फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national news in hindi

Updates: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल की अचानक बिगड़ी तबीयत; वडोदरा एयरपोर्ट पर अमेरिकी डॉलर के साथ पकड़ा संदिग्ध

Sat, 23 Mar 2024 03:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 23 Mar 2024 03:11 PM IST
सार

News Updates: असम पुलिस ने नागालैंड पुलिस के साथ मिलकर उत्तरपूर्वी भारत के मोस्ट वॉन्टेड ड्रग तस्कर को असम के सोनितपुर जिले से गिरफ्तार किया है। नागालैंड पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुख्य तस्कर के दो अन्य सहयोगियों को दमापुर और इंफाल से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

असम पुलिस ने नागालैंड पुलिस के साथ मिलकर उत्तरपूर्वी भारत के मोस्ट वॉन्टेड ड्रग तस्कर को असम के सोनितपुर जिले से गिरफ्तार किया है। नागालैंड पुलिस ने बताया कि उन्होंने मुख्य तस्कर के दो अन्य सहयोगियों को दमापुर और इंफाल से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

तमिलनाडु के पलानी रेलवे स्टेशन पर बम होने की धमकी

तमिलनाडु के पलानी रेलवे स्टेशन पर बम होने की धमकी मिलने के बाद 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने वहां निरिक्षण किया। डिंडीगुल एसपी प्रदीप ने कहा कि ईमेल के जरिए स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली। इसलिए हमने रेलवे स्टेशन की तलाशी ली। वहां कोई बम नहीं मिला। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वडोदरा एयरपोर्ट पर अमेरिकी डॉलर के साथ पकड़ा गया संदिग्ध
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिका से दिल्ली होते हुए वडोदरा एयरपोर्ट पर उतरे एक व्यक्ति से करीब 60 हजार अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा में उस व्यक्ति के आवास पर भी तलाशी ली, हालांकि अभी पहचान नहीं की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि उस व्यक्ति ने शुक्रवार को अमेरिका से दिल्ली आने के दौरान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को विदेशी मुद्रा की घोषणा नहीं की। जब वह दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए वडोदरा पहुंचे तो उन्हें रोक लिया गया और उनके बैग से 60 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए। 
 
विज्ञापन

फिरौती के लिए महिला का अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार
नागपुर पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दो व्यक्ति खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) कर्मी बताकर 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने विफल किया। शनिवार को पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपी महिला को हिंगना के महाजनवाड़ी इलाके में अपने किराए के मकान में ले गए और उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। उसके परिवार को 30 लाख रुपये की फिरौती का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सतर्क किया।

कार में मिले तीन जले हुए शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक कार में तीन जले हुए शव बरामद हुए। पुलिस जांच के बाद पता चला कि ये तीन लोग मंगलुरू के बेलथांगडी तालुक के रहने वाले थे। पुलिस ने दावा किया कि खजाने की खोज के कारण हत्या को अंजाम दिया गया। तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने कहा कि जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही वह इसके पीछे के गिरोह का भंडाफोड़ करेगी। शुक्रवार को तुमकुरु जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके कुचांगी गांव में एक झील के तल पर एक जली हुई कार में शव पाए गए।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल की अचानक बिगड़ी तबीयत
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नजीर की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत विजयवाड़ा मणिपाल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टर फिलहाल उनका इलाज कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पीआरओ ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अभी स्थिर है, अधिक जानकारी का इतंजार किया जा रहा है। 
 

अर्थ आवर के चलते बीएसईएस में बिजली बचत
अर्थ आवर के चलते बीएसईएस क्षेत्र में 130 मेगावाट बिजली की बचत हुई। दिल्ली ने कुल मिलाकर 206 मेगावाट की बचत की। पिछले साल, दिल्ली ने इस घंटे के दौरान 279 मेगावाट बिजली बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed