{"_id":"58bc7fe54f1c1b2647e7e3a4","slug":"new-rifle-to-replace-insas-rifle-used-in-kargil-was-1999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध के साथी ने छोड़ा सेना का साथ, नए साथी ने ली जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कारगिल युद्ध के साथी ने छोड़ा सेना का साथ, नए साथी ने ली जगह
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Mon, 06 Mar 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
कारगिल युद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकरीबन 20 साल देश को सेवा देने के बाद स्वदेश में निर्मित इंसास राइफलों को सेना से रिटायर कर दिया जाएगा और एक आयातित राइफल उसकी जगह लेगी। बाद में इसे देश में ही विकसित किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भारतीय लघु शस्त्र प्रणाली (इंसास) को उच्च क्षमता की घातक राइफल (7.62×51) से प्रतिस्थापित किया जा सकता है। इंसास को सेना में 1988 में शामिल किया गया था। सूत्रों ने यह भी कहा कि कुछ भारतीय कंपनियों समेत 18 वेंडरों ने हथियार बनाने वाली विदेशी कंपनियों के साथ करार किया है।
इन वेंडरों ने सीमाओं और आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान सेना द्वारा इस्तेमाल में इस तरह की तकरीबन दो लाख राइफलों को बदलने के लिए अपने कांसेंट भेजे हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने इंसास राइफलों को चरणबद्ध तरीकों से बदलने का कारण यह बताया था कि यह लंबी दूरी के लिए प्रभावी नहीं है। याद रहे कि इंसास राइफल का इस्तेमाल 1999 कारगिल युद्ध के दौरान किया गया था।