फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi

Updates: बंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत; ठाणे में ट्रक दीवार से टकराया, एक मौत

Sun, 16 Jun 2024 03:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
अमर उजाला, न्यूज डेस्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jun 2024 03:14 AM IST
सार

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर से हादसे हो गया। इसमें 2 छात्रों की मौत हो गई जबकि कार का ड्राइवर भी घायल हो गया। वहीं ठाने में ट्रक के दीवार से टकराने के बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Ramanagara: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर में 2 छात्रों की मौत 

विज्ञापन

कर्नाटक के रामनगरा में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा ट्रक और कार के टक्कर के कारण हुआ। छात्रों की पहचान  विश्वा (22) और सूर्या (18) के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक विश्वा डिप्लोमा कोर्स कर रहा था, जबकि उसका दोस्त सूर्या बंगलुरु में प्री- यूनिवर्सिटी में दूसरे वर्ष का छात्र था। 

पुलिस ने कहा कि विश्वा जहां डिप्लोमा कोर्स कर रहा था, वहीं उसका दोस्त सूर्या बेंगलुरु में प्री-यूनिवर्सिटी के दूसरे वर्ष का छात्र था। दोनों बेंगलुरु के बोम्मासंद्रा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 

News And Updates East West North South Northeast India National Incident News In Hindi
accident - फोटो : amar ujala
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                Thane: मुंब्रा में ट्रक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की दीवार से टकरा गया; एक की मौत, छह लोग घायल
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा में सीमेंट मिक्सर ट्रक एक इमारत की परिसर की दीवार से जा टकराया, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। ठाणे नगर निगम क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घटना शनिवार रात साढ़े 8 बजे सम्राट नगर में हुई।
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                उन्होंने कहा, "सीमेंट मिक्सर ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन परिसर की दीवार को तोड़ता हुआ पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो हुए थे जिसमें नसीर शेख नाम के 14 साल के लड़की की मौत हो गई जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।’’ 
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                


 

 

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed