फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Vande Bharat Express will be saffron in colour and Railway Minister Vaishnaw says inspired by Tricolour

Vande Bharat: अब भगवा रंग में नजर आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलमंत्री ने दिखाई झलक, बोले- तिरंगे से ली प्रेरणा

Sat, 08 Jul 2023 11:29 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 11:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी लगातार भारत के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कर रहे हैं। वहीं सफेद और नीले रंग में पटरी पर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन अब भगवा रंग में नजर आएगी।

विज्ञापन
New Vande Bharat Express will be saffron in colour and Railway Minister Vaishnaw says inspired by Tricolour
Vande Bharat - फोटो : Social Media

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस अब नए रंग रूप में नजर आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को देश को इसकी पहली झलक दिखाई। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर नई वंदे भारत की कई तस्वीरें साझा कीं। नए रूप में वंदे भारत में केसरिया, सफेद और काले रंग का सम्मिश्रण दिखेगा। अभी इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का रंग नीला और सफेद है। रेल मंत्री चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) पहुंचे थे। रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि केसरिया रंग तिरंगे से प्रेरित है। 

विज्ञापन
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि अबतक वंदे भारत ट्रेन में 25 से ज्यादा सुधार किए गए हैं। मंत्री वैष्णव ने इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से भी उत्पादन और अन्य तकनीकी विषयों पर बातचीत की। आईसीएफ ने 2018-19 में देश को पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वाराणसी के बीच इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अक्तूबर, 2022 के दूसरे सप्ताह के दौरान, आईसीएफ ने 1955 में अपनी स्थापना के बाद से 70,000 से अधिक कोच बनाने का गौरव हासिल किया, जो दुनिया में किसी भी यात्री कोच निर्माता की ओर से सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई भगवा वंदे भारत एक्सप्रेस हालांकि अभी तक चालू नहीं हुई है और वर्तमान में चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में खड़ी है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के कुल 25 रेक अपने निर्धारित मार्गों पर परिचालन कर रहे हैं और दो रेक आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है। 


धरोहर स्थलों को जोड़ने वाली विशेष ट्रेन का किया अनावरण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को एक विशेष ट्रेन का अनावरण किया, जो देश भर के धरोहर मार्गों पर चलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यहां एमजीआर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर स्टीम लोको ट्रेन के रूप में संशोधित एक ट्रेन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि विरासत मार्गों पर ऐसी और ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed