फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Roundup of the Day 15th March 2016

न्यूज राउंडअपः मदर टेरेसा को मिली संत की उपाधि, पढ़ें खास खबरें

Wed, 16 Mar 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
News Roundup of the Day 15th March 2016
मदर टेरेसा - फोटो : pti
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई जिसका इंतजार था। मदर टेरेसा को 4 सितंबर 2016 को संत की उपाधि दी जाएगी। पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को इस बात का ऐलान किया। मदर टेरेसा को रोमन कैथलिक संत की उपाधि दी जाएगी। मदर को यह उपलब्धि उनके निधन के 19 साल बाद मिलेगी।
विज्ञापन


मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए मंगलवार को वेटिकन समिति की औपचारिक बैठक हुई। बैठक में पोप फ्रांसिस ने उस प्रक्रिया (कैनोनाइजेशन) के आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत मदर टेरेसा को संत घोषित किया गया।
विज्ञापन


मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब, ओटोमन साम्राज्य (आज का सोप्जे, मेसेडोनिया गणराज्य) में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चेरिटी की स्थापना की। 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ लोगों की मदद की और साथ ही चेरिटी के मिशनरीज के प्रसार का भी काम किया। उनकी मृत्यु के समय तक वे 123 देशों में 610 मिशनरीज नियंत्रित कर रही थीं। इसमें एचआईवी/एड्स, कुष्ठ और तपेदिक के रोगियों के लिए धर्मशालाएं, घर शामिल थे और साथ ही सूप रसोई, बच्चों और परिवार के लिए परामर्श कार्यक्रम, अनाथालय और विद्यालय भी थे। 5 सितम्बर 1997 को हार्ट अटैक के कारण मदर टेरेसा का देहावसान हो गया।

घोड़े को पीटने वाले बीजेपी विधायक का पैर काटने पर इनाम घोषित

News Roundup of the Day 15th March 2016
देहरादून में बेजुबान 'शक्तिमान' को बर्बरता से पीटने वाले विधायक का पैर काटने वाले को एक लाख रुपये देने का इनाम देने का एलान हुआ है। यूकेडी के नेता राजू मौर्य ने पुलिस के घोड़े को क्रूरता से पीटने वाले मसूरी विधायक गणेश जोशी का पैर काटकर लाने वाले वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

बता दें कि सोमवार को विधानसभा कूच करते समय भाजपा विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की भड़ास बेजुबान पर निकालते हुए उसे बेरहमी से पीट दिया था। एसएसपी और दूसरे पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद विधायक पुलिस के घोड़े पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाते रहे। विधायक का हाथ तब तक नहीं रुका जब तक घोड़ा लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गया।

पुलिस ने विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक गणेश जोशी की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में वाइरल हो गया है। इसकी सोशल मीडिया समेत प्रदेश भर में तीखी भर्त्सना हो रही है।

ट्रंप ने भारतीय छात्रों की की तारीफ

News Roundup of the Day 15th March 2016
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters

अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लगातार किए जा रहे प्रचार के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमे‌रिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा है कि ऐसे स्मार्ट भारतीय छात्रों की अमेरिका की यूनिवर्सिटी को जरूरत है। उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाना चाहिए। यह बात डोनाल्ड ट्रंप ने इमीग्रेशन पॉलिसी को ध्यान में रखकर कही है।

उन्होंने कहा कि हम चाहें उन्हें पसंद करें या नहीं, पर हम बहुत लोगों को शिक्षा दे रहें हैं। वो समझदार लोग हैं। हमें उनके जैसे और ज्यादा लोगों की जरूरत इस समय देश में हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ने एक बयान देते हुए कहा था कि ऐसे लोग देश में नहीं आ सकते हैं।

जो पहले हॉवर्ड में जाते हैं। वो अपने क्लॉस में फर्स्ट आते हैं। वो सभी भारत से होते हैं, फिर वो वापस भारत लौट जाते हैं। अपनी कंपनियां बनाते हैं। खूब सारा पैसा कमाते हैं और बहुत से लोगों को नौकरी देते हैं।

सरकार के चार साल पूरे होने पर अखिलेश ने गिनाई उपलब्धियां

News Roundup of the Day 15th March 2016
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

केंद्र ने साथ दिया होता तो उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली आती, जनता का आशीर्वाद फिर मिला तो हम यह काम जरूर पूरा करके दिखाएंगे। ये बात यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी विकास दिवस के अवसर पर पर कही। 15 मार्च को अखिलेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं।

इस मौके पर सीएम अखिलेश ने कहा, लोकतंत्र में अपनी बात रख सकते हैं और सपा सरकार में इस बात की सबसे ज्यादा आजादी है। उन्होंने कहा कि सरकारों के कामों की तुलना होनी चाहिए। उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि कुछ दल आउट ऑफ स्टेशन हो गए हैं। बसपा पर भी तंज कसते हुए कहा मूर्तियां लगवाने वाले अब विकास की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगरा एक्सप्रेस-वे सबसे बेहतर होगा। इसके बनने से विकास को रफ्तार मिलेगी। उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर कहा, लगातार प्रयास के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। केंद्र ने साथ दिया होता तो 24 घंटे बिजली जरूर आती।

ट्वीटर की ड्रीम टीम में धोनी का दबदबा

News Roundup of the Day 15th March 2016
महेंद्र सिंह धोनी

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है और आज से सुपर-10 के मुकाबले भी शुरू हो रहे हैं। पहले क्वालीफाइंग चरण से बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें सुपर-10 में प्रवेश कर चुकी हैं।

फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ शुरू होने के 9 साल बाद पहली बार यह टूर्नामेंट भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है। भारत टूर्नामेंट के पहले संस्करण में खिताबी जीत हासिल करने के बाद इस बार गत उपविजेता के रूप में फिर से खिताब जीतने की आस के साथ मैदान पर उतरेगा।

मंगलवार से मुख्य चरण के मुकाबले शुरू हो रहे हैं और इस अवसर पर ट्विटर ने एक ड्रीम टीम तैयार की है जो पिछले 12 महीनों से ट्विटर पर लगातार चलते रहे हैं और उनके बीच आकलन करते हुए खिलाड़ियों का चयन किया है।

इस ड्रीम टीम में चुने गए 11 खिलाड़ियों में से 5 टीम इंडिया से जुड़े हैं जिसमें खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विराट कोहली, सुरेश रैना, आर अश्विन और हरभजन सिंह शामिल है। धोनी को इस टीम का कप्तान और विकेटकीपर चुना गया है।

इन 5 खिलाड़ियों के अलावा टीम में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ-साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज भी रखे गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी टीम में हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें ट्विटर पर हैं जिस पर प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर अपने कमेंट कर सकते हैं।

मायावती और केजरीवाल ने की कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

News Roundup of the Day 15th March 2016
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो

बसपा के संस्‍थापक रहे कांशीराम के जन्मदिवस पर उनकी पार्टी की मुखिया मायावती और दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। मायावती ने यह मुद्दा राज्यसभा में भी उठाया। मायावती ने कहा आज कुछ लोग कांशीराम को अपना आदर्श बताते हैं लेकिन कभी वही दल उनकी नीतियों का विरोध करते रहे हैं। मायावती का इशारा दिल्‍ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ था। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व दोनों दलों में राज्य के दलित वोटों को हथियाने की होड़ लगी है। 

यही कारण है कि  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि उनकी पार्टी बसपा संस्थापक स्व. कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार के सामने उठाएगी। केजरीवाल आज पंजाब के गांव प्रिथीपुर में स्व. कांशीराम के जन्म दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

केजरीवाल ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए स्व. कांशी राम की अहम भूमिका रही है। अपने संबोधन में उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पर दलितों पर जुर्म करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांशीराम के परिवार के मुलाकात भी की और उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया।

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या

News Roundup of the Day 15th March 2016

केरल के अलापुझा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस के एक युवा कार्यकर्ता की धारधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप वामपंथी संगठन डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं पर लगा है। पुलिस ने चार संदिग्‍ध लोगों को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के अनुसार 28 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील कुमार की मंगलवार को धारधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप सीपीएम से जुड़े संगठन डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं पर लगा है। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

माना जा रहा है हत्या राजनीतिक रंजिश के चलते की गई है। सुनील कुमार को अलापुझा में कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed