फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Uniform of RSS is on Sale

आरएसएस की नई यूनिफॉर्म की बिक्री शुरू

Mon, 29 Aug 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
New Uniform of RSS is on Sale
- फोटो : file photo

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में युवाओं की तादात बढ़ रही है। इसे देखते हुए संगठन ने अपनी वर्दी में बदलाव किए और और नई वर्दी लॉन्च की है। अब स्वयं सेवकों को हाफ पैंट से निजात मिलेगी और वे पहनते थे, और वे फुल पैंट पहन सकेंगे। हालांकि पहले की ड्रेस के मुकाबले इस नई ड्रेस में पैंट के अलावा ज्यादा कुछ बदला हुआ नजर नहीं आता है। पहले खाकी का हाफ पैंट वर्दी में शामिल थी, अब भूरे रंग की फुल पैंट है। 

विज्ञापन


संघ ने अपनी नई ड्रेस की बिक्री भी शुरू कर दी है। एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक संघ की नई ड्रेस नागपुर में हेडगेवार स्मृति मंदिर से बेची जा रही है। आने वाले दशहरे के मौके पर नई ड्रेस में स्वयं सेवक नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि संघ ने ड्रेस में बदलाव युवाओं की मांग की वजह से किया।
विज्ञापन


इससे पहले भी संघ हाफ पैंट बदलने पर विचार बना चुकी थी, संघ का मानना है कि विषम परिस्थियों में काम करने के लिए हाफ पैंट उपयोगी साबितो होती है, इसीलिए इसे यूनिफॉर्म में रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की मांग पर संघ ने बदली ड्रेस

New Uniform of RSS is on Sale

1925 संघ की स्थापना से लेकर अब तक कई दफा वर्दी में बदलाव किए गए हैं। शुरुआत में कांग्रेसियों के पहनावे की तरह संघ की ड्रेस हुआ करती थी। उस दौरान पूरी ड्रेस खाकी की हुआ करती थी और जूते काले होते थे। बाद में खाकी टोपी भी ड्रेस में शामिल की गई। क्रॉस बेल्ट और आरएसएस लिखा हुआ बैज भी ड्रेस में शामिल किया गया था। क्रॉस बेल्ट संघ के वरिष्ठ लोग पहनते थे। 

1940 में खाकी शर्ट की जगह सफेद शर्ट ने ली। 1973 में भारी बूट की जगह हल्के काले जूतों ने ली।  चमड़े की बेल्ट बदली गई और सिंथेटिक बेल्ट लाई गई। 

संघ ने बीते साल भर में करीब 6 हजार नई शाखाएं शुरू की हैं। इस दौरान संघ में युवाओं की तादात भी अच्छी-खासी हो गई है। माना जा रहा है कि संघ युवाओं की मांग पर गौर करते हुए नए बदलावों के लिए राजी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed