तभी होगा जब निर्माण कार्य पूरा होगा।

CM रेवंत बोले- केसीआर ₹1000 के बंद नोट जैसे, अब कीमत नहीं
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव की तुलना अब बंद हो चुके 1,000 रुपये के नोट से की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित नोट रखने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। रंगारेड्डी जिले के मोगिलिगिड्डा में एक रैली को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने राव पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी नेता राव को बहस के लिए विधानसभा सत्र में भाग लेने की चुनौती दी। रेड्डी ने कहा, अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने केसीआर शेखी नहीं बघारें। तेलंगाना समाज भी आप में दिलचस्पी नहीं रखता। इसके पहले केसीआर ने कहा था कि राज्य में कांग्रेस सरकार अपने शासन के एक साल के भीतर ही अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, जिसपर रेड्डी ने यह टिप्पणी की। राव ने भरोसा जताया कि अगले विधानसभा चुनावों में बीआरएस फिर से सत्ता में आएगी। रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के लोग अब केसीआर के सत्ता में लौटने में रुचि नहीं रखते हैं, क्योंकि वे पहले से ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

नाबालिग पोती से दुष्कर्म के दोषी नाना को तीन आजीवन कारावास की सजा
केरल की एक अदालत ने अपनी नाबालिग पोती के साथ बलात्कार करने के जुर्म में दोषी को तीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कोट्टाराक्कारा फास्ट ट्रैक विशेष अदालत की न्यायाधीश अंजू मीरा बिड़ला ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून के तहत दोष सिद्ध होने के बाद दोषी को तीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि दोषी अपना बचा हुआ प्राकृतिक जीवन जेल में ही बिताएगा।

रेल मंत्रालय ने बनाया सुपर एप
रेल मंत्रालय ने सुपरएप नामक एक एप्लीकेशन शुक्रवार को परीक्षण के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जारी किया है। यह लोगों को कई सेवाएं प्रदान करेगा। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि केवल 1,000 उपयोगकर्ता ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हम प्रतिक्रिया और फीडबैक का आकलन करेंगे। इसके बाद इसे आगे के सुझावों और टिप्पणियों के लिए 10,000 डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एप आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म और पार्सल बुकिंग, ट्रेन पूछताछ, पीएनआर पूछताछ, रेलमदद के माध्यम से सहायता और अन्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि एप का मुख्य जोर एक सहज और स्वच्छ यूजर इंटरफेस के माध्यम से उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना है। यह न केवल सभी सेवाओं को एक स्थान पर जोड़ता है, बल्कि उपयोगकर्ताओं को भारतीय रेलवे सेवाओं का पूरा पैकेज प्रदान करने के लिए कई सेवाओं को जोड़ता है।

इसरो के पूर्व प्रमुख सोमनाथ को मिलेगा मल्लियूर पुरस्कार 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ का नाम संस्कृत विद्वान दिवंगत मल्लियूर शंकरन नंबूथिरी की स्मृति में दिए जाने वाले मल्लियूर शंकर स्मृति पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। साल 2012 में शुरू किया गया यह पुरस्कार सबसे पहले पूर्व राष्ट्रपति और रॉकेट वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम को दिया गया था। कला, साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। इसरो के पूर्व प्रमुख सोमनाथ के अलावा हरिकथा प्रतिपादक विशाखा हरि को मल्लियूर गणेश पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिसमें 25,000 रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार दो फरवरी को एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

पोंजी धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दायर किया दूसरा पूरक आरोपपत्र
केंद्रीय अन्वेष्ण ब्यूरो (सीबीआई) ने  शनिवार को असम में 400 करोड़ रुपये के पोंजी धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी दीपंकर बर्मन के खिलाफ दूसरा पूरक आरोपपत्र दायर किया। यह आरोपपत्र बर्मन की कंपनी डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी के खिलाफ दायर किया गया है, जिसमें निवेशकों से पैसे ठगे गए थे। दीपंकर बर्मन को 27 अक्तूबर को गोवा से गिरफ्तार किया गया था। बर्मन पर आरोप है कि उसने पांच अवैध जमा योजनाओं के नाम पर निवेशकों से पैसे एकत्र किए थे और उन्हें उच्चा लाभ देने का वादा किया था। सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में बताया कि बर्मन ने इन योजनाओं के तहत पैसे जमा किए थे, लेकिन जब लोग अपनी राशि निकालने पहुंचे, तो उन्हें भुगतान में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed