फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today sunday, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार, 16 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2024 02:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
news and update today sunday, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

गुजरात के महिसागर जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने और उसे धमकाने के आरोप में एक सरकारी स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक कमलेश वसावा ने बताया कि घटना से गुस्साए लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम जिले के वीरपुर तालुका के रंजीतपुरा गांव स्थित हाई स्कूल में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि शिक्षक बार-बार नाबालिग छात्र को परेशान कर रहा था, उससे शारीरिक संबंध बनाने और सोशल मीडिया पर चैट करने के लिए जोर दे रहा था।
विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को बताया, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल के प्रधानाचार्य से की। गुस्साए ग्रामीणों के एक समूह ने शैक्षणिक संस्थान में तोड़फोड़ की। जानकारी मिलने पर शनिवार शाम पुलिस स्कूल पहुंची और शिक्षिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं, पुलिस ने स्कूल परिसर को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

असम में ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
असम में करीब ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणबज्योति गोस्वामी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने गुवाहाटी में अभियान चलाया और मादक पदार्थ जब्त किया।

अधिकारी ने कहा, 'सूचना मिली थी कि बारपेटा के दो तस्कर दीमापुर से असम तक अवध असम एक्सप्रेस से मादक पदार्थों की ढुलाई करेंगे। जानकारी के आधार पर तस्करों को उनके कटहाबरी में स्थित किराए के घर पर ढूंढा गया।'

सीपीआरओ ने बताया कि दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने हेरोइन के साबुन के 22 डिब्बे बरामद किए, जिनका वजन 308 ग्राम है। उन्होंने कहा कि दो तस्करों को पकड़ लिया गया है। मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मानकों के मुताबिक, जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 2.46 करोड़ रुपये होगी।

महाराष्ट्र: अपहरण और दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो लोगो द्वारा एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई की शाम को नाबालिग बच्ची (11 वर्षीय) जब अंबरनाथ रेवले स्टेशन की तरफ जा रही थी, तब उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। खुद को उसके पिता और दादी का परिचित बताकर दो लोगों ने कथित तौर पर नाबालिग को ऑटोरिक्शॉ में बिठाया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। 

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने ऑटो चालक को मौके से जाने को कहा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि दोनों ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की मौके से भागी और घर आकर अपने परिजनों को अपराध के बारे में बताया। 
 
उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता की शिकायत पर अंबरनाथ पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और बाल यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। 

महाराष्ट्र: कार में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
महाराष्ट्र के पुणे शहर के पद्मावती इलाके में एक कार में आग लगी। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

केरल: रिश्वत के आरोपों के लेकर भाजपा ने माकपा पर बोला हमला
भाजपा ने केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) में नियुक्तियों के लिए रिश्वत देने के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ माकपा के खिलाफ रविवार को हमला तेज कर दिया। पार्टी ने राज्य पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराई और व्यापक जांच की मांग की। भाजपा ने वाम नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वह धोखाधड़ी को अपनी आंतरिक समस्या बताकर तवज्जो नहीं दे रहा है। पार्ट ने आरोप लगाया कि घोटाले के पीछे बड़ी ताकतें हैं। 

डीजीपी शेख दरवेश साहब को सौंपी गई शिकायत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पीएससी में नियुक्तियां सत्तारूढ़ पार्टी रिश्वत लेकर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना केवल एक छोटी सी घटना है और इसने पीएससी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महाराष्ट्र: कंटेनर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 13 घायल
महाराष्ट्र के नासिक-मुंबई राजमार्ग पर कसारा घाट में एक कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे करीब 13 लोग घायल हो गए। हादसे की वजह से राजमार्ग पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed