{"_id":"63b13afaf2afde13410a4fe0","slug":"new-year-celebration-156-people-caught-for-drunk-driving-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न: मुंबई में शराब पीकर गाड़ी चलाते 156 लोग पकड़े गए, ट्रैफिक नियमों की भी उड़ी धज्जियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए साल का जश्न: मुंबई में शराब पीकर गाड़ी चलाते 156 लोग पकड़े गए, ट्रैफिक नियमों की भी उड़ी धज्जियां
Sun, 01 Jan 2023 01:19 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Jan 2023 01:19 PM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नजर रखने के लिए शहर की विभिन्न सड़कों पर चेक प्वाइंट बनाए थे। उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने नशे में धुत 156 वाहन चालकों को पकड़ा, जबकि 66 लोगों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने शहर में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 156 लोगों और बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने के लिए 2,465 लोगों को पकड़ा है। उत्सव के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच के लिए शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़क नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नजर रखने के लिए शहर की विभिन्न सड़कों पर चेक प्वाइंट बनाए थे। उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने नशे में धुत 156 वाहन चालकों को पकड़ा, जबकि 66 लोगों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले 2,465 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 274 लोगों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 679 चालकों के खिलाफ ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के लिए भी कार्रवाई की और 3,087 वाहनों को नो-पार्किंग क्षेत्र में पार्क किए जाने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन