फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east weat north south northeast india news national incidents and updates

Updates: केरल के वर्कला में तैरते पुल की टूटी रेलिंग, कई लोग समुद्र में गिरे; पुलिस मौके पर मौजूद

Sat, 09 Mar 2024 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 09 Mar 2024 01:59 PM IST
सार

पिछले महीने एनसीबी ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और दिल्ली स्थित एक गोदाम में छापेमारी के दौरान 50 किलोग्राम मादक पदार्थ बनाने वाला केमिकल स्यूडोएफेड्रिन जब्त किया था। इस छापेमारी के बाद से ही एनसीबी सादिक की तलाश में थी।

विज्ञापन
News and Updates east weat north south northeast india news national incidents and updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

एनसीबी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मामले में तमिलनाडु के तस्कर जाफर सादिक को गिरफ्तार किया है। तमिल फिल्मों के निर्माता सादिक को हाल ही में सत्तारूढ़ द्रमुक से निष्कासित किया गया था। एनसीबी ने सादिक को भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फैले अंतरराष्ट्रीय मादक तस्कर गिरोह का सरगना करार दिया है।

विज्ञापन


पिछले महीने एनसीबी ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और दिल्ली स्थित एक गोदाम में छापेमारी के दौरान 50 किलोग्राम मादक पदार्थ बनाने वाला केमिकल स्यूडोएफेड्रिन जब्त किया था। इस छापेमारी के बाद से ही एनसीबी सादिक की तलाश में थी। उन्होंने सादिक जुड़े सभी परिसरों पर छापेमारी भी की थी। 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश: भाजपा विधायक फोसुम खिमहुन का निधन
अरुणाचल प्रदेश के भाजपा विधायक फोसुम खिमहुन का शनिवार की सुबह दौरा पड़ने से ईटानगर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 साल के थे। चांगलांग दक्षइण से विधायक खिमहुन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह पहली बार 2004 में निर्दलीय विधायक के रूप में इस सीट के लिए चुने गए थे। 2009 में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में यह सीट जीती। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की और 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सीट बरकरार रखी। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उनके निधन पर दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ठाणे जिले में 26.94 लाख रुपये की शराब जब्त की गई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने 26.94 लाख रुपये की शराब जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय उत्पाद शुल्क, ठाणे के अधीक्षक नीलेश सांगड़े ने कहा कि शुक्रवार को कल्याण शहर में एक टेम्पो को रोका और सैनिटरी नैपकिन के नीचे छुपाए गए डिब्बों में पैक की गई 48,400 बोतलें बरामद कीं।
 

माओवादियों ने दंपति की हत्या 
ओडिशा के कंधमाल जिले में माओवादियों ने कथित तौर पर एक दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे गोछापाड़ा थाना क्षेत्र के सलागुड़ा पंचायत के बिदापदर गांव में हुई।उन्होंने बताया कि संदेह है कि इस घटना के पीछे सीपीआई (माओवादी) के कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) डिवीजन का हाथ था।
 

रेलवे ट्रैक पर मिला पुलिस अधिकारी का शव, सुसाइड नोट मिला
महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 42 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी का शव मिला और प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह आत्महत्या थी। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे सीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा से जुड़े इंस्पेक्टर सुभाष भीमराव दुधल के रूप में हुई है।
 

जेल अधिकारी से मारपीट मामले में आरोपी बरी 
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने ठाणे सेंट्रल जेल के एक अधिकारी पर हमले के मामले में एक कैदी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। सहायक सत्र न्यायाधीश जीटी पवार ने 20 फरवरी को जारी एक आदेश में मुन्ना मोइनुद्दीन शेख उर्फ गुड्डू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। 

अतिरिक्त लोक अभियोजक एमएन पावसे ने कहा कि घटना 29 दिसंबर, 2021 को हुई, जब जेल कांस्टेबल तुषार वाघ और रमेश घुले ने गिनती के दौरान विचाराधीन कैदी को धूम्रपान पीते हुए पाया। उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद कांस्टेबलों ने उसे अपने वरिष्ठ के सामने पेश किया। इसके बाद आरोपी ने जेल अधिकारी के सिर को दीवार पर पटकने की कोशिश की और उसके कंधे को भी पकड़ लिया।

तैरते पुल की रेलिंग टूटी, समुद्र में गिरे कई लोग
केरल स्थित तिरुवनंतपुरम के वर्कला में एक तैरते पुल की रेलिंग टूटने से कई लोग समुद्र में गिर गए, पुलिस मौके पर मौजूद
 

अरुणाचल के पूर्व सीएम नबाम तुकी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद इस्तीफा
 अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद तुकी ने एआईसीसी को अपना इस्तीफा भेज दिया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव ग्यामर ताना ने कहा, विधायकों को अन्य राजनीतिक दलों में जाने से नहीं रोक पाने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया। तुकी राज्य की सागली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस महीने की शुरुआत में, कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्वी सियांग जिले के मेबो से छह बार के विधायक लोम्बो तायेंग भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा नेता किशोर मकवाना अनुसूचित जाति आयोग के नए प्रमुख नियुक्त
भाजपा नेता किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मकवाना भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता हैं। वह एक पत्रकार और स्तंभकार भी हैं।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने एनसीएससी में अध्यक्ष के पद पर मकवाना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मकवाना से एनसीएससी में पद का कार्यभार संभालने का अनुरोध किया जाता है। पिछले साल भाजपा नेता विजय सांपला ने एनसीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अरुण हलदर ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed