फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Survey report says 50 percent of youth dont know about climate Change

Climate Change: दुनिया के 50 फीसदी युवा जलवायु परिवर्तन से अनजान, 55 देशों में किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट

Sun, 10 Dec 2023 05:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 05:56 AM IST
सार

कमजोर के साथ निम्न और मध्यम आय वाले देशों में जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सबसे अधिक जोखिम में हैं, वहां रहने वाले युवाओं को इस बारे में सबसे कम जानकारी है। जैसे पाकिस्तान में केवल 19, सिएरा लियोन में 26 और बांग्लादेश में केवल 37 फीसदी युवाओं को इस बारे में सटीक जानकारी है।

विज्ञापन
New Survey report says 50 percent of youth dont know about climate Change
Climate Change - फोटो : Pixabay

विस्तार

दुनिया के 50 फीसदी बच्चे और युवा ही जलवायु परिवर्तन वास्तव में क्या है यह जानते हैं। 50 फीसदी ऐसे हैं, जिन्होंने जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना तो है, पर यह क्या है यह नहीं जानते। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और गैलप की ओर से 55 देशों के बच्चों और युवाओं पर किए गए सर्वेक्षण में यह सामने आया है। सर्वे में 15 से 24 वर्ष की आयु वालों को शामिल किया गया।

विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं को हर साल मौसम में होने वाले बदलाव या चरम मौसमी घटनाओं में होने वाली वृद्धि और इन्सानी गतिविधियों के चलते वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि में से किसी एक सही विकल्प को चुनने के लिए कहा गया था। 15 से 24 साल के 48.8 फीसदी युवा इस सवाल का सही जवाब देने में विफल रहे।

विज्ञापन

अधिक खतरे वाले देशों में सबसे कम जानकारी
कमजोर के साथ निम्न और मध्यम आय वाले देशों में जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सबसे अधिक जोखिम में हैं, वहां रहने वाले युवाओं को इस बारे में सबसे कम जानकारी है। जैसे पाकिस्तान में केवल 19, सिएरा लियोन में 26 और बांग्लादेश में केवल 37 फीसदी युवाओं को इस बारे में सटीक जानकारी है। कमजोर देशों के केवल 47 फीसदी युवा जलवायु परिवर्तन के सही मायने समझते हैं। वहीं, निम्न-मध्यम आय वाले देशों में यह आंकड़ा 44, उच्च- मध्यम देशों में 52 और अमीर देशों में 82 फीसदी दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति पहले से बेहतर हुई
15 साल पहले के मुकाबले अब कहीं ज्यादा लोग जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूक हैं। 2008 में केवल 56 फीसदी लोग जलवायु परिवर्तन के बारे में जानते थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 80 फीसदी हो गया है, जो कि अच्छे संकेत हैं। जब यह पूछा गया कि उन्हें जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी कहां से मिलती है तब 60 फीसदी युवाओं ने सोशल मीडिया को इसका जरिया बताया। हालांकि, केवल 23 फीसदी युवा इन खबरों पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed