फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 12th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: पीएम मोदी ने किसानों से की बातचीत; कर्नाटक में कांग्रेस नेता ने कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई

Sun, 12 Oct 2025 10:45 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 12 Oct 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
News Updates 12th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विशेष कृषि कार्यक्रम में देशभर के किसानों से बातचीत की। किसानों ने कहा कि हाल के समय में विकास बहुत हुआ है और पीएम सम्मान निधि योजना उनके लिए वरदान है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी योजनाओं से किसानों को बहुत मदद मिली है।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने राजमाता सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजमाता ने जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वे भारत की सांस्कृतिक जड़ों के प्रति अत्यंत समर्पित थीं और जीवनभर उन्हें संरक्षित व प्रचारित करने का कार्य करती रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका समाज सेवा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजमाता का सपना एक मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। बता दें कि सिंधिया सात बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। साल 2001 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर और थौबल जिलों में प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित- कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को शनिवार को बिष्णुपुर शहर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उग्रवादी की पहचान मोइरंगथेम मोहन सिंह (42) के रूप में हुई है। उसके पास से एक एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस जब्त किए गए हैं। प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (अपुनबा) के एक अन्य सक्रिय कार्यकर्ता को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया।

त्रिशूर में ओडिशा के निवासी की हत्या
केरल के त्रिशूर में 19 वर्षीय घनश्याम नाइक, जो ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के निवासी थे, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना कून्नमकुलम में हुई। आरोपी धरमबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों एक टाइल्स और सैनेटरी शॉप में काम करते थे। कार्ड खेलते समय उनके बीच विवाद हुआ और गुस्से में धरमबीर ने नाइक को छाती और पेट में चाकू मार दिया। मृतक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

तेलंगाना- आदिवासी महिला से दुष्कर्म, मौत
तेलंगाना के मेडक जिले में 33 वर्षीय आदिवासी महिला का कथित रूप से दुष्कर्म किया गया और सिर पर चोट लगने के बाद उसे बेहोश पाया गया। महिला पांच बच्चों की मां थीं और मजदूरी के लिए गई थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, अब महिला की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

कर्नाटक- कांग्रेस नेता ने कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई
कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कि उम्मीद है कि कैबिनेट का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को अनुभवी नेताओं की जरूरत है और नए लोगों को प्रशासन में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी हाई कमांड उन्हें भी मौका देंगे। उनका मानना है कि नए सदस्य अगले चुनावों में पार्टी के लिए काम करेंगे और सरकार को मजबूत बनाएंगे।
 

सबरीमला मंदिर में सोने की परत का मामला, प्रायोजक पर जांच की सिफारिश
त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) की सतर्कता शाखा ने खुलासा किया है किउन्नीकृष्णन पॉटी, जिसने सबरीमाला मंदिर में सोने की परत चढ़ाने के कई कामों को प्रायोजित किया था, उसकी कोई स्थायी आय नहीं थी। रिपोर्ट में कहा गया कि 2025–26 में उसके खाते में सिर्फ 10.85 लाख रुपये जमा हुए थे। जांच में सामने आया कि मंदिर के दरवाजे की मरम्मत और सोने की परत चढ़ाने का असली खर्च अन्य व्यापारियों ने किया था।

रिपोर्ट में 9 देवस्वोम अधिकारियों की लापरवाही भी बताई गई है, जिन्होंने 2019 में सोने की प्लेटें पोटी को सौंप दी थीं। केरल उच्च न्यायालय के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोटी पहले आरोपी के रूप में नामजद है, जबकि कई अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं। यह मामला मंदिर के द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजे से सोना गायब होने से जुड़ा है।

पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर ED की छापेमारी, 45 लाख रुपये जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में छापेमारी के दौरान 45 लाख रुपये नकद और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई दक्षिण दमदम नगर पालिका में भर्ती घोटाले से जुड़ी है। एजेंसी ने शुक्रवार को मंत्री सुजीत बोस के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी ली। सुजीत बोस ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी पहले भी उनके घर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। मामला 2024 की छापेमारी से जुड़ा है, जिसमें दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए गए थे। फिलहाल जांच जारी है।

 

सक्रिय ज्वालामुखी के लिए नई क्रूज सेवा शुरू करेगा अंडमान प्रशासन
अंडमान और निकोबार प्रशासन जल्द हीपोर्ट ब्लेयर से बैरेन द्वीप के लिए नई क्रूज सेवा शुरू करने जा रहा है। यह भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यात्रा हर पखवाड़े में एक बार होगी। यात्री द्वीप के पास से इस दुर्लभ नजारे का आनंद ले सकेंगे। क्रूज में चार तरह की सीटें होंगी, जिनकी कीमत 3,180 रुपये से 8,310 रुपये तक होगी। पहली यात्रा 24 अक्तूबर को होगी। अधिकारी ने बताया कि कोरल और रीफ सूट की सारी सीटें बिक चुकी हैं। यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed