Updates: जेपीसी का कोलकाता, पटना और लखनऊ दौरा स्थगित; केरल सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को किया निलंबित
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज भारत में अस्थिरता फैलाने की आतंकी समूह अल-कायदा की साजिश के तहत कुछ बांग्लादेशी नागरिकों की तरफ से की जा रही गतिविधियों के सिलसिले में देशभर में कई स्थानों पर एक साथ व्यापक तलाशी ली। प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा की गतिविधियों को समर्थन और वित्त पोषण करने के संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े नौ स्थानों पर सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू हुई।
अवैध दस्तावेज के साथ यात्रा करने के आरोप में बिहार के मधुबनी में एक महिला समेत दो अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि वे कथित तौर पर वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक कैलिफोर्निया के निवासी हैं। पुलिस ने दो स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने भारत-नेपाल सीमा के पास जयनगर इलाके में उनके ठहरने के दौरान उन्हें रसद सहायता प्रदान की थी।
पुलिस उपाधीक्षक का बयान
जयनगर के पुलिस उपाधीक्षक अंकुर कुमार ने बताया उन्हें एसएसबी कर्मियों ने तब पकड़ा जब वे वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक एक युगल हैं। नेपाल में जन्मी महिला ने उस व्यक्ति से विवाह किया और अमेरिकी नागरिकता ले ली। पुलिस, एसएसबी और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने दोनों से संयुक्त रूप से पूछताछ की। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में दो स्थानीय लोगों को भी पकड़ा गया है।" पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।
विदेश मंत्रालय के सहयोग से एनएचआरसी 11 से 16 नवंबर तक वैश्विक दक्षिण के विभिन्न देशों के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों (एनएचआरआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यकारी क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रविवार को एक बयान में कहा कि आठ देशों - मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, श्रीलंका, थाईलैंड और जॉर्डन के एनएचआरआई के प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही वैश्विक दक्षिण के एनएचआरआई के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए इस छह दिवसीय अनुकूलित कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में मानवाधिकारों के प्रचार, संरक्षण और सुदृढ़ीकरण को बढ़ाना है। वहीं एनएचआरसी विदेश मंत्रालय के सहयोग से 11 से 16 नवंबर तक राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों (एनएचआरआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए छह दिवसीय भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यकारी क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन जब्ती के मामले एक साल में दोगुने होकर 200 तक पहुंच गई है। पाकिस्तानी सिंडिकेट इनके जरिये ड्रग्स और हथियार भेज रहा है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, बीते 24 घंटों में सीमा पर चार और ड्रोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के 200 से अधिक खुरापाती ड्रोन इस साल जब्त किए गए हैं। बीएसएफ ने कहा कि ड्रोन जब्ती के नतीजे सीमा पर उभरती चुनौतियों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा के सुबूत हैं।
पाकिस्तान मेड इन चाइना ड्रोन से भेजता है देश में ड्रग्स
अधिकारी ने बताया कि जब्त ज्यादातर ड्रोन चीन में बने हैं। इनमें पेलोड के तौर पर ड्रग्स, छोटे हथियार और गोला-बारूद भरा जाता है। हालांकि, सबसे ज्यादा भेजी जाने वाली खेप ड्रग्स की है। उनके मुताबिक, ड्रोन का सबसे ज्यादा खतरा अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती जिलों में है।
कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सियालदह स्टेशन के नजदीक शनिवार देर रात हथियारों के जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त हथियारों में पांच पिस्तौल यानी तीन सिंगल शाट और दो सात एमएम की सेमी आटोमेटिक पिस्तौल हैं। साथ ही 90 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इस्माइल खान के रूप में हुई। वह झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने रविवार को कहा कि सत्ता पक्ष के कई सांसद अपने भाषणों के लिए हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग कर रहे हैं, जिससे दक्षिण के सांसदों और अन्य गैर-हिंदी भाषी राज्यों के सांसदों के लिए एक बड़ी समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बाकायदा सोचे-समझे तरीके से हिंदी को ही संसद की मूल भाषा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रिटास ने हाल ही में संसद में पूछे अपने सवालों का हिंदी में जवाब दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। ब्रिटास ने कहा कि अंग्रेजी में पारंगत मंत्री भी हिंदी का उपयोग कर रहे हैं।
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को पहाड़ी क्षेत्र से हथियारबंद लोगों ने बंदूक और बम से कई हमले किए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों, सेना, बीएसएफ और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते सनासाबी, सबुंगखोक खुनौ और थमनापोकपी में भीषण गोलीबारी हुई। आसपास के गांवों में तनाव बना हुआ है, क्योंकि पहाड़ी की चोटी से सनसाबी के निचले इलाकों की ओर की जा रही गोलीबारी के कारण किसान अपने धान के खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
ओडिशा सरकार ने ओडिशा राज्य महिला आयोग (ओएससीडब्ल्यू) की अध्यक्ष मिनाती बेहरा को पद से हटा दिया है। बीजू जनता दल की महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष बेहरा को पिछली बीजद सरकार ने सितंबर 2022 में ओएससीडब्ल्यू का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को बेहरा को पद से हटाने की अधिसूचना जारी की है। हालांकि, मामला सोमवार को सामने आया। अधिसूचना के अनुसार, विभाग ने पहले बेहरा को उनके कार्यकाल के दौरान 'असंतोषजनक' प्रदर्शन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
चुुनाव आयोग ने सुकांत मजूमदार को भेजा नोटिस
मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में पिछले तीन दिनों के भीतर तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कई हथियार, गोला-बारूद और आईईडी जब्त किए हैं। असम राइफल्स ने सोमवार को एक बयान में कहा गया है कि शनिवार को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के एल खोनोमफाई गांव से सटे जंगल में एक अभियान के दौरान एक .303 राइफल, दो नौ एमएम पिस्तौल, छह 12 सिंगल बैरल राइफल, एक .22 राइफल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जब्त किया।
कांगपोकपी जिले के एस चौंगौबंग और माओहिंग के बीच संयुक्त टीम की तरफ से एक अन्य अभियान में एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक प्वाइंट 303 राइफल, दो एसबीबीएल बंदूकें, दो 0.22 पिस्तौल, दो इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर, ग्रेनेड, गोला-बारूद भी जब्त किया गया।
असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम ने रविवार को काकचिंग जिले के उटांगपोकपी के सामान्य क्षेत्र में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद करने के लिए एक खुफिया-आधारित अभियान शुरू किया, जिसके दौरान एक 0.22 राइफल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जब्त किया गया।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोलकाता की एक अदालत में पेश किए जाने के साथ शुरू हो गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत में बंद कमरे में मामले की सुनवाई की जा रही है। इस दौरान आरोपी संजय रॉय को दोपहर में अदालत लाया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), धारा 66 (मौत का कारण बनने या व्यक्ति के कोमा में जाने के लिए सजा) और 103 (हत्या के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में उस महिला चिकित्सक का शव मिलने के एक दिन बाद संजय रॉय को गिरफ्तार किया था, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बी. संजय कुमार ने सोमवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चलती ट्रक के नीचे गिरी एक महिला को बचाया। हुजूराबाद के सहायक पुलिस आयुक्त श्रीनिवासजी के अनुसार, एक ट्रक करीमनगर की ओर से हुजूराबाद की ओर जा रहा था। करीमनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर सिंगापुर गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला ट्रक के नीचे गिर गई। उन्होंने कहा, 'चलती ट्रक के नीचे एक रॉड से महिला के बाल चिपक गए थे। हालांकि इस दौरान वाहन को तुरंत रोक दिया गया। वहीं इस हादसे में सड़क पर गिरी महिला को कोई बाहरी चोट नहीं आई है।
इस दौरान हुजूराबाद मंडल का दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्री बी. संजय कुमार दूसरी तरफ से से घटनास्थल को पार करने वाले थे, इस दौरान उन्होंने घटना को देखते ही अपना वाहन रोक दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को उसे सुरक्षित निकालने का आदेश दिया। इसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वडोदरा में सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) की रिफाइनरी के बेंजीन भंडारण टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में एक संविदा कर्मी धीमंत मकवाना (32) की मौत हो गई। वडोदरा के पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कुमार ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है, रिफाइनरी में परिचालन सामान्य है। वहीं इस मामले में स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह वाघेला ने कहा, गांव के सरपंच ने मुझे घटना की जानकारी दी। मैंने संबंधित अधिकारियों से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, मैं स्थिति का आकलन करने और अधिकारियों से बात करने के लिए अंदर जाऊंगा। हमने कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, पुलिस और आईओसी अधिकारियों के साथ एक तत्काल बैठक भी बुलाई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसा मामला फिर न हो।
#WATCH | Vadodara, Gujarat: Local MLA Dharmendra Sinh Vaghela says, "The village sarpanch called me up to inform me of the incident... I tried to get information from the concerned authorities on the reason for the fire... I will go inside to assess the situation and talk to the… https://t.co/Rrd0GrZ0k8 pic.twitter.com/wc2bnWnUcf
— ANI (@ANI) November 11, 2024
गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार चालक ने छात्र की चाकू मारकर की हत्या
अहमदाबाद के एक प्रमुख बिजनेस स्कूल में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार के अज्ञात चालक ने 23 वर्षीय एक छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब मुद्रा संचार संस्थान (एमआईसीए) के दो छात्र बेकरी की दुकान से केक खरीदने के बाद मोटरसाइकिल से अपने संस्थान के एक छात्रावास लौट रहे थे।
अहमदाबाद ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि वापसी के दौरान बोपल इलाके चौराहे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक के साथ उसकी लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर तीखी बहस हो गई।
जाट ने बताया कि कार चालक ने छात्रों का करीब 200 मीटर तक पीछा किया और फिर अपने वाहन से चाकू निकाला और उनमें से एक पर चाकू से वार कर दिया। पीड़ित की पहचान प्रियांशु जैन के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा, 'आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हुई है, लेकिन हम उसकी तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे पकड़ लेंगे।'
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता संस्थान में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
मिनाती बेहरा को हटाने का आदेश
ओडिशा सरकार ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मिनाती बेहरा को हटाने का आदेश दिया है।
मुंबई हवाईअड्डे पर 2.67 करोड़ का सोना जब्त, 2 गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक महिला से 2.67 करोड़ का 3.35 किलोग्राम सोना जब्त किया है। महिला एयरपोर्ट में ग्राहक सेवा कार्यकारी के रूप में काम रही थी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि डीआरआई को सूचना के बाद टीम ने निकास द्वार पर महिला को सोने के साथ गिरफ्तार किया।
टीएमसी सांसद पर जागरण रुकवाने का आरोप
प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने टीएमसी सांसद साकेत गोखले पर भगवती का जागरण रोकने का आरोप लगाया है। जागरण विशंभर दास मार्ग स्थित सिंधु अपार्टमेंट में शनिवार शाम आयोजित किया गया था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने केजरीवाल की शह पर यह किया है। गुप्ता ने टीएमसी व आप नेताओं को हिंदू और सनातन विरोधी बताया।
मल्लिकार्जुन खरगे पर गिरिराज सिंह का पलटवार
#WATCH | Delhi: On Congress president Mallikarjun Kharge's "India faces threat from RSS-BJP, Narendra Modi and Amit Shah" statement, Union Minister Giriraj Singh says, "If the country faces a threat, it is from Congress party that wants to have a civil war in India. Rahul Gandhi… pic.twitter.com/D9fWVJupoN
— ANI (@ANI) November 11, 2024
अंतर-राज्यीय परिषद की स्थायी समिति का पुनर्गठन
Centre reconstitutes Standing Committee of the Inter-State Council headed by Union Home Minister Amit Shah. The committee comprises 12 members -Union Ministers Shivraj Singh Chouhan, Nirmala Sitharaman, Rajiv Ranjan Singh, Virendra Kumar and CR Patil as well as Chief Ministers of… pic.twitter.com/A267VsTa3s
— ANI (@ANI) November 11, 2024
केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से अनुमोदित स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति तैयार करने की जानकारी दी। केंद्र ने 10 अप्रैल, 2023 के शीर्ष न्यायालय के आदेश का हवाला दिया और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्कूली छात्राओं की मासिक धर्म स्वच्छता पर नीति तैयार की, जिसे संबंधित मंत्री ने 2 नवंबर, 2024 को मंजूरी दी।
शीर्ष अदालत कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता जया ठाकुर द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें केंद्र और राज्यों को कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने और सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और आवासीय स्कूलों में अलग महिला शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। लंबित मामले में दायर हलफनामे में कहा गया है, इस नीति का उद्देश्य सरकार की स्कूल प्रणाली में मासिक धर्म स्वच्छता को मुख्यधारा में लाना है, ताकि स्कूली छात्राओं के बीच ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सके, तथा कम जागरूकता की बाधाओं को दूर किया जा सके, जो अक्सर उनकी स्वतंत्रता, गतिशीलता और दैनिक गतिविधियों में भागीदारी को प्रतिबंधित करती हैं।
झारखंड शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की कथित रूप से मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने कहा कि वर्मा पर नायडू, कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरों को मॉर्फ करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने यहां एक होटल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में कथित रूप से जबरन घुसने के आरोप में 53 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कानपुर निवासी शक्ति प्रकाश भार्गव के तौर पर की गई है और उसने रविवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित होटल में उच्च सुरक्षा वाले कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए कथित तौर पर फर्जी मीडिया पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक भार्गव ने 'लाल इमली मिल घोटाले' को लेकर शोर मचाकर बैठक में बाधा डाली और केंद्रीय गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए कागज फेंके। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और भार्गव को बैठक से बाहर ले जाकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को असम के कछार जिले में माल ढोने वाली वैन और ऑटोरिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिलचर-कलेन रोड पर बोरखोला में रानीघाट पुल के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया, सभी ऑटोरिक्शा में सवार थे। दुर्घटना में चालक भी घायल हो गया। मृतकों की पहचान जाकिर हुसैन, उनकी पत्नी रजिया बेगम और उनके दो बच्चों दिलुवाब और रेहाना और उनके पड़ोसी ताहिरुद्दीन के रूप में हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आज रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। यह देखकर खुशी हुई कि दोनों पक्षों की टीमें भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
Glad to meet Russia’s First Deputy PM Denis Manturov today. Happy to see that teams on both sides are working together to implement decisions taken during my recent visits and meetings with President Putin to further strengthen India-Russia Special and Privileged Strategic… pic.twitter.com/CvMlc22iAx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2024
केरल सरकार ने सोमवार को अनुशासनहीनता के आरोप में दो आईएएस अधिकारियों के. गोपालकृष्णन और एन. प्रशांत को निलंबित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि गोपालकृष्णन को सरकारी अधिकारियों का धर्म आधारित ‘व्हाट्सएप ग्रुप’ बनाने के लिए निलंबित किया गया, जबकि प्रशांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की आलोचना करने के लिए कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दोनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया।
ओएनजीसी के एक पूर्व प्रबंधक को तीन साल की सजा
जेपीसी का कोलकाता, पटना और लखनऊ दौरा स्थगित
विपक्षी सदस्यों ने दूसरे चरण के दौरे का बहिष्कार किया, जो नौ नवंबर को शुरू हुआ था और 14 नवंबर को समाप्त होने वाला था। समिति ने शनिवार को गुवाहाटी में और सोमवार को यहां अपनी बैठकें कीं। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने यहां कहा, “मेरे कई साथियों ने हमें बताया कि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके अलावा कई राज्यों में उपचुनाव भी होने हैं। इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए। उनके अनुरोध पर मैंने अध्ययन दौरे को स्थगित करने का निर्णय लिया है।”