फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Zealand High Commission in India should have sought oxygen through other medium

विवाद : न्यूजीलैंड ने कहा- उच्चायोग को दूसरे माध्यम से मांगनी चाहिए थी ऑक्सीजन

Tue, 04 May 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 May 2021 03:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री एर्डर्न ने ऑक्सीजन विवाद पर दी सफाई

विज्ञापन
New Zealand High Commission in India should have sought oxygen through other medium
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

न्यूजीलैंड के भारत स्थित उच्चायोग के एक कर्मचारी के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की मांग पर उठे विवाद में वहां की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने सफाई दी है।

विज्ञापन


जेसिंडा ने कहा कि उच्चायोग ने अपने बीमार स्थानीय कर्मचारी के लिए ट्विटर पर ऑक्सीजन की मांग की थी। हालांकि उच्चायोग को इसके लिए किसी और माध्यम का इस्तेमाल करना चाहिए था। दरअसल न्यूजीलैंड उच्चायोग में कांग्रेस के युवा मोर्चा ने ऑक्सीजन पहुंचाई थी, जिस पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने दूतावासों और उच्चायोगों के कोरोना से जुड़ी चिकित्सा सहायता के लिए सोशल मीडिया पर लिखने को लेकर कई आपत्ति दर्ज की थी। इसके बाद न्यूजीलैंड उच्चायोग ने माफी मांगी थी। बाद में उसने ऑक्सीजन की मांग वाला ट्वीट भी हटा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड रेडियो के मुताबिक, वहां के विदेश मंत्रालय ने पूरे मामले पर खेद जताते हुए कहा कि उच्चायोग का एक कर्मी की कोरोना से हालत बिगड़ गई थी, इसलिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। उसने कहा कि हालांकि कोई राजनयिक कोविड संक्रमित नहीं है और कर्मियों के लिए कैंपस के अंदर ही इलाज की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed