Updates: गृह मंत्रालय ने DANICS कैडर अधिकारी को निलंबित किया; मुंबई एयरपोर्ट पर MDMA ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार
शाहपुर के कलमगांव में एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
#WATCH | Shahpur, Maharashtra: A massive fire broke out in a chemical godown in Kalamgaon. The reason for the fire is yet to be determined. Further details awaited. pic.twitter.com/wqw0Tv5TWw
— ANI (@ANI) April 19, 2024
पालघर के रहने वाले शख्स बना जालसाजी का शिकार, गंवाए 15.8 लाख रुपये
महाराष्ट्र के पालघर में रहने वाले एक शख्स को ऑनलाइन गेमिंग एप चलाना भारी पड़ गया। व्यक्ति ने गेम एप पर साइबर जालसाजों के हाथों कथित तौर पर 15.8 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पिछले साल दिसंबर में उससे संपर्क किया और उसे ऑनलाइन गेम खेलने का लालच देकर आश्वासन दिया कि पैसा लौटाया जाएगा।शिकायतकर्ता ने 15.8 लाख रुपये के साथ गेम खेला, लेकिन कोई रिटर्न नहीं मिला और आरोपी से संपर्क नहीं कर सका। अधिकारी ने बताया कि उसे जल्द ही एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया।
कलकत्ता हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के गाउन पहनने पर छूट
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में कम से कम अगले पांच दिनों तक गर्म मौसम बना रहेगा। उच्च न्यायालय की एक अधिसूचना में कहा गया है कि लू के साथ चल रहे खराब मौसम पर विचार करने के बाद, मुख्य न्यायाधीश ने वकीलों को राहत देने के लिए गर्मी की छुट्टी समाप्त होने तक अधिवक्ताओं के गाउन पहनने पर छूट का निर्देश दिया है।
अधिसूचना में कहा गया है, 'मौसम को ध्यान में रखते हुए 10 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अदालत के फिर से खुलने तक वकीलों के गाउन पहनने पर छूट दी गई है।'
कलकत्ता उच्च न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश 19 मई से शुरू होगा। उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकील उदय शंकर चटर्जी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने पिछले साल भी गर्मी के व्यस्त सप्ताहों के दौरान इस तरह की छूट दी थी।
आंध्र प्रदेश में YSRCP उम्मीदवार के वाहन से टकराकर बच्चे की मौत
भुवनेश्वर में 14 वर्षीय सफेद शेरनी स्नेहा की मौत
दिव्यांग बेटे की हत्या के लिए ओडिशा के दंपति को आजीवन कारावास
ओडिशा के बालासोर जिले की एक स्थानीय अदालत ने अपने दिव्यांग नाबालिग बच्चे की हत्या के लिए उसके माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बालासोर शहर के चांदमारिपाडिया के रहने वाले गणेश जेना और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिमा जेना को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया। सरकारी वकील प्रणब कुमार पांडा ने कहा कि जुर्माना नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त जेल होगी। यहा घटना अगस्त 2022 की है, जब बच्चे की शारीरिक चुनौतियों के कारण उसके पिता और सौतेली माँ ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पांडा ने कहा बच्चे के शव को शहर के बाहरी इलाके में नुनियाजोडी पुल के नीचे फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की दादी ने सहदेवखूंटा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी। अदालत ने 15 गवाहों और 16 गवाहों की जांच के बाद पति-पत्नी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया।
कर्नाटक में भाजपा नेता के बेटे समेत चार लोगों की हत्या
कर्नाटक के गडग जिला मुख्यालय में शुक्रवार तड़के एक ही परिवार के चार लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतकों में भाजपा नेता का बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि घटना गडग शहर के दशहरा ओनी में सुबह करीब 2.30 बजे घटी।
मरने वालों में कार्तिक प्रकाश बकाले (27), परशुराम हादिमानी (55), लक्ष्मी हादिमानी (45) और आकांक्षा हादिमानी (16) शामिल हैं। कार्तिक भाजपा नेता प्रकाश हादिमानी का बेटा है। कार्तिक की मां सुनंदा गडग-बेटागेरी सिटी नगर परिषद की उपाध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिक की शादी 17 अप्रैल को तय हुई थी और हादिमानी का परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गडग के पुलिस अधीक्षक बाबासाहेब नेमागौडा़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे। संभवत: अपराधी इमारत की खुली छत से अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
झारखंड : एनटीपीसी पावर प्लांट के भेल यार्ड में लगी आग
झारखंड के चतरा जिले में एनटीपीसी के उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्लांट के भेल सामग्री यार्ड में शुक्रवार दोपहर लगभग 1.20 बजे भीषण आग लग गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एनकेएसटीपीपी) की यूनिट 3 के पीछे स्थित भेल मैटेरियल यार्ड में आग लग गई। अभी तक हमने लगभग 90 प्रतिशत आग बुझा दी है। उन्होंने कहा कि कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है, आग लगने के मूल कारण की जांच की जा रही है। आग बुझाने के लिए सीआईएसएफ अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन दल तुरंत मौके पर पहुंचे। आसपास के उद्योगों और जिला प्रशासन की टीमों को भी आग बुझाने के लिए लगाया गया है। यह 660X3 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है।
नीरज कुमार बने एनसीबी के नए सतर्कता अधिकारी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2005 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी, उप महानिदेशक (विशेष विंग) नीरज कुमार गुप्ता को नया मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) नियुक्त किया। ज्ञानेश्वर सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद शुक्रवार को उन्हें नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार गुप्ता को तीन महीने के लिए अंशकालिक सीवीओ के रूप में नियुक्त किया गया है।
ज्ञानेश्वर सिंह आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने 2021 के ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की भूमिका की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसईटी) का नेतृत्व किया था। 1999 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सिंह एनसीबी मुख्यालय में डीडीजी (संचालन, प्रवर्तन और परिचालन नियंत्रण) के रूप में कार्यरत थे और पिछले तीन वर्षों से वह सीवीओ के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सीवीओ की होती है बड़ी जिम्मेदारी
सीवीओ, संगठन पद के भीतर एनसीबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच करने के लिए सशक्त है, जो अन्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी मामलों को संभालने के अलावा हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील ड्रग तस्करी मामलों की जांच करता है। सीवीओ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), कैडर नियंत्रण अधिकारियों और अन्य को आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाती है।
ओडिशा : दिव्यांग बेटे की हत्या के लिए दंपती को आजीवन कारावास
ओडिशा के बालासोर जिले की स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को अपने दिव्यांग नाबालिग बच्चे की हत्या के लिए एक दंपती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बिस्वजीत दास ने बालासोर शहर के निवासी गणेश जेना और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिमा जेना को आजीवन कारावास और प्रत्येक को 5,000 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। जुर्माना नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त जेल होगी।
घटना अगस्त 2022 की है, जब बच्चे की शारीरिक चुनौतियों के कारण उसके पिता और सौतेली मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पांडा ने कहा, उसके शव को शहर के बाहरी इलाके में नुनियाजोडी पुल के नीचे फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की दादी ने सहदेवखूंटा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इसरो प्रमुख ने बंगलूरू में किया दिगंतारा के मुख्यालय का उद्घाटन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्ट-अप दिगंतारा के वैश्विक मुख्यालय का बंगलूरू में उद्घाटन किया। दिंगतरा पहला अंतरिक्ष निगरानी सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
बंगलूरू के हेब्बल में 25,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले मुख्यालय में एक सैटेलाइट असेंबली, एकीकरण और परीक्षण (एआईटी) सुविधा और व्यापक अंतरिक्ष डोमेन जागरूकता प्रदान करने के लिए एक कमांड और नियंत्रण केंद्र शामिल है। यह सुविधा अंतरिक्ष यातायात की निगरानी और प्रबंधन, दुनिया भर में उपग्रह संचालन की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होगी।
गृह मंत्रालय ने 'अनियमितताओं' के आरोपी नौकरशाह को निलंबित किया, दिल्ली विधानसभा में सचिव है DANICS कैडर का अधिकारी
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक पैनल की सिफारिशों के बाद पिछले साल सितंबर में, कुमार को निलंबित करने की सिफारिश की थी।
मुंबई हवाई अड्डे पर 4.62 करोड़ रुपये की एमडीएमए के साथ दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में सीएए एनआरसी व यूसीसी लागू नहीं होने देंगे : ममता
राष्ट्र निर्माण की राजनीति कर रही भाजपा : राजनाथ
सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
उन्होंने खम्मम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, इस बार अगर भाजपा केंद्र में फिर से सत्ता में आई तो वह देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी। राजनाथ ने कहा, कि अटल बिहारी वाजपेयी या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाा। भाजपा नेता ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के सात साल के भीतर भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।