फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   newly appointed Vice-President Imran 's cutting remarks

कांग्रेस ने खेला विवादित चेहरे पर दांव, मसूद ने मोदी पर दिया था विवादित बयान

Wed, 13 Jul 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
newly appointed Vice-President Imran 's cutting remarks
इमरान मसूद

मिशन-2017 के लिए अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस ने विवादित चेहरे पर दांव खेल दिया है। लोकसभा चुनाव में ‘...बोटी-बोटी’ के बयान से सुर्खियों में आए पूर्व विधायक इमरान मसूद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का उस समय भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद विवादित बयान पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन


असहिष्णुता के मुद्दे पर आक्रामक रही कांग्रेस ने यूपी में चुनावी चौसर बिछानी शुरू कर दी है। मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी ने विवादित चेहरों को भी अपनाने में गुरेज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि लोकसभा चुनाव 2014 में विवादित कांग्रेस प्रत्याशी रहे इमरान मसूद को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व विधायक इमरान मसूद का एक वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान वायरल हुआ था, जिसमें वे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की बोटी-बोटी करने की बात रहे थे।

इमरान ने दिया था मोदी को 'बोटी-बोटी काटने' का बयान

newly appointed Vice-President Imran 's cutting remarks
पीएम मोदी - फोटो : PTI

इसके बाद चुनाव में ध्रुवीकरण हो गया। हालांकि चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को चार लाख से ज्यादा मत मिले थे, मगर उन पर सांप्रदायिकता का दाग भी लगा। इसके बाद वर्ष 2014 में ही सहारनपुर दंगों में भी इमरान मसूद को आरोपी बनाया गया।

इसमें उन पर एक वर्ग विशेष को भड़काने का आरोप लगा था। मगर, पुलिस की जांच रिपोर्ट में इनका नाम निकाल दिया गया था।

इससे पहले नगर पालिका चेयरमैन रहने के दौरान भी भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान मसूद आरोपी रहे थे। नगर पालिका परिसर में एक झगड़ा भी पूरे जिले में लंबे समय तक चर्चा में रहा था।

हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद इमरान मसूद कांग्रेस के मुस्लिम चेहरे के रूप में जगह बनाने की पुरजोर कोशिश में रहे। देवबंद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद उन्होंने पार्टी में अपनी जगह भी बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed