फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 10th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: गुजरात के कच्छ में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, मौके पर आठ फायर बिग्रेड

Tue, 10 Sep 2024 03:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
News Updates 10th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
गुजरात के कच्छ में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। गांधीधाम नगर पालिका, अंजार नगर पालिका और कांडला टिम्बर एसोसिएशन की आठ फायर बिग्रेड मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


अब प्रज्वल रेवन्ना की जमानत पर बंद कमरे में सुनवाई
दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत और अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कर्नाटक हाईकोर्ट बंद कमरे में सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एम नागाप्रसन्ना की एकल न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को कहा, मामले की सुनवाई बंद कमरे में होगी, इसे खुली अदालत में नहीं सुना जा सकता। हम आदेश सुरक्षित रखेंगे। अदालत ने यह आदेश विशेष लोक अभियोजक प्रोफेसर रवि वर्मा कुमार के अनुरोध पर दिया।
विज्ञापन


इंफाल की सड़कों पर दिखा महिलाओं का आक्रोश; हथियारों का जखीरा बरामद
मणिपुर में महिलाओं ने विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला। राजधानी इंफाल के थांगमेईबांध में महिलाओं ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात मशाल जुलूस निकालकर अपने आक्रोश का इजहार किया। महिलाएं मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रकट कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने राज्य के हिंसा प्रभावित सड़कों पर मशालें और पोस्टर थामे मार्च निकाला और सरकार-प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय सेना, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में सघन तलाशी अभियान भी चलाया। खबर के मुताबिक सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद किए। सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर चुराचांदपुर जिले के लिकलाई, माशेमजंग, पी गेलजंग, थोरोइलोक, गेलमोन, मोल्फाई तंपाक, लीसनबंग और मौलघाट जैसे क्षेत्रों में तलाशी ली। पिस्टल, लंबी दूरी तक मार कर सकने वाले मोर्टार, अत्याधुनिक राइफल जैसे घातक सामान बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष कोर्ट का आदेश, 13 को पेश हों तमिलनाडु विस अध्यक्ष
तमिलनाडु की विशेष अदालत ने सोमवार को मानहानि के एक मामले में राज्य विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु को 13 सितंबर को अदालत में पेश होने को कहा है। साथ ही विशेष अदालत की न्यायाधीश जी जयावेल ने एआईएडीएमके अधिवक्ता विंग के संयुक्त सचिव आर एम बाबू मुरुगावेल की मानहानि की शिकायत पर सुनवाई भी शुक्रवार तक टाल दी। मुरुगावेल के मुताबिक, एक समारोह में अप्पावु ने कहा था कि जे जयललिता की मौत के बाद पार्टी के 40 से अधिक विधायक डीएमके में शामिल होने को तैयार थे। 

राजेश वर्मा ने वायु गुणवत्ता आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राजेश वर्मा ने सोमवार को केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। सीएक्यूएम को केंद्र ने दिल्ली समेत समूचे एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण पर निगरानी के लिए गठित किया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी वर्मा को तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 17 सितंबर से शुरू करेगी सेवा पखवाड़ा

News Updates 10th Sept North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया
भाजपा 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। इस दौरान देशभर में भाजपा सदस्य रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसी कल्याणकारी गतिविधियों में शामिल होंगे। जारी पत्र में कहा गया है, स्वच्छता अभियान 18 से 24 सितंबर तक स्कूल और अस्पताल परिसरों में चलाया जा सकता है।

पीएम ने पद्म पुरस्कारों के लिए मांगे प्रेरक व्यक्तियों के नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से जुड़ी नामांकन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, बीते एक दशक में हमने जमीन से जुड़े अनगिनत नायकों को जनता का पद्म पुरस्कार प्रदान किया। इन पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया है। 

ड्रोन और बमबारी की घटना पर बोले आईजीपी- हम कई सबूत इकट्ठा कर रहे
मणिपुर के इंफाल में ड्रोन बम विस्फोट की घटना पर आईजीपी (ऑपरेशंस) आईके मुइवा ने कहा, 'हम कई सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। काफी हद तक यह हो सकता है कि हम इस तरह के महत्वपूर्ण मामलों को राष्ट्रीय जांच एजेंसियों को सौंप देंगे ताकि उच्चतम स्तर पर उनकी जांच की जा सके। हमने बम के सभी टुकड़े बरामद कर लिए हैं, उन्हें फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है ताकि जिन रसायनों का इस्तेमाल किया गया है उनका पता लगाया जा सके।'
 
उन्होंने आगे कहा, 'हम एक बहुत वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा दिए गए प्रेस वक्तव्य के बारे में कुछ बहुत महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण देना चाहते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि मणिपुर पुलिस नहीं है, बल्कि मैतेई और कुकी पुलिस है। मणिपुर पुलिस में विभिन्न समुदाय शामिल हैं। यह कथन अपरिपक्व है। ड्रोन बमबारी मामले के संबंध में, मणिपुर पुलिस ने अपने मीडिया हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी किया है और उस पर कायम है। छात्रों के विरोध के संबंध में, हम उनसे हिंसा में शामिल न होने की अपील करते हैं क्योंकि इससे अनावश्यक समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे पुलिस के साथ-साथ छात्रों को भी चोटें आती हैं। कुछ निहित स्वार्थी समूह इसे भड़का रहे हैं। हम इस पर और सोशल मीडिया वेबसाइटों पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर झूठे संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि वे दहशत और भ्रम पैदा करते हैं। हम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे इसे सकारात्मक तरीके से जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें।'

गोवा: बैग में गोलियां मिलने पर हिरासत में लिया गया यात्री
गोवा पुलिस ने मंगलवार को एक यात्री को हिरासत में लिया। जांच के दौरान यात्री के बैग में गोलियां मिलीं। यात्री दिल्ली जाने वाली उड़ान पकड़ने की कोशिश कर रहा था। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले अंशुल घई (26 वर्षीय) को हिरासत में लिया गया। सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग में छह गोलियां मिलीं। घई अकासा एयर की उड़ान से दिल्ली जा रहा था। उसे जांच के समय सुबह 3.41 बजे पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि घई के पास गोलियां रखने या अपने साथ ले जाने का कोई लाइसेंस नहीं था, जो विमान में ले जाने के लिए जरूरी होता है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed