फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national incidents news

Updates: असम में ड्रग्स के साथ सात गिरफ्तार; ठाणे में प्लेटफॉर्म पांच-छह के चौड़ीकरण का काम हुआ पूरा

Sun, 02 Jun 2024 06:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 02 Jun 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national incidents news
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
असम के बराक घाटी में अलग-अलग अभियानों के तहत प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। यह अभियान शनिवार को चलाया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह अभियान पुलिस के मजबूत खुफिया अभियान के तहत चलाया गया। करीमगंज पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी की। वहां से उन्होंने 800 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में एक व्यक्ति पकड़ा गया। एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम सरमा ने कहा, कछार पुलिस ने 1.9 किलो हेरोइन जब्त करने के साथ छह लोगों को पकड़ा है। ये अभियान राज्य में ड्रग्स नेक्सस को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र के ठाणे में प्लेटफॉर्म पांच और छह के चौड़ीकरण का काम हुआ पूरा

सेंट्रल रेलवे (सीआर) ने रविवार को बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे में प्लेटफॉर्म पांच और छह के चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया है। सीआर ने ठाणे स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के उन्नयन कार्य के लिए विशेष ब्लॉक के बारे में विवरण साझा किया। 584 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म पांच और छह को दो से तीन मीटर चौड़ा किया गया है। सेंट्रल रेलवे ने ठाणे रेलवे स्टेशन पर 63 घंटे का मेगा ब्लॉक और छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस पर 36 घंटे का मेगा ब्लॉक शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड: 3.15 करोड़ रुपये की अफीम की भूसी जब्त
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 3.15 करोड़ रुपये की अफीम की भूसी जब्त की गई है। शनिवार को पुलिस ने टेबो के परैया गांव में छापेमारी की, जहां से 2,100 किलो अफीम की भूसी जब्त की गई। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि भूसी 83 प्लास्टिक की थैलियों में भरकर चाकी नदी के पास एक झाड़ी में छिपाकर रखा गया था। केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन

असम में बनेगा आईआईएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि केंद्र ने असम के लिए एक भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) को मंजूरी दे दी है। यह गुवाहाटी के पास बनेगा, जिससे यह देश के उन कुछ शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां शीर्ष शैक्षणिक संस्थान हैं। राज्य सरकार पिछले 18 महीनों से केंद्र के साथ इस मामले को आगे बढ़ा रही थी। नया संस्थान राज्य में उच्च शिक्षा के लिए गेम चेंजर साबित होगा। सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।

दक्षिण मुंबई की ऊंची इमारत में लगी आग, 30 लोग बचाए गए
महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में शनिवार देर रात 62 मंजिला ऊंची आवासीय इमारत की 10वीं मंजिल पर आग लगने के बाद 57 साल के पांडुरंग शिंदे झुलस हो गए। इमारत से 25 से 30 लोगों को बचा लिया गया। आग से सभी मंजिलों पर पर धुआं भर गया। देर रात 2.45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

डार्क वेब के जरिये बैंकॉक से मंगाई गई ड्रग्स सूरत में जब्त
पुलिस ने सूरत के एक अपार्टमेंट से डार्क वेब के जरिये बैंकॉक से मंगाई गई 43 लाख रुपये की एलएसडी और हाइब्रिड गांजा जब्त की है। पुलिस ने रविवार को बताया कि सूरत के अडाजन इलाके में रहने वाले पार्थ मंदिरवाला ने ड्रग्स मंगवाई थी। पुलिस ने जब मंदिरवाला के घर पर छापा मारा तो वह उस वक्त घर पर नहीं मिला, लेकिन लेकिन 21.820 ग्राम वजन का हाइब्रिड गांजा और नौ एलएसडी ड्रग्स ब्लॉटर पेपर मिले।

विषाक्त भोजन से इंजीनियरिंग कॉलेज के 42 छात्र बीमार

तमिलनाडु के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार रात विषाक्त भोजन करने से 42 छात्र बीमार पड़ गए। बेचैनी और उल्टी की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कहा, छात्र फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। सभी की हालत अब स्थिर है। स्वस्थ हो रहे छात्रों को अस्पताल से डिसचार्ज किया जा रहा है। वहीं, भोजन की जांच कराई जा रही है, ताकि घटना का पूरा पता लगाया जा सके। 

ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बेटे की हत्या कर अपनी ही चौकी में फेंका
गुजरात के नवसारी में एक कलयुगी पिता ने अपने 10 साल के मासूम बेटे को पहले जहर दिया, फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ट्रैफिक पुलिस का जवान है। हत्या के बाद उसने शव को अपनी ही चौकी के एक कमरे में फेंका और फरार हो गया।

आरोपी संजय बारिया (37) ने शनिवार को पत्नी रेखा को फोनकर बेटे वंश की हत्या के बारे में बताया, जिसके बाद रेखा ने पुलिस को सूचित किया। एसपी सुशील अग्रवाल ने कहा, रेखा ने शिकायत में बताया है कि बारिया शुक्रवार दोपहर बेटे को काम पर ले गया था। शाम को उसका फोन बंद था। बाद में बारिया की मोटरसाइकिल भी शहर में लावारिस हालत में मिली, लेकिन पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं मिला। रेखा की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।  

बांग्लादेशी सांसद हत्याकांड नौसेना और तटरक्षक बल की मदद लेगी सीआईडी
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम के शव के टुकड़ों की तलाश के लिए पश्चिम बंगाल की सीआईडी अब नौसेना व तटरक्षक बल की मदद लेगी।

13 मई को कोलकाता के न्यूटाउन के एक फ्लैट में अनवारुल की हत्या कर दी गई थी। उनके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे प्लास्टिक की थैलियों में भरकर दक्षिण 24 परगना जिले के कृष्णामती इलाके के बागजोला जलाशय में फेंक दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, यह जलाशय कीचड़ से भरा है। आपदा बल के गोताखोरों ने सात दिनों तक खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिलाै। उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर हड्डी या खोपड़ी का हिस्सा बरामद किया जा सकता है। ऐसी तकनीक नौसेना और तटरक्षक बल के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed