फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 17th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: बंगाल में BTPN के दो वैगन पटरी से उतरे; पुडुचेरी के स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन 3000 बढ़ेगी

Sat, 17 Aug 2024 04:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
News Updates 17th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

पश्चिम बंगाल के रंगापानी में एनआरएल साइडिंग के अंदर बीटीपीएन टैंकर वैगन के दो वैगन पटरी से उतर गए। हालांकि, वैगन पटरी से उतरने पर किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है और न ही इससे किसी भी ट्रेन की आवाजाही पर कोई असर पड़ा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि बीटीपीएन टैंकर वैगन के दो वैगन पटरी से उतरने की जानकारी मिली है। घटना के बाद किसी भी ट्रेन की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा है। 

विज्ञापन

पुडुचेरी के स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन 3000 बढ़ेगी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन बढ़ाकर 15000 रुपये की जाएगी। पुडुचेरी के 62वें 'डी ज्यूर विलय दिवस' के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मासिक पेंशन को मौजूदा 12000 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये करने की मांग की गई थी। सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला किया है, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानी वृद्ध हो गए हैं और उन्हें अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पैसे की जरूरत है। इसलिए पेंशन को बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को मुफ्त आवास स्थल पट्टे आवंटित करने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने अटल सेतु से समुद्र में गिरने से बचाई महिला
न्हावा शेवा में अटल सेतु से शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक 57 वर्षीय महिला समुद्र में गिरने से बच गई। समय रहते पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के अटल सेतु सुरक्षा बैरियर पर बैठे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस का एक गश्ती वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र में गिरने वाली ही थी कि पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने बताया कि पुलिस को अपने पास आते देख वह घबराहट में अपना संतुलन खो बैठी थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर दलित लड़की के अपहरण-हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी
बिहार पुलिस ने शुक्रवार को 14 वर्षीय दलित लड़की के अपहरण और हत्या मामले में पारू गांव निवासी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसने मुख्य आरोपी संजय राय को गिरफ्तारी से बचने में कथित तौर पर मदद की थी। पुलिस ने उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, लड़की को 11 अगस्त को पारू गांव में उसके घर से अगवा किया गया था। लड़की के माता-पिता ने बताया कि संजय राय अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और उनकी बेटी को बंधक बना लिया। बुधवार को उसका शव एक तालाब में मिला, जिस पर चोटों के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राय के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। 

केसीआर के बेटे ने बसों में महिलाओं के ब्रेक डांस बयान पर मांगी माफी
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक कलवकुंतला तारक रामाराव ने शुक्रवार को सरकारी बसों में महिला यात्रियों पर की गई ब्रेक डांस वाली टिप्पणी पर माफी मांगी है। पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव के बेटे ने कहा, पार्टी बैठक में की गई टिप्पणियों से हमारी बहनें आहत हुई हों तो मेरा कभी भी उन्हें बेइज्जत करने का इरादा नहीं था। राव ने कांग्रेस सरकार की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर तंज कसा था कि अगर महिलाएं बसों में सफर करते हुए बुनाई व ब्रेक डांस करती हैं तो उनकी पार्टी को इससे कोई एतराज नहीं होगा।

केशव महतो होंगे झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, महाराष्ट्र में हुसैन को जिम्मेदारी
कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए झारखंड और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पार्टी ने पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बालासाहेब थोराट को पार्टी का कार्यसमिति का सदस्य और मोहम्मद आरिफ नसीम को कांग्रेस कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और नियुक्त किया है। पार्टी ने केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। वह राजेश ठाकुर का स्थान लेंगे। इसके अलावा रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से यह कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र में कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed