फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

News Updates: झारखंड-केरल हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश; पश्चिम बंगाल में नाव के साथ छह मछुआरे लापता

Wed, 03 Jul 2024 11:07 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Jul 2024 11:07 PM IST
सार

News Updates: केंद्र सरकार ने झारखंड और केरल हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। उधर, पश्चिम बंगाल में नाव के साथ छह मछुआरे लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पढ़ें देश की बड़ी खबरें।

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

न्यायमूर्ति बिद्युत सारंगी को बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वर्तमान में न्यायमूर्ति सारंगी ओडिशा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट में किया गया है।  

विज्ञापन

केरल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे न्यायमूर्ति मुस्ताक

केंद्र सरकार ने केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति ए मोहम्मद मुस्ताक की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। न्यायमूर्ति ए मुहम्मद मुस्ताक पांच जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वे मुख्य न्यायाधीश एजे देसाई की जगह लेंगे। सूत्रों का कहना है कि एजे देसाई चार जुलाई को सेवानिवृत हो रहे हैं। न्यायमूर्ति मुस्ताक को 23 जनवरी 1989 में वकील के रूप में नामांकित किया गया था। इसके बाद वे कन्नूर में अलग अलग अदालतों में अभ्यास करते रहे। न्यायमूर्ति मुस्ताक 23 जनवरी 2014 को ने केरल हाईकोर्ट के सह न्यायाधीश के रूप पदभार ग्रहण किया था। इसके बाद 10 मार्च 2016 को उन्हें उच्च न्यायालय के नियमित न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पूर्व मेदिनीपुर जिले में नाव के साथ छह मछुआरे लापता

 

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में बंगाल की खाड़ी से छह मछुआरे अपनी नाव के साथ लापता हो गए। रामनगर से विधायक अखिल गिरि का कहना है कि नाव की तलाश के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। हालंकि, अखिल गिरि ने यह भी कहा कि नाव में कितने मछुआरे मौजूद थे, इस बात की जानकारी नहीं है। पड़ोसी जिले 24 परगना के जिला प्रशासन को भी इस बात की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि नाव डायमंड हार्बर की तरफ बह गई हो। इस बारे में कोस्ट गार्ड को भी जानकारी दी गई है। इस बात की भी संभावना है कि नाव बांग्लादेश की तरफ बही हो। उधर अधिकारियों का कहना है कि जिस दौरान नाव समुद्र में उतरी थी, उस दौरान पानी स्थिर नहीं था।  
 

विज्ञापन

कर्नाटक के मंगलुरू में मिट्टी के ढेर में दबे मजदूर, एक को निकाला गया

कर्नाटक के मंगलुरू में बुधवार को मिट्टी ढहने से दो मजदूर फंस गए थे। इनमें से एक मजदूर को निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि मंगलुरू शहर की बालमट्टा रोड  पर एक गड्ढे को निर्माण के लिए खोला गया था। निर्माण कार्य के दौरान मौके पर कई टन मिट्टी ढह गई थी, जिसमें मजदूर फंस गए थे। अधिकारियों का कहना है कि गड्ढे से निकाले गए मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।   
 

मणिपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़, गुरुवार तक बंद रहेंगे स्कूल

मणिपुर के इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों में दो प्रमुख नदियों के तटबंध टूटने के बाद लगातार बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया, जबकि गुरुवार तक स्कूल बंद रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल नदी का तटबंध इंफाल पश्चिम में सिंगजामेई ओइनम थिंगेल और कोंगबा इरोंग में कोंगबा नदी तथा इंफाल पूर्व में केइराव के कुछ हिस्सों में टूट गया। इंफाल पूर्व में सावोमबुंग और क्षेतीगाओ के कुछ हिस्सों में इरिल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उन्होंने कहा, 'नदी का पानी आवासीय इलाकों में घुस गया है। भारत-म्यांमार सड़क के तीन किलोमीटर से अधिक हिस्से में भी बाढ़ आ गई है और 1,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर सेनापति नदी में गिरे 25 वर्षीय व्यक्ति का शव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के एक दल ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। पूर्वोत्तर राज्य के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है।

कोयंबटूर की पहली महिला महापौर ने दिया इस्तीफा

तमिलनाडु के कोयंबटूर की महापौर ए कल्पना ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि डीएमके पार्टी की कल्पना कोयंबटूर की पहली महिला महापौर थीं। नगर निगम के आयुक्त शिवागुरू प्रभाकरन का कहना है कि कल्पना ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों और पारिवारिक स्थिति का हवाला दिया है। 
 

पीएम मोदी के बुलावे पर दिल्ली आएंगे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देर शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर वे दिल्ली आ रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।  

कांग्रेस में शामिल हुए बीआरएस नेता केशव राव

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी के नेता के. केशव राव कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में केशव राव ने कांग्रेस का दामन थामा। 
 

केरल के सामान्य शिक्षा विभाग की अनूठी पहल

केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने एक ऐसी अनूठी 'समावेशी खेल नियमावली' तैयार की है, जिससे दिव्यांग बच्चों की खेलों में भागीदारी सुनिश्चित होगी और उनकी प्रतिभा भी निखारेगी। प्रदेश के सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने बुधवार को कहा, देश में पहली बार इस तरह का दस्तावेज तैयार किया जा रहा है। इस साल इस नियमावली के अनुरूप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वह मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में लागू किए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में बता रहे थे। मंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए 'स्वस्थ्य बच्चे' नामक एक अन्य कार्यक्रम भी चलाया जाएगा, जिसमें बच्चों को खेलकूद के लिए प्रेरित करके उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।

 

भुवनेश्वर: प्रोफेसर ने अपनी मां के सामने बुजुर्ग पिता को मार डाला

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक लॉ कॉलेज के प्रोफेसर ने अपनी मां के सामने ही बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से वार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह मंचेश्वर थाना क्षेत्र के कलारहंगा में हुई। पुलिस ने आरोपी अनिरुद्ध चौधरी (38) को गिरफ्तार कर लिया है। भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा, सुनील चौधरी नाल्को के सेवानिवृत्त अधिकारी थे। अनिरुद्ध ने उनके सीने और पेट में कई बार चाकू से वार किए गए, जिससे उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा, आरोपी अपनी पत्नी से विवाद के बाद यहां एक अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एक पीसीआर वैन सुबह करीब 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को कैपिटल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरटीआई के तहत लंबित अपीलों की संख्या में हर वर्ष गिरावट

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत लंबित अपीलों की संख्या में हर वर्ष गिरावट आ रही है। वर्ष 2019-20 में इनकी संख्या 35,718 थीं, जो 2021-22 में घटकर 29,213 रह गईं। 2023-24 में यह संख्या और घटकर 23,087 पर आईं और 2024-25 में उल्लेखनीय रूप से ये 22,666 रह जाएंगी। वह बुधवार को यहां मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समारिया के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान समारिया ने केंद्रीय सूचना आयोग के कामकाज और प्रगति की जानकारी दी। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में राज्य मंत्री सिंह के हवाले से कहा कि अपीलों का लगभग 100 फीसदी निपटान हो चुका है और हर साल लंबित मामलों की संख्या में कमी आ रही है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सरकार के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन लाना है।

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. बीएन गंगाधर

डॉक्टर बीएन गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed