फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: सर्विस राइफल से गोली लगने से CISF जवान की मौत, प. बंगाल में महिला पर हमला करने वाला हिरासत में

Sun, 21 Jul 2024 02:41 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सर्विस राइफल से गोली चलने से एक सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई, जब वह शुक्रवार को जिले में बीडीएल-भानूर इकाई में रात्रि ड्यूटी पूरी करने के बाद राइफल जमा करने के लिए बस से उतरने वाला था। प्रारंभिक जांच के आधार पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राइफल से चली गोली जवान की ठोढ़ी से सिर में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 30 के आसपास थी और वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


महिला पर हमला करने वाला हिरासत में
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक अदालत ने शनिवार को एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को कंगारू अदालत में एक महिला को प्रताड़ित करने पर गिरफ्तार किया गया था। जमालुद्दीन सरदार पर आरोप है कि उसने जुलाई के पहले सप्ताह में कंगारू कोर्ट में महिला को जंजीरों से बांध दिया था और उसकी जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन


प. बंगाल : जहरीला मशरूम खाने से 11 बच्चे हुए बीमार
प. बंगाल में बांकुड़ा जिले के मामुर्या गांव में जहरीला मशरूम खाने से 11 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों ने मैदान से मशरूम एकत्रित कर खुद ही पकाया था। उसे खाने के कुछ देर बाद ही बच्चे बीमार हो गए। पहले उन्हें रायपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें बांकुड़ा के सम्मिलनी मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रति वर्ष पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई को स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने देशभर में स्ट्रीट फूड हब बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। नड्डा ने दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की ओर से लगभग 1,350 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

चीनी सामान पर ईयू में चिंता भारत हो सकता है आपूर्तिकर्ता
स्विट्जरलैंड के सांसद व स्विस-भारत संसदीय समूह के अध्यक्ष, निक गुग्गर ने कहा, भारत के पास यूरोप को वस्तु आपूर्ति का बड़ा मौका है। खासकर ऐसे वक्त में जब यूरोपीय देश अपने यहां आने वाले सस्ते चीनी उत्पादों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, भारत अब अपने नारे ‘अतुल्य भारत’ के साथ ऐसा कर सकता है। दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि हमें दूसरे देशों से सस्ते उत्पादों की जरूरत नहीं है व हमारा उनके साथ मुक्त व्यापार समझौता है।

असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड में घायल संविदा पुलिस सहायकों से मुलाकात की
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को झारखंड की राजधानी में पुलिस कर्मियों के साथ झड़प में घायल हुए संविदा पुलिस सहायकों से मुलाकात की है।

सरमा ने प्रदर्शनकारी संविदा पुलिस सहायकों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। जो कि अपने मानदेय में वृद्धि के साथ ही विभाग में सीधी भर्ती की मांग कर रहे थे। हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी भी हैं।

दुष्कर्म-हत्या के दोषी को मृत्युदंड पर शीर्ष कोर्ट की रोक, मूल रिकॉर्ड तलब

सुप्रीम कोर्ट ने केरल में 2016 में कानून की एक छात्रा (30) के दुष्कर्म और विरोध करने पर उसकी हत्या कर देने के दोषी को मिले मृत्युदंड पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट से मूल रिकॉर्ड तलब किया है। पीठ ने केरल हाईकोर्ट के 20 मई के फैसले को चुनौती देने वाली दोषी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को दोषी ठहराने और मौत की सजा देने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा, प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमीरुल इस्लाम की याचिका की सुनवाई और अंतिम निपटारे तक मृत्युदंड पर रोक रहेगी।  निचली अदालत और हाईकोर्ट से मामले संबंधी मूल रिकॉर्ड मंगाया जाए। राज्य सरकार याचिकाकर्ता से संबंधित सभी परिवीक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट आठ सप्ताह के भीतर पेश करे।

मुंबई में नहीं बनने देंगे अदाणी सिटी : उद्धव
 एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को कहा कि मोदी और शाह मुंबई में अदाणी सिटी बनाना चाहते हैं, लेकिन हम बनने नहीं देंगे।

ठाकरे ने कहा कि मराठी लोग एकजुट हो जाएं तो कई लोगों के अहंकार को नष्ट कर सकते हैं। हम सत्ता में आए तो धारावीकरों के व्यापक हित में पुनर्विकास परियोजना रद्द कर देंगे। ठाकरे ने कहा कि लाडली बहना और लाडला भाई योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार धारावी में लाडला मित्र या लाडला कांट्रैक्टर और लाडला उद्योगपति योजना ला रही है। विधानसभा चुनाव करीब है। इसलिए महायुति की सरकार ने झूठी घोषणाओं की बौछार शुरू कर दी है। 

एमके स्टालिन का बेटा होना ही उदयनिधि की योग्यता: डी जयकुमार
डीएमके मंत्री उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा को लेकर  एआईएडीएमके नेता डी जयकुमार ने जुबानी हमला बोला है। जयकुमार ने कहा कि उदयनिधि के पास केवल यही योग्यता है कि वह एमके स्टालिन के बेटे हैं। वह (उदयनिधि स्टालिन) वास्तव में 'वास्तविक' सीएम हैं। डीएमके को यह तय करने का अधिकार है कि उनका सीएम और डिप्टी सीएम कौन होगा, लेकिन उनकी पार्टी में बहुत सारे वरिष्ठ नेता हैं तो एमके स्टालिन उनमें से किसी एक को नियुक्त क्यों नहीं कर सकते। क्या यह वंशवाद की राजनीति नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed