फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 17th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: मंगलूरू में स्विमिंग पूल में डूबकर तीन युवतियों की मौत; बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 02:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 17 Nov 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
News Updates 17th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 10 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने हाल ही में लॉन्च किए गए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए नामांकन कराया है, जिससे उन्हें विस्तारित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवा लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लॉन्च होने के बाद से, 9 करोड़ रुपये से अधिक के उपचार को अधिकृत किया गया है, जिससे 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 4,800 से अधिक बुजुर्गों को लाभ मिला है। जिनमें 1,400 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इन उपचारों में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी, कूल्हे का फ्रैक्चर/रिप्लेसमेंट, पित्ताशय की थैली निकालना, मोतियाबिंद सर्जरी, प्रोस्टेट रिसेक्शन और स्ट्रोक सहित कई स्थितियां शामिल हैं।
विज्ञापन


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में महाराष्ट्र के अकोला से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो गुजरात का रहने वाला है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 25 हो गई है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के आणंद जिले के पेटलाद निवासी सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को अकोला में बालापुर से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

झारखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को आदिवासी श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गोला-मुरी रोड पर बरलंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरुबेरा गांव के पास हुई।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
बरलंगा थाना प्रभारी अनंत सिंह ने बताया कि बस बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक लुगुबुरु पहाड़ियों से जमशेदपुर के पोटका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

ओडिशा में गाय के गोबर के ढेर से नोटों के बंडल बरामद
हैदराबाद और ओडिशा की पुलिस टीमों द्वारा बालासोर जिले के एक गांव में गाय के गोबर के ढेर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी कामरदा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आने वाले बदामंदारुनी गांव में की गई। हैदराबाद और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की एक टीम गांव पहुंची और आरोपी गोपाल बेहरा के ससुराल वालों के घर पर छापेमारी की।

हैदराबाद की कंपनी में काम करता था आरोपी 
जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल हैदराबाद में एक कृषि आधारित कंपनी में काम करता था और उसने कथित तौर पर कंपनी के लॉकर से 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। उसने कथित तौर पर अपने साले रवींद्र बेहरा के माध्यम से गांव में पैसे भेजे थे। इसके सात ही एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, हैदराबाद पुलिस की एक टीम ने कामरदा पुलिस के साथ रवींद्र के घर पर छापा मारा और गाय के गोबर के ढेर में छिपाए गए भारी मात्रा में पैसे बरामद किए।

 

विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए स्थापित निकाय ‘विज्ञान प्रसार’ बंद
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने शनिवार को कहा कि विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए 35 साल पहले स्थापित किए गए स्वायत्त निकाय ‘विज्ञान प्रसार’ को बंद कर दिया गया है। सरकार ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने 12 अक्तूबर 1989 को स्थापित विज्ञान प्रसार को बंद करने का निर्णय लिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त निकाय ‘नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन’, गांधीनगर को शेष प्रशासनिक और कानूनी मामलों एवं विविध कार्यों से निपटने का काम सौंपा गया है।

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के उपाय संबंधी याचिका सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के उपायों को लागू करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर 18 नवंबर के लिए जारी सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। कोर्ट 14 नवंबर को इस याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर राजी हो गया था।

मंगलूरू में स्विमिंग पूल में डूबकर तीन युवतियों की मौत

मंगलूरू में एक स्वीमिंग पूल में डूबकर तीन युवतियों की मौत हो गई है। घटना मंगलूरू के बाहरी इलाके उल्लाल में स्थित निजी बीच रिसॉर्ट की है। पीड़ितों की पहचान कीर्तना (21), निशिता (21) और पार्वती (20) के रूप में हुई है, जिन्होंने 16 नवंबर को रिसॉर्ट में चेक इन किया था और अगली सुबह तीनों स्विमिंग पूल में मृत पाई गईं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

सूरत में रोड रेज की घटना में बुजुर्ग की हत्या

गुजरात के सूरत शहर में एक 56 वर्षीय व्यक्ति को टेंपो चालक ने ऑटो से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक मयूर मेर (39) को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टेंपो ने पीड़ित को कुचल दिया और उसे घसीटता हुआ ले गया, जबकि उसका बेटा गुस्साए चालक को वाहन रोकने के लिए कह रहा था।

घटना शनिवार दोपहर में सूरत के रत्नमाला चौराहे पर करीब साढ़े तीन बजे हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र कंथारिया और उनका बेटा ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, तभी टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। एफआईआर के अनुसार, पिता-पुत्र ने टेंपो चालक से ठीक से गाड़ी चलाने को कहा, जिस पर चालक नाराज हो गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।

दोनों की तेज गति से वाहन चलाने को लेकर टेम्पो चालक से तीखी बहस हुई। जब पीड़ित दोपहिया वाहन से उतरकर टेम्पो चालक के पास पहुंचा, तो चालक ने उसे कुचल दिया और करीब 15 फीट तक घसीटते हुए भाग गया। अधिकारी ने बताया कि कंथारिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी ने एक बयान में दावा किया कि पिता-पुत्र ने तेज गति से वाहन चलाने के लिए उस पर हमला करने की कोशिश की थी और जब उसने भागने की कोशिश की, तो उनमें से एक वाहन के सामने खड़ा हो गया।
 

गुजरात: एमबीबीएस छात्र की मौत, सीनियर छात्रों पर रैंगिग के दौरान तीन घंटे खड़ा रखने का आरोप
गुजरात के पाटन जिले में एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि उसे सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान तीन घंटे तक खड़ा किया था, जिसके बाद वह बेहोश हुआ और उसकी मौत हुई। यह घटना शनिवार को हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक छात्र का नाम अनिल मेठानिया (18 वर्षीय) था, जो पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। 

कर्नाटक: स्विमिंग पूल में डूबने से तीन लड़कियों की मौत
मंगलुरू के उल्लास बीच के पास एक होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान निशिता एम.डी (21 वर्षीय), पार्वती एस. (20 वर्षीय) और कीर्तना एन. (21 वर्षीय) के रूप में हुई है। सभी मैसूर की रहने वाली थीं। ये लड़कियां 16 नवंबर को होटल वाजको में छुट्टियां मनाने के लिए आई थीं और वहीं ठहरी हुई थीं। 

तेलंगाना: शिक्षक ने मेडिकल छात्र का सिर मुंडवाया, जांच के आदेश
तेलंगाना के खम्मम जिले में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एक शिक्षक ने एक छात्र को कथित तौर पर नाई की दुकान पर ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया। मामला सामने आने के बाद सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने 12 नवंबर को हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह रैगिंग का मामला नहीं है।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया, शुरू में संस्थान के छात्रावास में कुछ सीनियर छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्र से कहा कि उसकी हेयर स्टाइल महाविद्यालय के छात्र के लिए उचित नहीं है और वह बाल कटवा ले। छात्र के बाल कटवाने के बाद रैगिंग विरोधी समिति के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उससे कहा कि यह अजीब लग रहा है और उसे सैलून में ले जाकर सिर मुंडवा दिया। चिकित्साधिकारी छात्रावास परिसर में ही रहते हैं और सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि मामला प्राचार्य के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शनिवार को चिकित्साधिकारी को छात्रावास से हटाने का आदेश दिया और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की। प्राचार्य ने कहा कि सहायक प्राध्यापक का इस तरह की गतिविधि में शामिल होना ठीक नहीं है। सहायक प्राध्यापक ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी और वह छात्र को सिर्फ अनुशासित करना चाहते थे।

पुणे: दो आईटी पेशेवरों के लिए सैकड़ों छात्रों ने निकाली शांति रैली
तेज रफ्तार कार के हादसे में मारे गए दो युवा आईटी पेशेवरों के लिए रविवार को पुणे में एक शांति रैली निकाली गई। मोमबत्ती जलाकर सैकड़ों छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह हादसा करीब छह महीने पहले हुआ था, जब एक नशे में धुत किशोर (17 वर्षीय) ने कार से दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। छात्रों ने मौन रैली निकालकर मृतकों के प्रति शोक जताया और न्याय की मांग की। कई छात्रों के हाथों में बैनर थे, जिसमें न्याय की मांग की गई थी। 

हादसा 19 मई को हुआ था, जब आनंद अवस्थी और अश्विनी अपनी बाइक पर सवार थे और कल्याणी नगर इलाके से गुजर रहे थे, तभी कार उनसे टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, कार चालक नशे में था और वाहन की तेज रफ्तार थी। 
 
 

केरल: एमडीएमए और गांजा के साथ अभिनेता फरीदुद्दीन गिरफ्तार
अभिनेता-गायक और बिग बॉस के प्रतिभागी पीएस फरीदुद्दीन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि फरीदुद्दीन अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे। शनिवार रात को पुलिक्कनम में नियमित वाहन जांच के दौरान उन्हें रोका गया तो उनके पास 10.50 ग्राम एमडीएमए और 9 ग्राम गांजा मिला। अधिकारी ने कहा कि जब्त मादक पदार्थ वाणिज्यिक मात्रा में थे और उन्हें 10 से 20 साल तक की सजा हो सकती है। अभिनेता और उसके दोस्त को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed