{"_id":"67879a2e57100819120b6e0e","slug":"newlywed-girl-s-alleged-suicide-in-kerala-family-alleges-harassment-by-husband-in-laws-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार ने पति और ससुरालवालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार ने पति और ससुरालवालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Wed, 15 Jan 2025 04:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम (केरल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 15 Jan 2025 04:51 PM IST
सार
Kerala: केरल के मलप्पुरम में मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि नवविवाहिता को पति और ससुरालवाले उसके रंग को लेकर और अंग्रेजी न बोल पाने को लेकर ताना देते थे, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
केरल के मलप्पुरम जिले में मंगलवार की दोपहर एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या की। परिवार का आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने उसके रंग को लेकर और अंग्रेजी न बोल पाने की वजह से उसका मानसिक उत्पीड़न किया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला
कोंडोट्टी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवती के शव को आज सुबह दफनाया गया, क्योंकि मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 'अप्राकृतिक मौत' का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने क्या आरोप लगाया
इस बीच, युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसने पति और ससुरालवालों के मानसिक उत्पीड़न के कारण यह आत्महत्या जैसा कदम उठाया। युवती के परिवार ने बताया कि उसकी शादी को महज 20 दिन ही हुए थे। उसके कॉलेज के प्रोफेसरों ने परिवार को बताया था कि वह कक्षा में गुमसुम रहती थी और पढ़ाई में रुचि नहीं दिखा रही थी। जब परिवारवालों ने उससे बात की तो उसने बताया कि पति और ससुरालवाले उसके रंग और अंग्रेजी न बोल पाने को लेकर ताने देते थे। वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थी और सो भी नहीं पा रही थी।
विज्ञापन
सास की टिप्पणी से होकर की आत्महत्या
परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि काउंसलिंग के बाद युवती थोड़ी बेहतर हो रही थी। लेकिन जब उन्होंने ससुरालवालों से बात की, तो उसकी सास ने कहा, शादी को सिर्फ बीस दिन ही हुए हैं। फिर वह इस रिश्ते को क्यों निभाना चाहती है? इस टिप्पणी के बाद युवती बेहद आहत हुई और अगले ही दिन उसने आत्महत्या कर ली। कोंडोट्टी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी।