फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: पूर्व NCP विधायक बेनके का निधन; कर्नाटक में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और मणिपुर में गोलीबारी

Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
वल्लभ बेनके (फाइल) - फोटो : Social Media

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व विधायक वल्लभ बेनके का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे बीमारी की वजह से अपना इलाज करा रहे थे। परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पुणे के पास चाकन शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे बेनके (74) की रविवार रात नहीं रहे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं, जिनमें एनसीपी विधायक अतुल बेनके भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नारायागांव स्थित उनके आवास पर रखा गया है और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शरद पवार के कट्टर समर्थक बेनके ने 1985 से 2009 के बीच चार बार जुन्नर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीता। वह स्वास्थ्य कारणों से 2014 से राजनीति में निष्क्रिय थे। 'एक्स' पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि बेनके के निधन से किसानों और मजदूरों के लिए लड़ने वाला एक नेता खो गया है।

विज्ञापन

वाईएसआरसीपी प्रमुख रेड्डी ने पार्टी के तीन उम्मीदवारों को 'बी' फॉर्म सौंपे

वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के तीन उम्मीदवारों को बी फॉर्म सौंपे। जिन लोगों को फॉर्म दिए गए हैं वो हैं- वाई वी सुब्बा रेड्डी, जी बाबू राव और एम रघुनाथ रेड्डी। 

मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को बी फॉर्म सौंपे।'

गौरतलब है, बी फॉर्म इस बात का प्रमाण है कि किसी विशेष उम्मीदवार को चुनाव में किसी राजनीतिक दल द्वारा खड़ा किया गया है। तीनों प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। बता दें, राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होना है। राज्यसभा में तेदेपा से के रवींद्र कुमार, भाजपा के सी.एम रमेश और आंध्र प्रदेश से वाई प्रभाकर रेड्डी का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है।

ईडी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई टली

झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक याचिका पर सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी। अदालत ने गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं, अदालत ने संघीय एजेंसी से एक समेकित हलफनामा दायर करने को कहा है। बता दें, उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी को ईडी से सोरेन की याचिका पर जवाब देने को कहा था।
विज्ञापन

कर्नाटक के कोप्पल में महिला से दुष्कर्म, छह गिरफ्तार
कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों ने 21 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके पति की पिटाई की। पुलिस ने बताया कि 8 और 9 फरवरी की दरमियानी रात को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला और उसका पति घर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे। घरेलू विवाद को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। जैसे ही बहस तेज हुई, छह लोगों के एक समूह ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी।

9 फरवरी को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे घसीटा और उसके पति की पिटाई की। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। हमने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल सभी छह लोगों को 9 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया है।

बंगलूरू में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

बंगलूरू के यशवंतपुर मेट्रो स्टेशन के पास कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस से मोटरसाइकिल टकरा गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान राजेंद्र के तौर पर की गई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बताया कि तुमकुरु डिपो से केएसआरटीसी बस मैजेस्टिक की तरफ जा रही थी, तभी पीड़ित की बाइक का शीशा बस से टकरा जाने के कारण वह वाहन के नीचे आ गया।

हादसे के बाद व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मणिपुर में गोलीबारी, दो ग्रामीण घायल

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सोमवार शाम को फिर हिंसा की खबर आई। यहां कुछ हथियारबंद लोगों के हमले में गांव के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, इंफाल पूर्वी जिले के पुखाओ शांतिपुर और पड़ोसी पहाड़ी क्षेत्र में गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed