{"_id":"6619abd078c22674dd0c7f03","slug":"news-updates-13-april-north-east-west-south-india-elections-2024-politics-crime-national-news-in-hindi-2024-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: भाजपा कल जारी कर सकती है चुनावी घोषणा पत्र; गोवा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: भाजपा कल जारी कर सकती है चुनावी घोषणा पत्र; गोवा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
Sat, 13 Apr 2024 03:17 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
13 अप्रैल की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री पर तंज कसा है। उन्होंने पीएम मोदी पर पलटवार किया और कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना उनकी डिग्री की तरह नहीं है।ठाकरे ने कहा, शिवसेना प्रमुख (बाल ठाकरे) द्वारा धरती पुत्रों के अधिकारों की लड़ाई के लिए पार्टी स्थापित की गई। ऐसी शिव सेना को फर्जी कहा जा रहा है। पीएम मोदी से मुखातिब उद्धव ने कहा, इसे फर्जी कहना ठीक नहीं, यह आपकी डिग्री नहीं है।'
देश में गठबंधन सरकार जरूरी
ठाकरे ने देश में गठबंधन सरकार की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि देश में मजबूत सरकार होनी चाहिए, लेकिन अब हकीकत बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा और पीएम मोदी को 10 साल का वक्त दे चुकी है, अब उनकी विदाई का समय आ चुका है। विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी पर उद्धव ठाकरे का पलटवार
बकौल ठाकरे, प्रचंड बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने वाली पार्टी तानाशाही पर आमादा हो जाती है। भाजपा और केंद्र सरकार पर यही बात लागू होती है। उन्होंने कहा कि अब देश की स्थिरता और मजबूती के लिए गठबंधन सरकार जरूरी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक चुनावी रैली में उद्धव नीत राजनीतिक दल को आड़े हाथों लिया और जनता से 'फर्जी शिवसेना' से सतर्क रहने को कहा था। शुक्रवार को पालघर दौरे पर पहुंचे उद्धव ने पीएम मोदी की इसी टिप्पणी पर पलटवार किया।
विज्ञापन
आंध्र में CM जगन पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री नायडू
दिन का एक अन्य अहम घटनाक्रम आंध्र प्रदेश से सामने आया। यहां पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के साथ गठबंधन का एलान कर चुके नायडू ने आरोप लगाया कि जगन ने तीन राजधानियों के नाम पर एक बड़ा नाटक खेला। गुंटूर जिले के वेमुरु में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि 29,000 किसान अमरावती को राजधानी बनाने की मांग कर रहे हैं। जगन पर भरोसा जताते हुए किसान 35,000 एकड़ जमीन देने के लिए आगे आए, जो संभवत: विश्व रिकॉर्ड है। हालांकि, राज्य के पास अब तक कोई राजधानी नहीं है।

गोवा में पांच साल की बच्ची से रेप और हत्या; पुलिस ने 15-20 मजदूरों को हिरासत में लिया
गोवा के वास्को में पांच साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले पर साउथ गोवा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनीता सावंत ने कहा, सर्जन ने बच्ची के शव की जांच की उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उसकी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इमारत में काम करने वाले लगभग 15-20 मजदूरों को हिरासत में लिया है। वास्को पुलिस ने यौन उत्पीड़न और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 302 के तहत हत्या, POCSO एक्ट के तहत और गोवा चिल्ड्रन एक्ट के तहत भी आरोप लगाए हैं। रेप और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो चुकी है।
#WATCH | Goa: On the rape and murder of a five-year-old girl in Vasco, SP South Goa, Sunita Sawant says, "The girl's dead body has been examined by the police surgeon and a post-mortem has been conducted. The post-mortem has confirmed that the girl was sexually assaulted after… pic.twitter.com/AQo8HRx5Y9
— ANI (@ANI) April 13, 2024
14 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा: सूत्र
भाजपा 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अपने चुनावी घोषणापत्र का अनावरण करेगी। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मैनिफेस्टो रिलीज करते समय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरीखे नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली घोषणापत्र समिति पहले ही दो बैठकें कर चुकी है। भाजपा को अपने घोषणापत्र के लिए 1.5 मिलियन से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिसमें NaMo ऐप के माध्यम से 400,000 से अधिक और वीडियो के माध्यम से 1.1 मिलियन से अधिक सुझाव शामिल हैं।
रविवार को पीएम मोदी कर्नाटक में रोड शो करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार करने रविवार को पहुंचेंगे। कर्नाटक के मंगलुरु में 14 अप्रैल को प्रस्तावित रोड शो के बारे में दक्षिण कन्नड़ के बीजेपी जिला अध्यक्ष सतीश कुंपाला ने बताया कि रविवार को पीएम मोदी के रोड शो से पहले स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। भाजपा लगभग एक लाख लोगों के सड़कों पर आने की उम्मीद कर रही है। रोड शो से पहले ही मंगलुरु में उत्सव जैसा माहौल है। रोड शो के दौरान भाजपा दक्षिण कन्नड़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेगी। साथ ही दक्षिण कन्नड़ के आठ विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में एकत्र होंगे। रोड शो रविवार शाम 6 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी नारायण गुरु सर्कल में नारायण गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। बता दें कि कर्नाटक की बागडोर कांग्रेस के पास है। इसके बावजूद भाजपा ने इस दक्षिणी राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
पूर्व द्रमुक पदाधिकारी ने 40 करोड़ की ड्रग मनी फिल्मों रियल एस्टेट में लगाई : ईडी
पूर्व द्रमुक पदाधिकारी जाफर सादिक (36) और उनसे जुड़ी संस्थाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित 40 करोड़ से अधिक की रकम फिल्म निर्माण, आतिथ्य व रियल एस्टेट में लगाने का आरोप लगाया है। ईडी ने यह दावा मामले में 9 अप्रैल को चेन्नई, मदुरै और तिरुचिरापल्ली में छापे के बाद जारी एक आधिकारिक बयान में किया। ड्रग्स नेटवर्क से संबंधों में सादिक का नाम आने के बाद उन्हें द्रमुक ने निष्कासित कर दिया था।
सादिक को पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2,000 करोड़ से अधिक की कीमत वाली लगभग 3,500 किल स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। सीमा शुल्क विभाग व एनसीबी की ओर से मादक पदार्थों के सीमा पार अवैध व्यापार की शिकायतों के आधार पर ईडी ने सादिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

मणिपुर कार बम विस्फोट; रेकी कर रची थी पुल को उड़ाने की साजिश
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर में हुए कार बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। मामले में मोहम्मद नूर हुसैन उर्फ टॉम्बा उर्फ मोहम्मद नूर हसन और सेमिनलुन गंगटे उर्फ मिनलुन को गिरफ्तार किया गया था। मिनलुन की पहचान मुख्य साजिशकर्ता के रूप में हुई थी। एनआईए के मुताबिक, गंगटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर आतंक फैलाने, सुरक्षा बलों, लोगों की आवाजाही और वस्तुओं की आपूर्ति को रोकने के इरादे से रेकी कर क्वाक्टा पुल को उड़ाने की साजिश रची थी। विस्फोट से पहले उसने इलाके की रेकी की थी और साजिश में शामिल होने के लिए सहयोगियों की भर्ती भी की थी। इस धमाके में तीन लोग घायल हुए थे।
मानवाधिकार आयोग ने कहा, संदेशखाली में हुआ मानवाधिकारों का उल्लंघन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कहा कि संदेशखाली में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। आयोग ने दावा किया कि वहां लापरवाही के कारण पीड़ितों के साथ ज्यादतियां हुईं और मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है। संदेशखाली की घटना पर मानवाधिकार आयोग ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि ‘सत्ता के साथ मिलकर, प्रतिशोध का डर भयानक बाधा के रूप में काम करता है’, जो पीड़ितों को अपनी शिकायतें व्यक्त करने से रोकता है। एनएचआरसी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को रिपोर्ट सौंप दी है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कई सिफारिशें की हैं और सभी अनुशंसा पर आठ सप्ताह के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।
पीड़ित डर के कारण नहीं मांग पाए न्याय
एनएचआरसी ने संदेशखाली की घटना पर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। एनएचआरसी ने यौन अपराधों के पीड़ितों को परामर्श देना, जमीन के भूस्वामियों को लौटाना और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष जांच की सिफारिशें की गई हैं।

तमिलनाडु: उड़नदस्ते ने जब्त किए एक करोड़ रुपये, जांच शुरू
लोकसभा चुनाव के बीच तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में शुक्रवार रात एक उड़नदस्ते ने एक घर से एक करोड़ की नकदी जब्त की। प्रदेश में मतदान से पहले इस तरह की यह पहली जब्ती है। जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा, गुप्त सूचना के बाद उड़नदस्ते के अधिकारियों ने यहां एट्टाराई गांव के एक घर की तलाशी में यह जब्ती की। अब आयकर अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि घर में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी किसने रखी थी।
नहीं होगा कोई गठबंधन, जारी रहेगा सीएए का विरोध: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह कानून असांविधानिक है। भाजपा ने असांविधानिक कानून बनाया है। सीएए को धर्म के आधार पर बनाया गया है, जो समानता के अधिकार के खिलाफ है, इसलिए मैंने संसद में विधेयक की एक प्रति फाड़ दी थी, हम इसके खिलाफ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया।
मणिपुर में फिर हिंसा, दो लोगों की मौत
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में फिर हिंसा भड़क गई। दो सशस्त्र गुटों के बीच शनिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी कांगपोकपी जिले की सीमा के करीब एक स्थान पर हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त राज्य व केंद्रीय बलों को भेजा गया है। यह घटना टेंग्नौपाल जिले में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने के एक दिन बाद हुई। राज्य में तीन 3 मई को भड़की जातीय हिंसा में अब तक 219 लोगों की जान जा चुकी है।