फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Zealand Dy PM Winston Peters India Visit Update Meeting with EAM Jaishankar JP Nadda and others Hindi News

India-New Zealand Ties: आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर डिप्टी पीएम पीटर्स; विदेश मंत्री-नड्डा से करेंगे मुलाकात

Thu, 29 May 2025 05:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 05:46 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स आज से भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर 3:35 बजे आईजीआई टर्मिनल 3 पर दिल्ली पहुंचेंगे और शाम 6:30 बजे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। 30 मई की दोपहर को वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
New Zealand Dy PM Winston Peters India Visit Update Meeting with EAM Jaishankar JP Nadda and others Hindi News
विंस्टन पीटर्स, न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स 29 से 30 मई तक भारत दौरे पर हैं। यह जानकारी बुधवार को विदेश मंत्रालय ने साझा की। मंत्रालय के मुताबिक,पीटर्स बृहस्पतिवार दोपहर 3:35 बजे आईजीआई टर्मिनल 3 पर दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम 6:30 बजे विदेश मंत्री एस जयशंकर से होटल ताज महल में मुलाकात करेंगे। इसी होटल में पीटर्स 30 मई की दोपहर 3:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मिलेंगे। इसके बाद रात 9:55 बजे न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्वर्ड को आपदा-यहूदी विरोधी बताया; कहा- विदेशी छात्र केवल 15% होने चाहिए
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक तौर से घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। मसलन, राष्ट्रमंडल की सदस्यता, समान कानूनी प्रथाएं और विविध समुदायों के लिए लोकतांत्रिक शासन प्रणालियों से आर्थिक विकास और समृद्धि लाने की साझा इच्छाएं दोनों देशों को मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहरा करने के लिए एक उत्कृष्ट पृष्ठभूमि देते हैं। भारत जैसे ही न्यूजीलैंड 213 जातियों के साथ दुनिया के सबसे अधिक जातीय रूप से विविध देशों में से एक है। दोनों देशों के बीच पर्यटन और खेल संबंध, खास तौर से क्रिकेट, हॉकी और पर्वतारोहण ने सद्भावना काफी बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Germany-Ukraine Ties: जर्मनी रूस पर हमले के लिए मिसाइल बनाने में यूक्रेन के साथ; चांसलर मर्ज ने किया बड़ा वादा

इसी तरह दोनों देश मानवाधिकारों, वैश्विक शांति, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, पारिस्थितिक संरक्षण और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्धता साझा करते हैं। 1860 के दशक के आसपास भारत से यहां प्रवास शुरू होने के बाद दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के लगभग 3,00,000 लोग और अनिवासी भारतीय हैं। इनमें से अधिकांश ने न्यूजीलैंड को अपना स्थायी घर बना लिया है। बीते कुछ वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड ने महत्वपूर्ण उच्च-स्तरीय यात्राएं साझा की हैं और इससे भी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed