फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south north east india crime political news in hindi

Updates: जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला, झारखंड में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक; भाजपा विधायक रहे नदारद

Thu, 25 Jul 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला
न्यूज जेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jul 2024 03:16 PM IST
सार

Updates: तमिलनाडु में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला; कर्नाटक में मकान की दीवार ढहने से एक की मौत

विज्ञापन
News and Updates east west north south north east india crime political news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के इरोड में एक जंगली हाथी ने 63 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला। वन अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी।  यह घटना सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के अंतर्गत आने वाले पुंजैथुरैयमपालयम क्षेत्र में घटी। वह अन्य महिलाओं के साथ बुधवार को लकड़ी इकट्ठा करने के लिए करिक्कलमेडु मडैयन कोइल वन क्षेत्र में गई थीं। मृतक की पहचान मणिअम्माल के तौर पर की गई है। अधिकारी ने बताया कि महिला जब शाम के सात बजे तक अपने घर वापस नहीं लौटी, तब कुछ लोग उसे ढूंढने निकले। उन्हें महिला का शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


इस बीच झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने मानसून सत्र के दौरान सदन का सुचारू रूप से संचालन के लिए गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर ओरांव, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित थे। हालांकि बैठक में भाजपा सदस्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुंबई के स्पा में व्यक्ति की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में मुंबई के वर्ली इलाके के एक स्पा में मंगलवार को दो अज्ञात लोगों ने एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के कुछ घंटों बाद बुधवार देर रात पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा से 26 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया। मृतक की पहचान गुरु वाघमारे के तौर पर की गई है। 

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा,  "गिरफ्तार व्यक्ति उन दो आरोपियों में से एक है, जिन्होंने वाघमारे की हत्या की थी। यह सुपारी लेकर हत्या करने का मामला है।" पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले वाघमारे का जन्मदिन था। मंगलवार की शाम उसके स्पा पहुंचने पर उसकी 21 वर्षीय महिला मित्र और तीन पुरुष मित्रों ने पार्टी के लिए कहा। इसके बाद पांचों का समूह पार्टी के लिए सायन के एक होटल में गया। रात करीब साढ़े 12 बजे वे सभी स्पा में वापस आए। कुछ देर बाद तीनों पुरुष चले गए जबकि वाघमारे और उसकी महिला मित्र वहीं रुक गए। इसके दो घंटे बाद दो अज्ञात लोग स्पा पहुंचे और धारदार हथियार से वाघमारे की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि मृतक के खिलाफ कम से कम 10 मामले दर्ज हैं, जिसमें मुलुंड पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला भी शामिल है।
विज्ञापन

कर्नाटक में मकान की दीवार ढहने से एक की मौत

कर्नाटक में मंगलूरू के जोकट्टे में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिरने से 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की रात में घटी। मृतक की पहचान मुल्की कस्बे के शैलेश के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण मकान की दीवार ढह गई। पीड़ित को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल बने अंडमान-निकोबार के नए पुलिस महानिदेशक

गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। धालीवाल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने नई दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में यातायात क्षेत्र-II की देखरेख के लिए पुलिस आयुक्त के तौर पर काम चर चुके हैं। निवर्तमान डीजीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को नई दिल्ली में ट्रांसफर किया गया है। 

मणिपुर में अज्ञात बदमाशों ने कच्चे घर में लगाई आग

मणिपुर के जिरिबाम में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक कच्चे घर में आग लगा दी। यह घर बोरोबेकरा इलाके में स्थित है, जिसे उसके मालिक ने छोड़ दिया था।इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने केंद्रीय और राज्य बलों के साथ बदमाशों को पकड़ने और उन्हें बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। 

झारखंड में चुनाव होने से पहले यह विधानसभा का आखिरी सत्र  

विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा, ''मुझे मौजूदा विधानसभा के आखिरी सत्र में कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।'' सदन में बार-बार होने वाले व्यवधान को लेकर महतो ने कहा कि ऐसी घटनाएं कार्यवाही का नियमित हिस्सा हैं।

जब महतो से जब पूछा गया कि क्या भाजपा "झारखंड में जनसांख्यिकीय परिवर्तन" के मुद्दे पर कार्यवाही को बाधित कर सकती है तो उन्होंने जवाब दिया, "हमारे विचार में राज्य में कोई जनसांख्यिकीय परिवर्तन नहीं है, लोग चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed