फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new rule of Breakfast for Government meetings, Health Ministry circular

सरकारी बैठकों में बिस्कुट नहीं लाई-चना खाएंगे अधिकारी, प्लास्टिक बोतल वाले पानी पर भी लगेगी पाबंदी

Sat, 29 Jun 2019 05:47 AM IST
Nilesh Kumar शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 29 Jun 2019 05:47 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय का सर्कुलर जारी
  • सेहत के लिए नुकसानदायक है बिस्कुट
  • सरकारी कैंटीन में भी नहीं बिकेगा

विज्ञापन
new rule of Breakfast for Government meetings, Health Ministry circular
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सरकारी अधिकारी बैठकों के दौरान चाय की चुस्कियों के साथ बिस्कुट का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। अधिकारियों की सेहत का ख्याल करते हुए सरकार ने बिस्कुट की जगह देशी नाश्ता लाई-चना या भुना चना परोसने का फैसला किया है। यही नहीं, सेहत के लिए नुकसानदेह बिस्कुट सरकारी कैंटीन में बिकेगा भी नहीं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की पहल पर मंत्रालय ने इस संदर्भ में सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि प्लास्टिक की बोतलों में पानी पीना को नुकसानदेह है। निकट भविष्य में इसका प्रयोग भी बंद किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक कचरे से कितना प्रदूषण हो रहा है, इससे सब वाकिफ हैं। इसलिए इसकी जितनी जल्द विदाई की जाए, बेहतर है।
विज्ञापन


ये स्नैक्स भी परोसे जा सकते हैं
बिस्कुट की जगह जिन स्नैक्स के नाम सुझाए गए हैं, उनमें लाई-चना, खजूर, भुना चना, बादाम और अखरोट शामिल हैं।

सभी मंत्रालयों, सरकारी संस्थानों में होगा लागू 


स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि फिलहाल यह आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय के विभागों और संस्थानों में लागू होगा। यह एक स्वास्थ्यकर कदम है और इसे डॉक्टर की पहल पर उठाया गया है, इसलिए अन्य मंत्रालयों एवं विभागों से भी लागू करने का अनुरोध किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के नियंत्रण में आने वाले एम्स में भी बिस्कुट नहीं मिलेगा। देशभर के अन्य राज्यों के अस्पतालों में भी बिस्कुट की बिक्री पर रोक लगाने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed