फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates east west north south northeast india national news in hindi

Updates: BJP कार्यकर्ता की मौत की जांच NIA को सौंपने के निर्देश; कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

Fri, 05 Apr 2024 02:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Apr 2024 02:01 PM IST
सार

ईरानी व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया कि 2020 में उसने ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से मुंबई के दो व्यापारयों को खजूर के 23 कंटेनर भेजे थे। खजूर मिलने के बाद मालिकों ने नकली दस्तावेज बनाकर ईरानी व्यापारी को बेवकूफ बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन
News and updates east west north south northeast india national news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

नवी मुंबई पुलिस ने एक ईरानी खजूर व्यापारी से करीब 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दो कंपनी के मालिकों ने ईरानी व्यापारी से खजूर खरीदे, लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया। 
विज्ञापन


ईरानी व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया कि 2020 में उसने ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से मुंबई के दो व्यापारयों को खजूर के 23 कंटेनर भेजे थे। खजूर मिलने के बाद मालिकों ने नकली दस्तावेज बनाकर ईरानी व्यापारी को बेवकूफ बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खजूर का सारा पैसा करीब 4.36 करोड़ रुपये विक्रेता की बजाय दुबई की किसी कंपनी को भेजा गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के कन्नूर में विस्फोट में दो घायल

केरल में कन्नूर जिले के पनूर के पास शुक्रवार को एक विस्फोट में दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात एक बजे विस्फोट हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट कैसे हुआ। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

सर्फिंग के दौरान ब्रिटिश नागरिक की मौत

तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला बीच में सर्फिंग के दौरान एक 55 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की जान चली गई। मृतक की पहचान रॉय जॉन के तौर पर की गई है। यह घटना वर्कला पाननासमम समुद्र में घटी, जहां जॉन को तेज समुद्री लहरों का सामना करना पड़ा। 

BJP कार्यकर्ता की मौत की जांच NIA को सौंपने के निर्देश
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र को पश्चिम बंगाल में 2023 के पंचायत चुनाव से पहले हिंसा में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत की जांच एनआईए को सौंपने का निर्देश दिया। मृतक विजय कृष्ण मोहंती के बेटे प्रसेनजीत ने एक याचिका में राज्य पुलिस से जांच एनआईए को सौंपने की मांग करते हुए कहा कि उनके भाजपा कार्यकर्ता पिता की पूर्वी मिदनापुर जिले के मोयना इलाके में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा बम और अन्य हथियारों से हमला करने के बाद मौत हो गई। राज्य ने घटना पर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी क्योंकि हिंसा की घटना में कथित तौर पर बम विस्फोट शामिल था, जो एनआईए अधिनियम के तहत एक अनुसूचित अपराध है।

डिंडोरी के पास कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत
महाराष्ट्र के नासिक जिले में डिंडोरी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तकरीबन दो बजे हुई। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित हो गई। वहीं सड़क की दूसरी तरह से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। 
 

2024 में हैजा के छह मामले, कोई प्रकोप नहीं: कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग
कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मामले मार्च में सामने आए थे। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने हालांकि स्पष्ट किया कि ये सभी मामले छिटपुट हैं और कोई प्रकोप नहीं हुआ। उन्होंने कहा, राज्य में आखिरी बार प्रकोप पिछले साल दिसंबर में हुआ था, जब बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे में हैजा के 15 मामले सामने आए थे।
 

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक ने किया पुडुचेरी का दौरा 
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल ने शुक्रवार को पड़ोसी पुडुचेरी में आईसीजी इकाइयों का दौरा किया। रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि तटरक्षक बल के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद अधिकारी तमिलनाडु और पुडुचेरी की अपनी पहली यात्रा पर हैं। तटरक्षक जिला संख्या 13 (पुडुचेरी) मुख्यालय के जिला कमांडर, डीआइजी एसएस डसीला ने उनका स्वागत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed